Ranchi. झारखंड सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 7,721.25 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सोमवार को विधानसभा में पेश किया. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया. मांगों पर बहस नौ दिसंबर को होनी है. मानसून सत्र के दौरान 25 अगस्त को सदन ने 4,296.62 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित किया था. किशोर ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट मार्च में पेश किया था. झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र गत शुक्रवार से शुरू हुआ था और…
Author: News Desk
Hydrabad. तेलंगाना सरकार ने रविवार को कहा कि उसने प्रस्तावित ‘रीजनल रिंग रोड’ (आरआरआर) पर आगामी ग्रीनफील्ड रेडियल रोड का नाम दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम पर रखने का फैसला किया है.सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एक अन्य प्रस्ताव में हैदराबाद में अमेरिका के महावाणिज्य दूतावास के साथ एक हाई-प्रोफाइल सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा जाएगा. राज्य सरकार विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को पत्र लिखकर योजनाओं की जानकारी देगी. इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में वार्षिक यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) सम्मेलन को संबोधित करते हुए हैदराबाद में…
Mumbai. विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 316.52 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,395.85 अंक पर और एनएसई निफ्टी 106.70 अंक या 0.41 प्रतिशत फिसलकर 26,079.75 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में रहे. दूसरी ओर टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, इटर्नल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स…
Chaibasa. चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त बैंककर्मी परमेश्वर पुरती से लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने के नाम पर 16.92 लाख ठगी के मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मो. सकीर अंसारी और मो. इकबाल अहमद शामिल है. पुलिस ने मो. सकीर अंसारी को विगत 6 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मो. इकबाल अहमद को अब पाकुड़ से गिरफ्तार किया गया है. इकबाल अहमद पर आरोप है कि उसने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले एटीएम कार्ड मुहैया कराए थे. इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष छापामारी टीम…
Jamshedpur. गोलमुरी के महुलबेड़ा चौक के पास दो युवकों ने बाइक में जिंदा कुत्ते को बांधकर दूर तक घसीटा है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया है. फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. इस मामले में पुलिस ने विपिन सिंह नामक युवक के आवेदन पर बाइक में कुत्ते को बांधकर घसीटने वाले विवेक यादव और अमित यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दोनों आरोपी गोलमुरी के बजरंग नगर के रहने वाले हैं. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. इस मामले में लोगों का कहना है…
Ranchi. झारखंड में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने और धान खरीद शुरू नहीं होने जैसे मुद्दे उठाएगी. यह निर्णय भाजपा के विधायक दल की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने की. राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ और 11 दिसंबर को समाप्त होगा, जिसमें कुल पांच कार्यदिवस शामिल हैं. भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने…
Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर रोड नंबर-2 में शनिवार देर रात एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोगोंं में आक्रोश फैल गया है. वायरल फुटेज में पुलिस की वर्दी जैसी वेशभूषा में दिख रहे दो-तीन जवान युवक को लगातार पीटते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि युवक किसी अपराध में शामिल था तो पुलिस को कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उसे थाने ले जाकर जेल भेजना चाहिए था, न कि सड़क पर इस तरह बेरहमी से पिटाई करनी चाहिए थी. वहीं कई लोगों का आरोप है कि…
Jamshedpur. नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अपहरण मामले में सिदगोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामला तब प्रकाश में आया जब नाबालिग लड़की के परिजनों ने उसकी अचानक लापता होने पर अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में पुलिस को शिवम सिंह की संलिप्तता के संकेत मिले, जिसके आधार पर…
Ranchi. झारखंड सरकार ने रविवार को राज्य के सभी बार, रेस्तरां, होटल और अस्पतालों की सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया और जिला अधिकारियों को सात दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. यह निर्देश उत्तरी गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद जारी किया गया, जिसमें 25 लोग मारे गए थे. स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने एक बयान में कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यह सरकार किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी. अगर गोवा जैसी कोई घटना झारखंड में होती है, तो अधिकारी जवाबदेह होंगे. उन्होंने इस बात…
Mumbai. इंडिगो ने रद्द या अत्यधिक विलंबित उड़ानों के लिए अब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर ली है और शनिवार तक 3,000 नग सामान यात्रियों तक पहुंचा दिया गया है. सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी. सरकार ने कहा कि देश का विमानन नेटवर्क तेजी से सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है और परिचालन पूरी तरह स्थिर होने तक सभी सुधारात्मक कदम लागू रहेंगे.इंडिगो की उड़ानें शुक्रवार को 706 से बढ़कर शनिवार को 1,565 हो गईं और रविवार शाम तक 1,650 तक पहुंचने की संभावना है. सरकार ने शनिवार को एयरलाइन को निर्देश…
