Author: News Desk

RANCHI। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा में झारखंड की “अंडर–14 बालक फुटबॉल टीम” ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों को राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के युवाओं की प्रतिभा और समर्पण झारखंड के गौरव को नई ऊंचाइयों…

Read More

JAMSHEDPUR। शहर की सड़कों पर बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए Jamshedpur Notified Area Committee (JNAC) और Mango Notified Area Committee (MNAC) ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उप–नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आवारा पशुओं के प्रभावी प्रबंधन को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में गठित 10-सदस्यीय समिति को Jamshedpur Notified Area Committee (JNAC) और Mango Notified Area Committee (MNAC) क्षेत्रों में आवारा पशुओं की पहचान, सुरक्षित पकड़, स्थानांतरण और पुनर्वास की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी वार्डों में होगा आवारा पशुओं का सर्वे निर्णय लिया गया कि…

Read More

JAMSHEDPUR। शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम गुणगान बाल मंडल, जुगसलाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय 18 वाँ शरद ऋतु महोत्सव 29 एवं 30 दिसम्बर (सोमवार एवं मंगलवार) को महेश्वरी मंडल परिसर, जुगसलाई में धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां आरंभ हो चुकी है। महोत्सव को सफल बनाने हेतु संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र धूत की अध्यक्षता में एक बैठक मंगलवार को महेश्वरी मंडल जुगसलाई में  सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 30 दिसम्बर मंगलवार को भजनों की अमृत वर्षा हेतु राजस्थानी धमाल के लिए सुप्रसिद्ध गायिका कनिका ग्रोवर (इंदौर) एवं गायक प्रकाश मिश्रा (कोलकाता) को आमंत्रित किया गया है। साथ…

Read More

JAMSHEDPUR । जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की लंबित समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के पीडीएस दुकानदारों का कमीशन लंबे समय से बकाया पड़ा है, जिससे दुकानदार आर्थिक संकट झेल रहे हैं। विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा के पटल पर कहा कि ग्रीन कार्ड पर मिलने वाला कमीशन दिसंबर 2023 से जुलाई 2025 तक भुगतान नहीं हुआ है, वहीं चना दाल और नमक का कमीशन अप्रैल 2024 से अब तक लंबित है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सभी बकाया कमीशन का तुरंत भुगतान सुनिश्चित किया जाए।…

Read More

Ghatsila.घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी थाना क्षेत्र में हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां संजय शर्मा नामक व्यक्ति ने खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े के बाद अपनी पत्नी निशा शर्मा को गला घोट कर मार डाला. पत्नी की हत्या करने के बाद वह व्यक्ति उसका शव उठा कर दूर ले गया और झाड़ी में फेंक दिया. बाद में ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मंगलवार को पति से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि संजय शर्मा नशे…

Read More

Ranchi. जमीन घोटालों की श्रृंखला के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर हाईकोर्ट के एक जस्टिस और उनके भतीजे के हिस्से की जमीन कथित रूप से बेच दी गई. मामले में लालपुर थाना में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत नॉर्थ मार्केट के निवासी और पीड़ित अनिल कुमार नाथ ने दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन, जो लालपुर क्षेत्र में 66 कट्ठा है (खाता संख्या 136, प्लॉट 1256), में से उनके हिस्से की 22 कट्ठा जमीन वर्ष 1996 में विधिवत बेच दी गई थी. हालांकि शेष जमीन,…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने मंगलवार को छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर साकची आम बगान से डीसी ऑफिस तक विशाल रैली कर विरोध किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भीख नहीं अधिकार चाहिए जैसे कई नारे लगाये. छात्रों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से इ-कल्याण छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे छात्रों के बीच आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो गयी है. वे सभी पड़ाई से वंचित रह रहे है और उनकी भविष्य अंधकार में है. उन्होंने झारखंड में स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति को भी शीघ्र लागू करने की मांग की है,…

Read More

New Delhi.अमेरिका की चिप विनिर्माता कंपनी इंटेल ने स्थानीय बाजार के लिए भारत में सेमीकंडक्टर के विनिर्माण और संयोजन के लिए टाटा समूह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. टाटा समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी.टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, हम इंटेल के साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं. यह रणनीतिक गठबंधन हमारे प्रयासों को तेज करेगा. साथ मिलकर, हम एक विस्तारित प्रौद्योगिकी तंत्र बनाएंगे और उन्नत सेमीकंडक्टर व सिस्टम समाधान उपलब्ध कराएंगे, जिससे हमें भारत में बढ़ते एआई‑अवसर का पूरा लाभ लेने का मौका मिलेगा. समझौते के तहत इंटेल और टाटा मिलकर भारत…

Read More

Mumbai. कमजोर वैश्विक संकेतों तथा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गईअमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति बैठक के परिणाम से पहले निवेशक सतर्क हो गए हैं. बैठक में ब्याज दर को लेकर फैसला किया जाएगा. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 636.22 अंक या 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,466.47 अंक पर और एनएसई निफ्टी 193.25 अंक या 0.74 प्रतिशत फिसलकर 25,767.30 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा…

Read More

Ranchi. झारखंड कैबिनेट ने सोमवार को 33 प्रस्तावों को मंजूरी दी. कैबिनेट ने फैसला किया कि राज्य के किसानों को वित्त वर्ष 2025-26 में फसलों के लिए केंद्र के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अलावा धान पर 81 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया. बैठक में अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों के सिविल सेवक बनने की चाह रखने वाले युवाओं को दी जाने वाली वित्तीय मदद भी एक लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़…

Read More