Author: News Desk

सरायकेला–खरसावाँ। जिले में लगातार गिरते तापमान और बढ़ रही शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। आम लोगों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी नगर निकायों और प्रखंडों को तत्काल प्रभाव से रात्रिकालीन अलाव व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने साफ निर्देश दिया है कि नगर निकाय क्षेत्रों के मुख्य चौक–चौराहों, व्यस्त बाज़ारों, बस स्टैंडों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों और सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रमुख स्थानों पर अलाव की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि रात के समय ठंड से बेहाल जरूरतमंद लोगों को राहत मिले। जिला प्रशासन…

Read More

जमशेदपुर। ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार कितनी गंभीर है, इसका खुलासा खुद सरकार के विधानसभा में दिए गए जवाब से हो गया है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा पूछे गए प्रश्न पर सरकार ने जो उत्तर दिया, उसे विपक्ष सरकार की मंशा पर बड़ा सवाल बता रहा है। सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में पूछा था कि ओबीसी आरक्षण देने के लिए 2019 में शुरू हुआ आर्थिक एवं सामाजिक सर्वेक्षण कब पूरा होगा और इसके आधार पर सरकार कब तक ओबीसी को उनका हक देगी। इसके जवाब में सरकार ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय नौसेना की दक्षता, समन्वय और वीरता का प्रतीक नौसेना दिवस सोमवार को जमशेदपुर के टेल्को में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर 1971 के भारत-पाक युद्ध में नौसेना के पराक्रम को याद करते हुए पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के झारखंड प्रांत अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह और महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने भारत माता के चित्र एवं शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद परिषद के संस्थापक नरेंद्र गांगुली ने संगठन गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति के रंग…

Read More

HAJIPUR यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर धनबाद से चंडीगढ, गोरखपुर, लोकमान्य तिलक एवं दिल्ली के लिए चलायी जा रही 04 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल – अब गाड़ी सं. 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल अब 12.12.2025 से 13.01.2026 तक सप्ताह में दो दिन प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को परिचालित की जायेगी । इसी तरह, गाड़ी सं. 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल अब 14.12.2025 से 15.01.2026 तक सप्ताह में दो दिन प्रत्येक रविवार एवं गुरूवार को परिचालित की जायेगी । 2. गाड़ी सं. 03677/03678 धनबाद-गोरखपुऱ-धनबाद स्पेशल…

Read More

JAMSHEDPUR। राँची/जमशेदपुर। पोटका विधायक संजीव सरदार ने पोटका विधानसभा के लगभग एक लाख से अधिक लोगों से सीधे जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण समस्या को सोमवार को झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में मजबूती के साथ उठाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि टाटा स्टील की परिधि में आने के बावजूद पोटका क्षेत्र की 20 पंचायत आज भी पेयजल, बिजली और सफाई जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं से वंचित हैं, जबकि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में टाटा समूह के स्थायी, अस्थायी एवं ठेका मजदूर वर्षों से निवास करते आ रहे हैं। विधायक संजीव सरदार ने सदन को बताया कि बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, करनडीह, पुड़ीहासा, केरुवाडूंगरी…

Read More

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर वीआईपी लेन को पूरी तरह बंद किए जाने और टाटानगर आने वाली ट्रेनों के लगातार विलंबित होने के खिलाफ आजसू पार्टी ने रेल प्रशासन को कड़ा संदेश दिया है।सोमवार को आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक को डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी उग्र आंदोलन और अनशन करेगी। वीआईपी लेन बंद होने से आम जनता और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित: आजसू ज्ञापन में बताया गया कि स्टेशन परिसर में वीआईपी लेन को स्टील बैरिकेट्स लगाकर पूरी तरह बंद…

Read More

Jamshedpur. आद्रा रेल मंडल में 14 दिसंबर तक रेल प्रशासन रोलिंग ब्लॉक लेकर रेल लाइन को मरम्मत करने का कार्य करेगी. इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने आठ ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है. टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 9 दिसंबर को आद्रा स्टेशन से लौट आएगी. लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश हुआ है. लाइन ब्लॉक के कारण झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन भी 12 और 14 दिसंबर को बोकारो तक चलेगी. इधर, टाटा-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन 13 दिसंबर को रद्द होगा. वहीं, आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 11 और 13 दिसंबर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार राहुल महतो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम थानांतर्गत तुरियाबेड़ा में डीपीएस के पास स्थित एक मकान में एक अपराधी ने अवैध हथियार छुपाकर रखा है तथा वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है. स्थान पर छापामारी कर राहुल महतो नामक उक्त युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक अवैध…

Read More

Ranchi. गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना में मारे गए 25 लोगों में शामिल झारखंड के तीन प्रवासी श्रमिकों के शव सोमवार सुबह रांची लाए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. लापुंग के फतेहपुर गांव के दो भाई प्रदीप (24) एवं बिनोद महतो (20) और खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक में गोविंदपुर गांव के मोहित मुंडा (22) की रविवार आधी रात के बाद उत्तरी गोवा के एक क्लब में लगी आग में मौत हो गई थी. प्रदीप और बिनोद का रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर लापुंग में कारो नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया…

Read More

Ranchi.विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य बेल में आकर छात्रवृत्ति की भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे. प्रश्नकाल बाधित होने पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि अगर आप लोग को हंगामा करना ही है तो सर्वदलीय और कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का कोई मतलब नहीं रह जाता है. इस तरह के आचरण से सदन नहीं चलेगा. संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित करने के बजाय उसे अपनी बातों को रखना चाहिए. भाजपा विधायक दल…

Read More