Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का 30वां संयुक्त खेल महोत्सव भव्य रूप से संपन्न
    Breaking News

    Jamshedpur News :नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का 30वां संयुक्त खेल महोत्सव भव्य रूप से संपन्न

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    नेताजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत संचालित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं का 30वां वार्षिक संयुक्त खेल महोत्सव मंगलवार, 24 दिसंबर 2025 को टेल्को स्थित सुमंत मूलगाओंकर स्टेडियम में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की दस शाखाओं—बारीडीह, पोखारी, हल्दीपोखर, बिरसानगर, गोविंदपुर, कदमा, कीताडीह, राखामाईंस, परसुडीह तथा मदन मोहन पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर—के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

    खेल महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति तथा नेताजी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर किया गया।

    अपने संबोधन में मदन मोहन सिंह ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का अहम माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। वहीं मुख्य अतिथि एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष महत्व है। खेलकूद न केवल बच्चों को स्वस्थ रखता है, बल्कि उनकी रचनात्मक सोच को भी मजबूत करता है।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    कार्यक्रम की शुरुआत सभी स्कूल शाखाओं की भव्य परेड से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन और टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद प्राइमरी वर्ग के छात्रों द्वारा संयुक्त ड्रिल प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के लिए कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

    इस अवसर पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक विभा सिंह, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह और एनएसयू के डिप्टी रजिस्ट्रार व मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी तनवीर आलम ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में टीम भावना, समय प्रबंधन और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास होता है।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    खेल महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। ओवरऑल रनर-अप का खिताब एनएसपीएस हल्दीपोखर को मिला, जबकि ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव मदन मोहन पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर ने हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन प्रभारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news NSPS Sports Meet 2025 NSU जमशेदपुर एनएसपीएस हल्दीपोखर छात्र खेलकूद आयोजन जमशेदपुर शिक्षा समाचार जमशेदपुर स्कूल न्यूज झारखंड शिक्षा समाचार नेताजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल पूर्वी सिंहभूम न्यूज बच्चों का सर्वांगीण विकास मदन मोहन पब्लिक स्कूल आदित्यपुर वार्षिक खेल महोत्सव शिक्षा और खेल संयुक्त खेल महोत्सव जमशेदपुर सुमंत मूलगाओंकर स्टेडियम टेल्को स्कूल खेल प्रतियोगिता जमशेदपुर स्कूल परेड ड्रिल स्कूल स्पोर्ट्स न्यूज हिंदी स्टूडेंट्स स्पोर्ट्स इवेंट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group