Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को सकारात्मक शुरुआत की लेकिन एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों एवं विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से जल्द ही शुरुआती बढ़त खोकर ये नकारात्मक दायरे में कारोबार करने लगे. बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और 149.3 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 84,540.57 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 45.05 अंक की बढ़त के साथ 25,803.05 अंक पर पहुंचा. बिकवाली का दबाव बढ़ने के साथ ही दोनों बाजारों ने अपनी बढ़त खो दी. सेंसेक्स 222.39 अंक या 0.26 प्रतिशत फिसलकर 84,168.88 अंक पर और निफ्टी 50.90 अंक की गिरावट के…
Author: News Desk
New Delhi. टाटा स्टील ने ओडिशा स्थित त्रिवेणी पैलेस प्राइवेट लिमिटेड (टीसीपीएल) में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी. इस अधिग्रहण से टाटा स्टील की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूती मिलेगी, खासकर कच्चे माल के महत्वपूर्ण क्षेत्र में. टीपीपीएल के पास ब्राह्मणी रिवर पेलेट लिमिटेड (बीआरपीएल) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो ओडिशा के जाजपुर में 40 लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता वाला पेलेट संयंत्र और 212 किलोमीटर लंबी स्लरी पाइपलाइन का संचालन करती है. बयान में कहा गया, ”टाटा स्टील ने त्रिवेणी पैलेट प्राइवेट लिमिटेड…
Ranchi. झारखंड के सभी वन क्षेत्रों में बाघों के साथ-साथ अन्य वन्य जीवों की गणना 15 दिसंबर से शुरू होगी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पलामू बाघ संरक्षित क्षेत्र (पीटीआर) के मुख्य वन संरक्षक और फील्ड निदेशक एस आर नटेश को इस प्रक्रिया के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नटेश ने कहा, यह गणना ‘इकोलॉजिकल ऐप’ का उपयोग करते हुए डिजिटल तौर पर की जाएगी. भारत सरकार ने मुझे इस व्यापक गणना को संपन्न कराने के लिए राज्य का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. उन्होंने…
Patna. बिहार की समाजवादी धारा के प्रमुख चेहरों में शामिल पूर्व सांसद और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके विजय कृष्ण ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एक भावुक पत्र लिखकर न सिर्फ राजद की प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक पदों से त्यागपत्र दिया, बल्कि सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा भी कर दी. विजय कृष्ण ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने दलगत राजनीति से स्वयं को अलग करने का “कठिन लेकिन अंतिम निर्णय” ले लिया है. समाजवादी धारा के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे विजय कृष्ण का…
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने क्षेत्र के बाराद्वारी में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मुख्य आरोपी आलोक मुखी उर्फ़ सावन मुखी, भालूबासा का निवासी है. गहने खपाने में शामिल आरोपी धीरज कुमार तांती और उसकी बहन ज्योति मुखी को आदित्यपुर से पकड़ा गया. बिल्डर अमित सोलंकी के घर हुई 20 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी आलोक मुखी, उसका बहनोई धीरज, धीरज की पत्नी ज्योति और…
Jamshedpur . पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक मवेशी भी कट गया. आदित्यपुर में नदी की ब्रिज से पहले ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति जख्मी हो गया था. इलाज कराने के लिए लोको पायलट जख्मी को लाइन से उठाकर टाटानगर ले आए, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इससे टाटानगर के रेलकर्मी जीआरपी को पत्र देकर स्टेशन से शव उठवाने में जुट गए, लेकिन जीआरपी ने दूसरे क्षेत्र का मामला बताकर शव नहीं उठाने से ही इनकार कर दिया. इससे रेलवे द्वारा आदित्यपुर पुलिस…
JAMSHEDPUR । झारखंड मानव अधिकार संघ’ जमशेदपुर और नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 10/12/2025 को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस। के अवसर पर नेताजी विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। “मानवाधिकार के संरक्षण में ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग’ की सार्थकता एवं भूमिका” विषय पर झा. मा. अ. सं. के अध्यक्ष श्री मनोज किशोर की अध्यक्षता में इस एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सार्वभौम मानवाधिकार घोषणा (Universal Declaration of Human Rights) (UDHR) को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आज ही के दिन 10 दिसंबर 1948 को अपनाया गया था। तभी से पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार…
RANCHI मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड विधानसभा में सिद्धो–कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (सिद्धकोफेड) के निदेशक मण्डल की चतुर्थ बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि एवं वनोपज क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, किसानों की आय वृद्धि, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा प्रशिक्षण एवं विपणन तंत्र को सशक्त बनाने से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य में कृषि एवं वनोपज क्षेत्र में अत्यधिक संभावनाएं हैं। किसानों को आधुनिक और तकनीकी रूप से…
JAMSHEDPUR। जिला समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई । पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, डीएसपी ट्रैफिक नीरज, डीएसपी हेडक्वार्टर भोला प्रसाद व अन्य डीएसपी, एमवीआई सूरज हेंब्रम समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए । बैठक में बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय, सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से अनुपालन के साथ-साथ हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान एवं अन्य संबंधित…
JAMSHEDPUR/RANCHI जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से राँची और जमशेदपुर शहरों के कूड़ा-कचरा और दूषित जल को स्वर्णरेखा नदी में गिराने और जल प्रदूषण का विषय उठाया। सरकार ने रांची की हरमू और जुमार नदी तथा जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जल प्रदूषण दूर करने के लिए किये जा रहे उपायों का विस्तृत ब्यौरा दिया। सरयू राय ने पूछा था कि क्या यह बात सही है कि राँची और जमशेदपुर शहरों की बेहिसाब गंदगी स्वर्णरेखा नदी में गिर रही है और नदी को प्रदूषित कर रही है? इस…
