Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध; कई फरार आरोपियों की तलाश में चल रही छापेमारी
    Breaking News

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध; कई फरार आरोपियों की तलाश में चल रही छापेमारी

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित DD बार में 27 जून की रात हुई हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अब तक की जांच, गिरफ्तारी और बरामदगी उद्भेदन है। पुलिस के अनुसार इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय सूचना और अन्य वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर लगातार जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात लगभग 11:30 बजे बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के अंदर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह का विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा, सोनु राम सरदार तथा उनके साथियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और हाथापाई हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस द्वारा प्रारंभिक स्तर पर मामला शांत करा दिया गया था। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद शांत होने के बाद विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा ने अपने गांव से अन्य साथियों को बुलाया। कुछ ही देर बाद उसके बुलाए गए साथी धारदार एवं अन्य घातक हथियारों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे और सभी ने मिलकर पूर्व नियोजित तरीके से हिमांशु सिंह एवं प्रत्युष सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया।

    पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में भी कानून की परवाह किए बिना दोनों युवकों पर लगातार हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) भेजा गया, जहां इलाज के दौरान हिमांशु सिंह की मृत्यु हो गई, जबकि प्रत्युष सिंह का उपचार जारी रहा। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत पर बिष्टुपुर थाना कांड संख्या-84/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

    एसआईटी का गठन, लगातार छापेमारी
    घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, मानवीय आसूचना एवं अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।
    अब तक गिरफ्तार आरोपी

    पुलिस ने इस मामले में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया
    1. सोनु राम सरदार उर्फ सोनु मंडल उम्र : 27 वर्ष
    पिता : डेनु सरदार, पता : धतकीडीह, पोस्ट-दुदरा, थाना-गम्हरिया, जिला-सरायकेला-खरसावां
    2. राज लोहार, पिता : कृष्णा लोहार, पता : गाडीडोंगरी, धतकीडीह, थाना-गम्हरिया, जिला-सरायकेला-खरसावां
    इसके अलावा अनुसंधान के दौरान तीन विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?
    जांच के दौरान पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं—घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी, जिसे आरोपी राज लोहार से बरामद किया गया। घटनास्थल से रक्त के नमूने एवं रक्तरंजित चप्पल।
    घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज और DVR। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल। घायल हिमांशु सिंह एवं प्रत्युष सिंह के रक्तरंजित कपड़े। आरोपी राज लोहार के घटना के समय पहने हुए रक्तरंजित कपड़े।

    घटनास्थल से जब्त वाहन
    बुलेट मोटरसाइकिल JH-05DS-0959, वाहन संख्या MH-15GC-2967, वाहन संख्या JH-05CW-9715

    पुलिस पर हमले का भी दर्ज हुआ अलग मामला
    प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इतना ही नहीं, पुलिस अभिरक्षा में लिए गए एक आरोपी को जबरन छुड़ाकर फरार करा दिया गया। इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला और पुलिस अभिरक्षा से आरोपी को छुड़ाने सहित अन्य धाराओं में अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    कई आरोपी अब भी फरार
    पुलिस के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि मामले के कई वांछित आरोपी गिरफ्तारी के डर से झारखंड छोड़कर अन्य राज्यों में फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    2 आरोपी गिरफ्तार 3 juveniles in conflict with the law detained; raids underway to locate several absconding accused. 3 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध; कई फरार आरोपियों की तलाश में चल रही छापेमारी Jamshedpur: Police solve Himanshu murder case; 2 accused arrested Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026
    Recent Post

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में मिट्टी की दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले

    August 22, 2026

    Teacher Award 2026: सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group