Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: बिष्टुपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान हंगामा, पुलिस की धक्का-मुक्की से आदित्यपुर की स्कूटी सवार महिला घायल, जमकर हुआ हंगामा
    Breaking News

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान हंगामा, पुलिस की धक्का-मुक्की से आदित्यपुर की स्कूटी सवार महिला घायल, जमकर हुआ हंगामा

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास ट्रैफिक जांच के दौरान उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक दंपति पुलिस के कथित अमानवीय व्यवहार का शिकार हो गया. इस घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में पुलिस के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली. जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर निवासी एक दंपति स्कूटी से सोनारी की ओर जा रहा था. जैसे ही वे साईं मंदिर के पास पहुंचे, वहां ट्रैफिक जांच में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया. बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. इसे लेकर पुलिस ने उन्हें रोका. हालांकि, दंपति का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनसे ठीक तरीके से बात करने के बजाय जबरदस्ती की और धक्का दे दिया.

    दंपति का कहना है कि पुलिस के धक्का देने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गए. इस हादसे में पीछे बैठी महिला को गंभीर चोटें आईं. महिला के गिरते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल महिला की मदद की. कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को देखकर राहगीर भड़क उठे और मौके पर जमकर हंगामा किया.

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    सूचना मिलने पर बिष्टुपुर ट्रैफिक प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. उन्होंने घायल महिला के इलाज की जानकारी ली और लोगों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. ट्रैफिक प्रभारी ने कहा कि अगर जांच में किसी भी पुलिसकर्मी की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है. महिला के पति का कहना है कि गाड़ी रोकने के क्रम में घटना हुई है.

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Uproar during traffic check in Bistupur; woman riding scooter from Adityapur injured due to police scuffle. Jamshedpur: बिष्टुपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान हंगामा पुलिस की धक्का-मुक्की से आदित्यपुर की स्कूटी सवार महिला घायल हंगामा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026

    BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

    September 4, 2026
    Recent Post

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026

    BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

    September 4, 2026

    Jharkhand: बाइक सवार हमलावरों ने सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    September 4, 2026

    JMM -Congress का आरोप: BJP कार्यकर्ता BLO पर मतदाताओं के नाम हटाने के लिए डाल रहे दबाव, जानें CEO के. रवि कुमार ने क्या कहा?

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group