Author: News Desk

JAMSHEDPUR। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रायपुर ने बचपन बचाओ आन्दोलन (BBA), जीआरपी और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम के साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा–मुंबई मेल (12810) से मानव तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी छह नाबालिग बच्चों को काम कराने के उद्देश्य से मुंबई ले जा रहा था। समय रहते की गई इस कार्रवाई ने बच्चों को एक बड़े शोषण चक्र में फंसने से बचा लिया। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई संयुक्त टीम 10 दिसंबर को RPF पोस्ट प्रभारी श्री कर्मपाल सिंह गुर्जर को विश्वसनीय सूचना मिली कि हावड़ा–मुंबई मेल के स्लीपर कोच में एक शख्स 5–6…

Read More

JAMSHEDPUR । जमशेदपुर। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज विभिन्न प्रखंडों तथा शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। उपायुक्त से मुलाकात के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर के कई वार्डों तक के लोगों ने अपनी-अपनी मांगें और शिकायतें रखते हुए त्वरित समाधान की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अलग-अलग विषयों पर आवेदन दिए। इनमें बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की स्थिति, स्वरोजगार के लिए सहयोग, राशन कार्ड अपडेट, निजी स्कूलों में नामांकन, दिव्यांगजनों के लिए ट्राई साइकिल उपलब्ध…

Read More

Ranchi. झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को घोषणा की है कि राज्य में ‘मिलेट मिशन’ को अब ‘‘झारखंड मडुआ क्रांति’’ के नाम से जाना जाएगा. मंत्री ने रांची में पशुपालन निदेशालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से 32,911 मडुआ उत्पादक किसानों के बैंक खातों में 15.63 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित किए. तिर्की ने कहा, ‘राज्य में मडुआ की खेती करने वाले प्रत्येक किसान को 3,000 रुपये प्रति एकड़ का प्रोत्साहन दिया जा रहा है. आज दूसरी किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी गई है. कार्यक्रम के…

Read More

Giridih. सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 20 वर्षों से फरार और इनामी भाकपा माओवादी मोती लाल किस्कू को गिरफ्तार कर लिया है. अर्धसैनिक बलों और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में यह कुख्यात नक्सली देवरी थाना क्षेत्र से पकड़ा गया. मोती लाल लंबे समय से कई जघन्य नक्सली घटनाओं में वांछित था, जिसकी तलाश सुरक्षा बलों को वर्षों से थी. सूत्रों ने बताया कि गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए जॉइंट ऑपरेशन में चकाई पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने मोती लाल को उसके गांव में घेराबंदी कर दबोच लिया. गिरफ्तारी के समय…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 20 और 21 दिसम्बर को आयोजित होगा. आयोजन समिति के संदीप मुरारका और रोहित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की. उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का आमंत्रण सौंपा, और मुख्यमंत्री ने सहभागिता का प्रयास करने का आश्वासन दिया. उन्होंने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की सफलता की शुभकामनाएँ दीं हैं. 20 और 21 दिसम्बर को बिष्टुपुर के एक होटल में विद्या दीप फाउंडेशन के तत्वावधान में जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है.

Read More

Jamshedpur. बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने शुक्रवार को बर्मामाइंस क्षेत्र में बढ़ते धूल, प्रदूषण, सड़क जाम, सड़क दुर्घटना, अवैध पार्किंग को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंका. बिष्टुपुर स्थित जे एन टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने आंदोलन की औपचारिक शुरुआत की. समिति ने 14 को बर्मामाइंस में टाटा स्टील के दोनों गेट के सामने आंदोलन करने का फैसला किया है. समिति ने आरोप लगाया कि पिछले एक से डेढ़ वर्ष से टाटा स्टील बर्मामाइंस में सड़क के किनारे लगातार घेराबंदी कर रही है, जिसके कारण सड़क अत्यंत संकीर्ण हो गई है. इससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो…

Read More

Dhanbad. ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी. ईडी की टीम डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक मनोज अग्रवाल, कोयला के बड़े कारोबारी मनोज अग्रवाल, सुधीर चौटाला और इंद्रराज भदौरिया के ठिकानों की तलाशी ले रही है. मनोज अग्रवाल आउटसोर्स कंपनी डेको के संचालक एवं ट्रांसपोर्टर भी है. मामला कोयला के अवैध कारोबार के जरिए मनी लांड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले 21 नवंबर को ईडी ने कोयला कारोबारी दीपक पोद्दार समेत कई कोयला कारबारियों के घर व कार्यालय में छापेमारी की थी. उस छापेमारी में कोलकाता ईडी…

Read More

Mumbai. सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 402.99 अंक चढ़कर 85,221.12 अंक पर और एनएसई निफ्टी 115.3 अंक की बढ़त के साथ 26,013.85 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे. हालांकि टेक महिंद्रा, आईटीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे.

Read More

Mumbai. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र में उनके गृह नगर लातूर में निधन हो गया. परिवार के सूत्रों ने बताया कि पाटिल कुछ समय से बीमार थे और उन्होंने अपने आवास ‘देवघर’ पर ही अंतिम सांस ली. वह 90 वर्ष के थे. उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किए जाने की संभावना है. उनके परिवार में बेटा शैलेश पाटिल, बहू अर्चना और दो पोतियां हैं। उनकी बहू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिकट पर लातूर शहर से कांग्रेस के अमित देशमुख के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन…

Read More

New Delhi. परिचालन संबंधी व्यवधानों से जूझ रही विमानन कंपनी इंडिगो उड़ानें रद्द होने या विलंब के कारण प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये के यात्रा ‘वाउचर’ देगी. यह वाउचर तीन से पांच दिसंबर के दौरान उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को दिया जाएगा. यह नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मानदंडों के तहत उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को प्रदान की जाने वाली राशि के अतिरिक्त होगा. इंडिगो ने बयान में खेद जताते हुए कहा कि तीन, चार और पांच दिसंबर को यात्रा करने वाले उसके कुछ ग्राहक कई घंटों तक कुछ हवाई अड्डों पर फंसे रहे और उनमें से…

Read More