Rajnagar. राजनगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गेंगेरुली पंचायत के कुसुमबनी नाला से एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ. सूचना पाते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. गुरुवार सुबह एसडीपीओ समीर सवैया और ट्रेनी डीएसपी पूजा कुमारी थाने पहुंचे और पूरे मामले की समीक्षा की. दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच टीम को सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया. प्रथम दृष्टि में पुलिस इसे पानी में डूबने से हुई मौत…
Author: News Desk
Jamshedpur.जमशेदपुर स्थित समाहरणालय सभागार में आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम के केंद्रीय प्रभारी सह संयुक्त सचिव, भारत सरकार श्री महावीर प्रसाद के नेतृत्व में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. तीन दिवसीय दौरे के प्रथम दिन आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे से संबंधित प्रमुख संकेतकों (इंडिकेटर्स) की समीक्षा की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एडीएम (एसओआर) श्री राहुल जी आनंद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. संयुक्त सचिव ने…
Jamshedpur. Tata Motors कर्मचारियों के वीडीए (महंगाई भत्ते) में 290 रुपये की वृद्धि हुई है. हर तीन माह में महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है एक जनवरी से यह महंगाई भत्ता बढ़ जाएगा और इससे साढ़े सात हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे. वीडीए में 145 प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है. इसके मुताबित प्रति प्वाइंट दो रुपये की दर से वीडीए आकलन किया जाता है. इस पर 145 प्वाइंट के हिसाब से कर्मचारियों के डीए में 290 की बढ़ोतरी हो जाएगी. इसी तरह टाटा कमिंस में 2.50 प्रति प्वाइंट व टाटा हिताची में प्रति प्वाइंट तीन रुपये की दर से बढ़ता है.
Noamundi.टाटा स्टील की नोवामुंडी खदान ने गुरुवार को अपने खनन कार्यों के 100 साल पूरे होने शताब्दी समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत- 100 साल फिर से जीना : नोवामुंडी की गाथा- नामक ऑडियो-विजुअल फीचर की स्क्रीनिंग के साथ हुई, जिसमें नोवामुंडी के दशकों के बदलाव को दिखाया गया. टाटा स्टील के महाप्रबंधक, अयस्क खान और खदानें, अतुल भटनागर ने नोवामुंडी के एक मॉडल खनन स्थल बनने की यात्रा पर प्रकाश डाला. अतीत के पन्ने- नामक एक भावुक खंड ने वर्तमान और पूर्व नेतृत्व की अमूल्य यादों को जीवंत कर दिया. कार्यक्रम में कंपनी के एमडी सह सीइओ टीवी…
RAYPUR। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए विभिन्न सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एकीकृत मोबाइल सुपर ऐप ‘रेलवन (स्वरेल)’ का बीटा संस्करण शुरू किया गया । यह ऐप रेलवे टिकट बुकिंग (आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफ़ॉर्म टिकट), ट्रेन पूछताछ, ई-कैटरिंग, शिकायत निवारण एवं अन्य यात्री सेवाओं से जोड़ते हुए रेलवे यात्रा को और अधिक सुगम, आधुनिक एवं सुविधाजनक बना रहा है । यह पहल रेलवे उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुपरऐप भारतीय रेलवे सेवाओं तक अधिक तीव्र, सरल…
JAMSHEDPUR । आगामी मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद चुनावों को देखते हुए आजसू पार्टी ने झारखंड सरकार से मतदाता सूची की पूर्ण जांच और सत्यापन के लिए SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया तुरंत लागू करने की मांग की है। पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शहरों में जनसंख्या विस्थापन, प्रवास और नए वार्ड विस्तार के कारण मतदाता सूची में कई त्रुटियाँ पाई गई हैं। कन्हैया सिंह ने कहा कि यदि चुनाव अद्यतन मतदाता सूची के बिना संपन्न होते हैं तो यह जनहित के खिलाफ होगा। इसलिए चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता…
जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ ने अपने वार्षिक कंबल वितरण सेवा अभियान के 25वें वर्ष का शुभारंभ किया। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सेवा की शुरुआत साधु समाज के बीच कंबल वितरित करके की गई। संस्था पिछले 25 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों, असहायों और गरीब परिवारों तक कंबल पहुँचाने का कार्य कर रही है। संस्था का लक्ष्य है कि कठोर ठंड में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना कंबल के न रहे। संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा- “हमारी कंबल सेवा कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं, यह मानवता के प्रति हमारा संकल्प…
JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि तेली समाज का पारंपरिक पेशा घानी से तेल निकालना, अब पूरे झारखंड में लगभग लुप्तप्राय स्थिति में पहुंच गया है। तेल बनाने का यह परंपरागत कौशल आज जीविका का आधार नहीं रह गया है, और समुदाय के अधिकांश लोग खेती पर निर्भर हो गये हैं। पूर्णिमा साहू ने सरकार से ‘तेल व्यवसाय घानी बोर्ड’ के गठन की मांग करते हुए कहा कि इससे सरसों तेल व्यवसाय में…
BILASPUR। भारतीय रेलवे की आधुनिकतम और श्रेष्ठतम वंदे भारत एक्सप्रेस, जो बिलासपुर और नागपुर के मध्य संचालित होती है, ने अपने तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस प्रतिष्ठित ट्रेन को तीन वर्ष पूर्व आज ही के दिन हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। यह गाड़ी अपनी उच्च गति, आधुनिक सुविधाओं और समयबद्ध संचालन के लिए प्रसिद्ध है। 3 वर्षों के इस गौरवशाली अवसर पर कोचिंग डिपो बिलासपुर ने पूरे उत्साह के सभी कोचों को तिरंगे गुब्बारों से सुंदर रूप से सजाया गया, जिससे सम्पूर्ण परिसर में राष्ट्रीय गौरव और उल्लास का…
Jharkhand । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा में आदिवासी समन्वय समिति भारत (असम) ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने असम में रहने वाले आदिवासी समुदाय के विभिन्न समस्याओं एवं उनकी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि आदिवासी समुदायों के प्रति असम सरकार की उदासीनता से समाज की दुर्दशा हुई है। असम में निवास कर रहे आदिवासी समाज यहां हर क्षेत्र में निरंतर पिछड़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि…
