Jamshedpur. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआइ) जमशेदपुर यूनिट ने फर्जी बिलिंग और बिना जीएसटी के 200 करोड़ से अधिक के लेन-देन का भंडाफोड़ करते हुए पलामू के लोहा कारोबारी प्रमोद कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई पटना जोनल यूनिट के अतिरिक्त महानिदेशक ज्योति कुमार बुगुना के निर्देश और अतिरिक्त निदेशक सार्थक सक्सेना के नेतृत्व में की गई. विश्वसनीय इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर डीजीजीआइ की टीम ने डाल्टनगंज में कारोबारी के कई ठिकानों पर लगातार तीन दिनों तक छापेमारी की. इस दौरान टीम को फर्जी बिलिंग और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े कई अहम दस्तावेज व डिजिटल…
Author: News Desk
Jamshedpur. उलीडीह थाना क्षेत्र के प्रदीप साव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करने के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. एक आरोपी अब भी फरार है, लेकिन पुलिस ने उसका सुराग लगा लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. गिरफ्तार आरोपियों में शंकोसाई रोड नंबर 1 श्यामनगर का रूपेश कुमार उर्फ बेला (22), सोनू गोराई (32), शिबू गोराई उर्फ कंचू गोराई (26), शंकोसाई रोड नंबर 5 का ललित सिंह उर्फ लुधु उर्फ बाबू (19), कुंदन सिंह उर्फ कुंदन पोलियो (30) और उलीडीह रोड नंबर 5…
Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र के डिकोस्टा रोड स्थित मैडोना कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. यहां तीसरे तल्ले पर रहने वाले प्रवीण गोयल के घर का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया ऐसे हुआ घटना का खुलासा घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रवीण गोयल के भाई नवीन गोयल रात में घर लौटे. नवीन गोयल ने बताया कि जैसे ही उन्होंने मुख्य दरवाज़े पर कटे हुए ताले को देखा, उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई. अंदर प्रवेश करते ही पूरा घर बिखरा पड़ा था.…
Jamshedpur. जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की एवं ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मुख्य रूप से बारीगोड़ा और गोविंदपुर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की बात की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में कोई रुचि नहीं ले रही है. अतः इस संबंध में रेल प्रशासन उचित निदान करें. रेल मंत्री ने कहा कि वे इस संबंध में राज्य सरकार से अंतिम बार पत्राचार करेंगे. उसके बाद इस संबंध में समुचित निर्णय लेकर ओवर ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सलगाझड़ी रेलवे स्टेशन पर…
Ranchi. हजारीबाग में वन भूमि घोटाला के आरोप में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से कई अहम और महत्वपूर्ण खुलासे किए गए. एसीबी ने कोर्ट को यह जानकारी दी है कि विनय चौबे और विनय सिंह के पारिवारिक सदस्यों के बीच अब तक लगभग 4 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन बैंक के माध्यम से किया गया है और यह सारा पैसा अवैध कमाई का हिस्सा है. एसीबी ने यह तथ्य कोर्ट के सामने लाते हुए विनय चौबे की जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया. जिसके बाद कोर्ट…
Deoghar. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार की शाम देवघर पहुंचे. उन्होंने देवघर परिसदन में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सांगठनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा आदि मौजूद रहे. पदाधिकारी बैठक के बाद जेपी नड्डा ने कोर कमेटी की बैठक को संबोधित किया. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू,क्षेत्रीय संगठन…
JAMSHEDPUR । टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर वीआईपी लाइन बंद होने और पार्किंग व्यवस्थाओं में हो रही अव्यवस्था को लेकर आजसू ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। आजसू जिला समिति की बैठक आजसू जिला अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आजसू नेताओं ने बताया कि वीआईपी लाइन बंद होने से ड्रॉपिंग लाइन पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। जब कोई वीआईपी अधिकारी स्टेशन पर आएंगे, तो उन्हें अस्थायी लाइन में ही रोका जाएगा। इससे ड्रॉपिंग लाइन में केवल 10 मिनट के लिए गाड़ी छोड़ने वाले यात्रियों को असुविधा होगी…
RANCHI. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज देश के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी प्रतिनिधियों का मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हार्दिक स्वागत किया। मौके पर प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर अपने हक-अधिकारों के लिए संघर्ष करने और सशक्त होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर आदिवासी प्रतिनिधियों ने श्री सोरेन से आग्रह किया कि देशभर में चल रहे आदिवासी संघर्षों को वे नेतृत्व प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की धरती हमेशा से वीरता, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रतीक रही है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा से लेकर दिशाेम…
HAJIPUR:भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह कदम यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ये स्पेशल ट्रेनें मुख्य रूप से व्यस्त सर्दियों और त्योहार के मौसम में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए चलायी जा रही हैं। 1. गाड़ी संख्या 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 06 एवं 08 दिसम्बर को 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी । इसी…
JAMSHEDPUR : शुक्रवार को जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में आईक्यूएसी और केमिस्ट्री विभाग के सहयोग से इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल एंड अकादमिक रिसर्च (IIAR) द्वारा “हैंड्स ऑन ट्रेनिंग ऑन थिन लेयर क्रोमैटोग्राफी (TLC)” विषयक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमर सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. नीता सिन्हा ने थिन लेयर क्रोमैटोग्राफी की मूल बातें और इसके वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात् इंस्टिट्यूट की संस्थापक डॉ. आरती महतो ने क्रोमैटोग्राफी के सिद्धांतों और प्रयोगशाला में इसके अनुप्रयोगों पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को यह समझाया कि कैसे इस तकनीक का…
