Author: News Desk

Ranchi. गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हो गयी. मरने वाले लोगों में झारखंड के तीन प्रवासी श्रमिक भी शामिल हैं. रविवार को यह जानकारी दी. मृतकों के परिजनों ने बताया कि लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव के दो भाइयों प्रदीप (24) और विनोद महतो (20) तथा खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव के मोहती मंडा (22) की इस घटना में मौत हो गई. प्रदीप और विनोद के बड़े भाई फागू महतो (32) ने बताया कि उन्हें तड़के करीब तीन बजे गोवा में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार के…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर स्थित एक चिड़ियाघर में जीवाणु संक्रमण के कारण कम से कम 10 काले हिरणों की मौत हो गई है. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) में हिरणों की मौत एक दिसंबर से छह दिसंबर के बीच हुईं. आखिरी हिरण की मौत शनिवार को हुई थी. टीएसजेडपी के उप निदेशक डॉ. नईम अख्तर ने बताया, ‘उद्यान में अब तक दस काले हिरणों की मौत हो चुकी है. हिरण के शव को जांच और मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है. ऐसा लगता है कि यह जीवाणु संक्रमण के कारण हुआ है.…

Read More

JAMSHEDPUR । बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरा पंचायत के पाथरा चौक में रविवार को स्वर्गीय द्विजेन कुमार षडंगी (कुनु बाबू) का मुर्ति अनावरण समारोह आयोजित हुई. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा शामिल हुए. अर्जुन मुंडा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. उसके बाद मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित हुई.स्वर्गीय द्विजेन कुमार षडंगी के मूर्ति पर मुख्य अतिथि समेत तमाम लोगों ने माला पहनाया. उसके बाद सभी अतिथि मंच की और बढ़ गए.मंच में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और शाल देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उपस्थित सभी लोगों के साथ…

Read More

Jamshedpur । जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को स्टेट्समैन बताते हुए उनके त्याग, संघर्ष, समर्पण और संवेदनशीलता से प्रेरणा लेने की अपील की है। इन नेताओं ने कहा है कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमें ऐसा उदार चरित्र वाला विधायक मिला है। कदमा के रामजन्म नगर स्थित सामुदायिक भवन में जदयू की बैठक में ये उद्गार प्रकट किये गये। बैठक की अध्यक्षता जदयू के कदमा थाना के अध्यक्ष तारक मुखर्जी ने की। जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का विस्तार जरूरी है। यह अकेलेदम होने से रहा।…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन को दुःखद एवं मर्मांतक बताया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि उनसे अभी काफी उम्मीदें थीं। इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के साथ वे एक कुशल प्रबंधक थे। जमशेदपुर की जनसुविधा ज़रूरतों के पर्याय व्यक्तित्व के नहीं रहने से सुधार के प्रयासों को धक्का लगा है। ऋतुराज सिन्हा के निधन पर आशुतोष राय ने शोक जताया जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

Read More

JAMSHEDPUR। जमशेदपुर स्थित मोहन आहूजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना देखने को मिली। रविवार को आयोजित समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी आज विजेता बने हैं, उनसे पूरे क्षेत्र को उम्मीद है कि वे आने वाले समय…

Read More

JAMSHEDPUR। आज गम्हरिया में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों के संगठन “द वॉरियर्स ऑफ कोल्हान” द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर एवं अमर शहीद के सामने दीप जलाकर हुई। तत्पश्चात विभिन्न गणमान्य अतिथियों द्वारा “अमर जवान” के सामने श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अपने संबोधन में पूर्व सीएम ने कहा कि यह दिन हमें उन शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की सीमाओं पर, ऊँचे पहाड़ों पर, तपते रेगिस्तानों में और कठिन परिस्थितियों में डटे रहकर देश की सुरक्षा की, ताकि…

Read More

JAMSHEDPUR । टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऋतुराज सिन्हा का असमय निधन अत्यंत दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उनसे बातचीत हुई थी। शहर के विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जिस सहयोगात्मक भाव से वे काम करते थे, उसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर विभिन्न अवसरों पर उनसे भेंट हुई। कई समस्याओं…

Read More

JAMSHEDPUR। इंटर कॉरपोरेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।टाटा स्टील द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चैंबर की टीम ने शुरुआत से अंत तक दमदार प्रदर्शन कर पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने का शानदार रिकॉर्ड बनाया। नॉकआउट प्रारूप में खेले गए मैचों में टीम ने हर मुकाबले में बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए फाइनल तक अपनी मजबूत दावेदारी बनाए रखी। फाइनल में चैंबर का दमदार खेलफाइनल मुकाबला HDFC बैंक के साथ खेला गया। HDFC बैंक की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 57 रन का स्कोर खड़ा…

Read More

JAMSHEDPUR । टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा का रविवार को अचानक निधन हो गया। लगभग 55 वर्ष की आयु में उनके इस असामयिक निधन से उद्योग जगत, टाटा स्टील और जमशेदपुर शहर में शोक की लहर है। ऋतुराज सिन्हा के निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ऋतुराज सिन्हा जमशेदपुर के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा चिंतित और सजग रहते थे। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी ऋतुराज सिन्हा ने हमेशा शहर के विकास को प्राथमिकता दी। उनका यूं असमय चले जाना टाटा स्टील एवं…

Read More