Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: ऑपरेशन प्रहार की हुई साप्ताहिक समीक्षा, नशा व अवैध हथियार कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur: ऑपरेशन प्रहार की हुई साप्ताहिक समीक्षा, नशा व अवैध हथियार कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम एवं इसमें संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ को लेकर जमशेदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी इस समीक्षा में शामिल हुए.

    बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थों के बढ़ते कारोबार पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि नशा समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है. इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों, सप्लायरों एवं उनके पूरे नेटवर्क की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    समीक्षात्मक बैठक में अवैध मादक पदार्थों के साथ-साथ अवैध हथियारों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी गहन समीक्षा की गई. वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध हथियारों का इस्तेमाल अपराध को बढ़ावा देता है, इसलिए इसके निर्माण, खरीद-बिक्री और भंडारण में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाए. सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए.

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई. वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि छापामारी, गिरफ्तारी एवं बरामदगी—इन तीनों बिंदुओं पर संतुलित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. जिन मामलों में प्रगति धीमी पाई गई, वहां तेजी लाने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    instructions for strict action against drug and illegal arms trade Jamshedpur: Weekly review of "Operation Prahar" Jamshedpur: ऑपरेशन प्रहार” की साप्ताहिक समीक्षा नशा व अवैध हथियार कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026

    CKP Railway: चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सल प्रभावित रेलखंड में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी, यह है वजह?

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group