Author: News Desk

Saraikela. ईचागढ़ थाना क्षेत्र में जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष और ईचागढ़ विस से पार्टी उम्मीदवार रहे तरुण महतो से कथित मारपीट मामले की जांच करने के लिए कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा मंगलवार को चांडिल एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे. वे करीब तीन घंटे तक रह कर मामले से जुड़े थाना प्रभारियों से पूछताछ की और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान एसपी मुकेश कुमार लुणायात भी मौजूद रहे. डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, पूछताछ के लिए बुलाए…

Read More

Jamshedpur. कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि वे केबुल कंपनी को वेदांता जैसी बड़ी कंपनी को सौंपने के फैसले को चुनौती देंगे. आपको बता दें कि विश्व स्तरीय केबल निर्माण कंपनी इनकैब पिछले तीन दशक से बंद पड़ी है. कंपनी से संबंधित मामला वायफर के एनसीएलटी न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें टाटा स्टील, वेदांता समेत कई बड़ी कंपनियों ने इनकैब को संचालित करने के लिए दावा प्रस्तुत किया था. कर्मचारियों को उम्मीद थी कि न्यायालय मजदूर हित में फैसला देगा, मगर आदेश वेदांता के पक्ष में आया. फैसले में कर्मचारियों को उनके बकाये का मात्र छह प्रतिशत देने की बात…

Read More

Jamshedpur. वेदांता लिमिटेड के कंपनी सचिव ने इंकैब के अधिगग्रहण को लेकर एनसीएलटी कोलकाता के 3 दिसंबर के फैसले का हवाला देते हुए भारतीय नियामक बोर्ड (बीएसई), आरओसी समेत सभी सरकारी संस्थानों को इसकी सूचना दी है और अपनी योजनाएं बतायी है. कंपनी सचिव ने अपनी नोटिस में कहा है कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि राष्ट्रीय कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल कोलकाता (एनसीएलटी कोलकाता) ने 3 दिसंबर को एनसीएलटी वेबसाइट पर अपलोड किए गए आदेश के अनुसार कॉर्पोरेट दिवालियापन संकल्प प्रक्रिया के तहत इंकैब इंडस्ट्रीज लिमिटेड (इंकैब कंपनी) के अधिग्रहण के लिए वेदांता लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत संकल्प योजना के…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर की आजादनगर थाना पुलिस ने पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में की गई संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध तस्करी में शामिल एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में आजादनगर के चेपा पुल क्षेत्र का रहने वाला इमरान खान उर्फ विक्की (25) शामिल है. पुलिस ने उनके पास से 27 बोतल कुल 2700 मिलीलीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया. पटमदा डीएसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा ने मंगलवार को भाजपा विधायकों के बहिर्गमन के बीच चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 7,721.25 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट ध्वनि मत से पारित कर दिया. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को विधानसभा में चालू वित्त वर्ष के लिए अनुपूरक बजट पेश किया था. इसमें महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए 2,082.25 करोड़ रुपये, ग्रामीण कार्यों के लिए 1,324.82 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण के लिए 729.75 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. किशोर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सहयोग नहीं कर…

Read More

Dhanbad. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि भारत की संप्रभुता उसकी धरती में समाए संसाधनों पर नियंत्रण करने पर निर्भर करती है और देश को खंडित वैश्विक गठबंधनों के बीच अपना विकास पथ स्वयं निर्धारित करना होगा. धनबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) के 100वें स्थापना दिवस समारोह में अदाणी ने कहा कि दुनिया भर के देश विशुद्ध रूप से अपने स्वार्थ के हिसाब से काम कर रहे हैं, ऐसे में भारत को अपनी वृद्धि को बढ़ावा देने वाली ऊर्जा प्रणालियों में महारत हासिल करनी चाहिए. उन्होंने कहा,…

Read More

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती ठंड के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए जेएनएसी (JNAC) प्रशासन सक्रिय हो गया है। शहरी क्षेत्रों में रात के तापमान में लगातार गिरावट के बाद उप–नगर आयुक्त (DMC) के निर्देश पर नगर निकाय ने त्वरित कदम उठाते हुए कुल 26 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य बेघर, मजदूर वर्ग, रिक्शा चालक, फुटपाथ दुकानदार और रात में यात्रा करने वाले लोगों को ठिठुरन से राहत प्रदान करना है। निकाय अधिकारियों ने बताया कि जिन स्थानों पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, उन्हें प्राथमिकता देते हुए अलाव…

Read More

Jamshedpur। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को विस्तारपूर्वक सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा पेंशन स्वीकृति, पारिवारिक प्रताड़ना, दुकान आवंटन, रास्ता अवरोध, भूमि विवाद, ग्रामीण क्षेत्र में जबरन मोबाइल टावर लगाने की शिकायत, दीदी कैफे खोलने हेतु स्थान उपलब्धता, चिकित्सकीय सहायता, रैयती भूमि पर अतिक्रमण, अबुआ आवास योजना का लाभ, रोजगार, बकाया वेतन भुगतान, परशुराम भवन के संबंध में तथा ई-ट्राईसाइकिल सहित जनसमस्याओं से संबंधित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता…

Read More

JAMSHEDPUR । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, सूर्यकांत शुक्ला, अमुल्य नीरज खलको, पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में संगठन सृजन से जुड़े चार प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें पंचायत कमिटी गठन (GPCC), नगर निगम व नगर निकाय क्षेत्रों में वार्ड…

Read More

JAMSHEDPUR : पोटका विधानसभा क्षेत्र के पोटका एवं डुमरिया प्रखंड में पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल जमशेदपुर द्वारा कई महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकांश सड़कें 80 से 90 प्रतिशत तक तैयार हो चुकी हैं, जिससे आने वाले समय में दोनों प्रखंडों को आवागमन के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलने वाला है। लेकिन इन योजनाओं के लिए जिन रैयतदारों की भूमि अधिग्रहित की गई, उन्हें अब तक मुआवज़ा राशि का भुगतान नहीं हो सका है। रैयतदारों की जमीन का सत्यापन पूरा, पर भुगतान अटका विधायक संजीव सरदार ने सदन में बताया…

Read More