jamshedpur। एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी गांव में महेश गौड़ के घर में हुई लगभग 15 लाख रुपये की चोरी की घटना का शनिवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पर्दाफाश कर दिया। यह चोरी 29-30 नवंबर की रात को तब अंजाम दी गई थी जब परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। अवसर का फायदा उठाते हुए चोरों ने पूरे घर की तलाशी लेकर सोने-चांदी के कीमती आभूषण और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल सर्विलांस और गुप्त सूचना…
Author: News Desk
jamshedpur। समाहरणालय सभागार में जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, प्रमाणन प्रक्रियाओं तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई। 1. District Indemnity Sub Committee की स्थिति की समीक्षा में सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में अब तक किसी भी प्रकार के क्षतिपूर्ति/मुआवजे का दावा दर्ज नहीं किया गया है। 2. NQAS Certification प्रगति की समीक्षा जिले के कुल 20 स्वास्थ्य केंद्रों (DH-1, PHC-1, UPHC-1, AAM-17) में से 03 केंद्र NQAS प्रमाणित हो चुके हैं तथा…
जमशेदपुर । जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आमबगान मैदान की स्थिति सुधारने के संबंध में आग्रह किया है। उन्होंने लिखा है कि आमबगान मैदान कार-बसों की अवैध पार्किंग और अवैध गैरेज का अड्डा बन गया है। सरयू राय ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि साकची स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आमबगान मैदान में स्थापित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा को संरक्षित करने और प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण करने के लिए उनकी अनुशंसा पर विधायक निधि से कार्य हो रहा है। कार्य…
JAMSHEDPUR। शीतकालीन में रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा हावड़ा–CSMT–हावड़ा के मध्य एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 02870 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से दिनांक 06 दिसम्बर 2025 शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से दिनांक 08 दिसम्बर 2025 सोमवार को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है | गाड़ी संख्या 02870 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन 06 दिसम्बर 2025 शनिवार को हावड़ा से 13.55 बजे रवाना होगी…
जमशेदपुर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड एवं पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड प्रदेश महासचिव शशि आचार्य के नेतृत्व में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण से मुलाकात कर शहर में बढ़ती आवारा पशुओं एवं कुत्तों की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर की मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और गलियों में बढ़ती जंगली/आवारा कुत्तों, सांडों एवं अन्य मवेशियों की संख्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधियों ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में जंगली सांडों के हमले में कई महिलाएँ गंभीर…
जमशेदपुर। कीताडीह मनसा मंदिर निवासी सन्नी यादव, जो गम्हरिया स्थित निर्माणाधीन बालाजी इंफ्राटेक्चर कंपनी में कार्यरत थे, उनके असामयिक एवं दुःखद निधन के बाद परिजनों को न्याय दिलाने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के द्वारा निर्णायक पहल की गई। कंपनी के प्रोपराइटर विशाल राज द्वारा प्रारंभ में मुआवजे को लेकर टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा था। जिसपर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सह कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने परिजनों की ओर से बीते कल से लगातार कंपनी प्रबंधन के ऊपर दबाव बनाया और स्पष्ट रूप से बताया गया कि पीड़ित परिवार के साथ…
Ranchi. झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस दौरान गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को 11 जिलों में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. केंद्र ने रविवार सुबह 8.30 बजे तक गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, बोकारो और खूंटी जिलों में ‘येलो अलर्ट’ (सचेत रहें) जारी किया है. आईएमडी द्वारा शनिवार सुबह जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, गुमला में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किये जाने…
New Delhi. इंडिगो की उड़ानों में बाधा के कारण कई मार्गों पर हवाई यात्रा का किराया बढ़ जाने के मद्देनजर सरकार ने शनिवार को हवाई किराए पर ऊपरी सीमा लागू कर दी. देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने लगातार पांचवें दिन सैकड़ों उड़ानें रद्द कीं, जिसकी मुख्य वजह चालक दल की कमी है. उड़ानों की संख्या कम होने से कुछ मार्गों पर हवाई किराया बहुत बढ़ गया था.हालात को गंभीरता से लेते हुए नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि उसने नियामकीय बयान में कहा गया, ”सभी विमानन कंपनियों को आधिकारिक निर्देश जारी कर दिया गया है कि अब…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन का कथित तौर पर पालन नहीं करने से संबंधित मामले में शनिवार को यहां एक एमपी/एमएलए अदालत के समक्ष पेश हुए. एक वकील ने यह जानकारी दी. वकील ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 7,000 रुपये के दो जमानत मुचलके भी दाखिल किए. उन्होंने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी. सोरेन के वकील प्रदीप चंद्रा ने कहा, ‘झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर मुख्यमंत्री आज एमपी-एमएलए अदालत में पेश हुए. अब से, मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से पेश होने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन…
Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ हासिल की है जिसे लंदन के ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शुक्रवार को शामिल किया गया. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट किया, ‘यह बताते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व हो रहा है कि ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन’ ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की असाधारण उपलब्धि को रिकॉर्ड में शामिल किया है. झा ने इसे देश की लोकतांत्रिक यात्रा…
