Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Fire In Train: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बे में आग लगी, दोनों बोगी में 143 लोग थे सवार, एक यात्री की मौत, आंध्र प्रदेश में यलमंचिली के पास हुआ हादसा
    Breaking News

    Railway Fire In Train: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बे में आग लगी, दोनों बोगी में 143 लोग थे सवार, एक यात्री की मौत, आंध्र प्रदेश में यलमंचिली के पास हुआ हादसा

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Vishakhapattanam. आंध्र प्रदेश में यलमंचिली के पास टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस को आग लगने की सूचना रात 12 बजकर 45 मिनट पर मिली. पुलिस के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि प्रभावित डिब्बों में से एक में 82 और दूसरे में 76 यात्री सवार थे. उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से, बी-1 कोच से एक शव मिला. मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में की गई है. दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के विजयवाड़ा मंडल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आग डिब्बे के विद्युत पैनल वाले हिस्से से नहीं लगी, जैसा कि आम तौर पर होता है, बल्कि यह कपड़ा भंडारण क्षेत्र से शुरू हुई. मामले की जांच की जा रही है.

    विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि दी जाएगी. अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिसके बाद ट्रेन एर्नाकुलम की ओर रवाना हो गई. प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को उनके गंतव्यों तक भेजने की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने बताया कि दो फॉरेंसिक टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं. एससीआर ने एक बयान में बताया कि ट्रेन संख्या 18189 के बी-1 और एम-2 डिब्बे में आग लग गई तथा रेलवे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग को तत्काल सूचना दी.

    बयान के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित उतरने में सहायता की. इसमें बताया गया कि दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया. एससीआर ने बताया कि प्रभावित दोनों डिब्बों के साथ एक अतिरिक्त ‘एसी थ्री-टियर कोच’ (एम-1) को भी एहतियात के तौर पर ट्रेन से अलग कर दिया गया है. शेष डिब्बों को फिलहाल सामलकोट रेलवे स्टेशन ले जाया जा रहा है, जहां ट्रेन में तीन डिब्बे जोड़े जाएंगे.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    रेलवे ने बताया कि प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को बसों की व्यवस्था कर सामलकोट स्टेशन भेजा जा रहा है. एससीआर ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के समन्वय से सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. साथ ही यात्रियों की सहायता और ट्रेन परिचालन संबंधी जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.

    इस बीच, अनकापल्ली जिलाधिकारी विजया कृष्णन ने कहा कि यलमंचिली स्टेशन पर ब्रेक लगाने पर दबाव में असंतुलन का पता चला जिससे इंजन में अलर्ट जारी हुआ तथा इसे लोको पायलट और स्टेशन कर्मचारियों ने देखा. जिलाधिकारी ने मीडिया से कहा, धुआं दिखाई दिया और यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया. कुल 143 यात्रियों को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतार लिया गया.

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    उन्होंने बताया कि रेलवे फोरेंसिक विभाग प्रभावित डिब्बों की जांच के बाद घटना के सटीक कारण का पता लगाएगा. जिलाधिकारी ने कहा कि फंसे हुए यात्रियों को भोजन एवं पेयजल उपलब्ध कराया गया और इसके बाद ट्रेन ने शेष डिब्बों के साथ एर्नाकुलम की ओर अपनी यात्रा फिर शुरू की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    one passenger dead. The accident occurred near Yalamanchili in Andhra Pradesh. Railway Fire In Train: Two coaches of the Tatanagar-Ernakulam Express caught fire Railway Fire In Train: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बे में आग लगी with 143 people aboard आंध्र प्रदेश में यलमंचिली के पास हुआ हादसा एक यात्री की मौत दोनों बोगी में 143 लोग थे सवार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group