Author: News Desk

जमशेदपुर : टाटा स्टील की 100 प्रतिशत सब्सिडियरी कंपनी टाटा स्टील UISL के प्रबंध निदेशक (एमडी) ऋतुराज सिन्हा (58 वर्ष) का रविवार को अचानक निधन हो गया। सुबह अपने आवास में रहते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और खून की उल्टी व नाक से रक्तस्राव होने लगा। परिजनों और सहयोगियों ने उन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुँचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोपहर 1:56 बजे मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से कॉरपोरेट जगत में शोक की लहर फैल गई।  मृदुभाषी और प्रेरणादायी नेतृत्वकर्ता ऋतुराज सिन्हा अपने शांत स्वभाव, सरलता और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए व्यापक…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. इस दौरान गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. जमशेदपुर में भी ठंड लगातार बढ़ रही है. शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है.भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने स्पष्ट किया है कि अगले एक सप्ताह तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. ऐसे में शहरवासियों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं…

Read More

New Delhi. देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में पांच का कुल बाजार मूल्यांकन पिछले हफ्ते 72,284.74 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस को सबसे अधिक लाभ हुआ. इस दौरान भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन बढ़ा, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और एलआईसी में गिरावट हुई. पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स महज 5.7 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 16.5 अंक गिरा. इस दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 35,909.52 करोड़ रुपये बढ़कर 11,71,862.37 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मूल्यांकन 23,404.55 करोड़ रुपये…

Read More

Jamshedpur. सर्दी की शुरुआत होते ही जहां ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. वहीं परिवहन साधनों पर कोहरे का काफी असर पड़ रहा है. चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मार्ग पर भी ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गयी है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है, जबकि कुछ ट्रेन आंशिक रूप से रद्द तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गयी है. हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर चलने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें…

Read More

Jamshedpur. ग्रेजुएट कॉलेज में शनिवार को एसएसपी द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध बढ़ते साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कॉलेज की शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं. एसएसपी ने छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, स्टॉकिंग, फर्जी आईडी, ओटीपी धोखाधड़ी, फिशिंग लिंक और सोशल मीडिया का दुरुपयोग जैसे बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क रहने की अपील की. कार्यक्रम में एसएसपी ने कहा कि डिजिटल युग में अपराधियों के तौर-तरीकों में तेजी से बदलाव आ रहा है, जिसके चलते सजग रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर सोशल…

Read More

New Delhi. विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा कि उसने शनिवार को 800 से अधिक घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं। शुक्रवार को कंपनी ने 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी थीं. कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों को टिकट के पैसे वापस किए जाने से जुड़े सभी मुद्दों को ‘‘प्राथमिकता’’ के आधार पर संबोधित कर रही है. विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द किए जाने के कारण लोगों को रही परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने शनिवार को सभी जोन में 84 विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की. रेलवे मंत्रालय की समन्वित योजना के तहत,…

Read More

Jamshedpur. राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को जमशेदपुर सिविल कोर्ट एवं घाटशिला सिविल कोर्ट में आयोजित की जा रही है. इस अवसर पर जिले के सभी बैंको द्वारा एनपीए ऋण खातों, ओवरड्यू ऋण, बकाया वसूली से जुड़े मामलों तथा अन्य बैंकिंग विवादों का त्वरित एवं सरल समाधान उपलब्ध कराएंगे. इस लोक अदालत मे विशेष पहल करते हुए बैंक ऑफ इंडिया , जिले का अग्रणी बैंक के द्वारा कुल 14,880 नोटिस (जमशेदपुर सिविल कोर्ट एवं घाटशिला सिविल कोर्ट) वितरित किए गये है, जिसमे इस लोक अदालत में 7,000 एनपीए ऋण खातों के निपटान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए…

Read More

Jamshedpur. एक्सएलआरआइ में होमकमिंग 2025 का आयोजन किया गया. जिसमें एक्सएलआरआइ के विभिन्न बैच के 136 पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. दो दिवसीय होमकमिंग में एक्सएलआरआइ के सभी पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने अपने संस्थान के बदले स्वरूप को देखा, पुरानी यादों को ताजा किया. इस दौरान उन्होंने वर्तमान बैच के विद्यार्थियों से बातें की. कई प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किये गये, शनिवार को एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें संस्थान के 9 पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को अलग-अलग 5 केटेगरी में सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने कहा कि किसी…

Read More

Ranchi. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चाची और नाबालिग भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने गैंगरेप किया. वारदात के बाद युवकों ने कहा कि किसी को बताओगे तो जान से मार डालेंगे. धमकी के बाद महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला सनावल थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक आरोपियों में झारखंड के कुसुमियादागर निवासी सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) शामिल हैं. वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने फिर दर्ज नहीं की. इसके बाद सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने एसी रोशन लकड़ा को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही…

Read More

जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आहूत की गई । निदेशक एनईपी  संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला कल्याण पदाधिकारी  शंकराचार्य समद, जिला योजना पदाधिकारी  सुदीप्त राज व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे । बैठक में NHM के रिक्त पदों पर भर्ती, स्वास्थ्य सलाहकार का चयन, NHM एवं आयुष्मान भारत फंड हेतु समवर्ती लेखा परीक्षक का अनुमोदन, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में ICU सेवाओं तथा जिला अस्पताल में PICU संचालन, जिला स्टोर ऑडिट एवं एसेट असाइनमेंट टीम का गठन पर चर्चा की गई । स्वास्थ्य…

Read More