Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Weather IMD Alert: झारखंड के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, 22 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना, जानें कहां कितना गिरा पारा?
    Breaking News

    Weather IMD Alert: झारखंड के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, 22 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना, जानें कहां कितना गिरा पारा?

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (सतर्क रहें) और अगले तीन दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार, जिन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो शामिल हैं. इसके अनुसार, इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम हो सकती है. इन इलाकों में 22 दिसंबर तक काफी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, ‘येलो अलर्ट’ 23 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा. आईएमडी के अनुसार, 21 दिसंबर को 13 जिलों, 22 दिसंबर को 10 जिलों और 23 दिसंबर को आठ जिलों में कोहरे का असर पड़ सकता है.

    बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को जिन जिलों में कोहरे की संभावना जताई गई है उनमें गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं. इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच रह सकती है. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में हल्की दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी हवाएं चल रही हैं जिसके कारण राज्य के उत्तरी और कुछ मध्य जिलों में घना कोहरा बना रहेगा. यह स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रही सकती है. उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. साथ ही उन्होंने कम दृश्यता को देखते हुए सुबह के समय यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी.

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में यानी शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक में रांची में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद लोहरदगा में यह 7.7 डिग्री और लातेहार में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार, डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि चाईबासा में यह 11 डिग्री और जमशेदपुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    22 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना fog likely to remain till December 22 know where the mercury dropped by how much? Weather Alert: 'Orange alert' issued for dense fog in some parts of Jharkhand Weather Alert: झारखंड के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के लिए 'ऑरेंज अलर्ट’ जारी जानें कहां कितना गिरा पारा?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026

    CKP Railway: चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सल प्रभावित रेलखंड में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी, यह है वजह?

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group