Author: News Desk

Kolkata. कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को देखने के लिए भारी रकम देकर टिकट लेने वाले दर्शकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी को ठीक से देख नहीं पाने के कारण विरोध-प्रदर्शन किया. मेस्सी लंबे समय से अपने साथी स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल के साथ पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन पहुंचे. उन्होंने थोड़ी देर मैदान में घूमकर दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया. हालांकि, मैदान में रहने के दौरान वह अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी), आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों…

Read More

Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर का दौरा करेंगी, जहां वे आदिवासी संस्कृति के केंद्र करनडीह में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगी और एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति एनआईटी के छात्रों को स्वर्ण पदक और डिग्री प्रदान करेंगी. राष्ट्रपति का विमान 29 दिसंबर की सुबह सोनारी हवाई अड्डे पर उतरेगा. राष्ट्रपति झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं और उनका पैतृक निवास ओडिशा में है. जिला प्रशासन ने दोनों कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं. ये है राष्ट्रपति का कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सबसे पहले सुबह 10…

Read More

Jamshedpur. उलीडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है. उनकी जगह मोहम्मद शारिक अली को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. दीपक कुमार ठाकुर को अवैध मादक पदार्थों के मामले में गंभीर अनियमितता और कर्तव्य में लापरवाही का दोषी पाया गया था, जिसके बाद एसएसपी पीयूष पांडेय ने यह कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार सिटी एसपी को सूचना मिली थी कि ओलीडीह ओपी प्रभारी द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त कुछ युवकों को संदेहास्पद स्थिति में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ओपी से छोड़ दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी…

Read More

Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट मोड़ के पास शनिवार सुबह टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. टैंकर के पलटने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे पलटे टैंकर को देखा और तत्काल इसकी सूचना साकची थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस के अनुसार टैंकर पूरी तरह खाली था, इसी कारण किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई. हालांकि टैंकर के सड़क पर पलट जाने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित…

Read More

Saraikela. एनएच 33 कांदरबेड़ा-दोमुहानी करीब 8 किमी फोरलेन प्रोजेक्ट में फिर पेंच फंस गया है. सरायकेला वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) ने पथ निर्माण विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए वनभूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को 14 बड़ी खामियों के साथ वापस कर दिया है. विभाग की घोर लापरवाही का आलम यह है कि प्रस्ताव के साथ संलग्न जस्टिफिकेशन रिपोर्ट पर सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर तक नहीं हैं. सरायकेला वन प्रमंडल द्वारा दो दिसंबर को जारी पत्र ने प्रशासनिक उदासीनता की पोल खोल दी है. डीएफओ ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट किया है कि करीब 8…

Read More

New Delhi सरकार ने संसद को बताया कि उसे झारखंड के उन पांच नागरिकों के परिवारों से प्रतिवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें नाइजर में कथित तौर पर अगवा कर लिया गया है. विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इस मामले को नाइजर सरकार के समक्ष उठाया गया है और वहां के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपहृत भारतीय नागरिकों की सकुशल रिहाई के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय से पूछा गया था कि क्या सरकार को कथित अपहरण के संबंध में कोई शिकायत मिली…

Read More

New Delhi. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है. इससे मौजूदा और नए कर्जधारकों के लिए ऋण सस्ता हो गया है. रिजर्व बैंक के इस महीने नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद बैंक ने यह कदम उठाया है. इस कटौती के साथ, एसबीआई की बाह्य मानक आधारित ब्याज दर (ईबीएलआर) 0.25 प्रतिशत घटकर 7.90 प्रतिशत हो जाएगी. एसबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि संशोधित दरें 15 दिसंबर, 2025 से प्रभावी होंगी.

Read More

Saraikela. अवैध बालू उठाव को लेकर ईचागढ़ पुलिस से झड़प में घायल जेएलकेएम नेता तरुण महतो सदर अस्पताल में भर्ती हैं. उनसे मिलने के लिए शुक्रवार को पार्टी के सुप्रीमो जयराम महतो पहुंचे. पुलिस पदाधिकारियों ने जयराम महतो को मिलने से रोक दिया.पुलिस ने बताया कि तरुण महतो अभी न्यायिक अभिरक्षा में हैं. ऐसी परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति से मिलने के लिए कोर्ट की अनुमति अनिवार्य है. जयराम महतो के पास इसकी अनुमति नहीं थी. इस आधार पर जयराम महतो को तरुण महतो से मिलने नहीं दिया गया. जयराम महतो ने भी कोर्ट की प्रक्रिया और कानून का सम्मान…

Read More

New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनगणना 2027 करवाने के लिए 11,718 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिसमें पहली बार जाति गणना को भी शामिल किया जाएगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में जनगणना कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, जो अपनी तरह की पहली डिजिटल जनगणना होगी. लगभग 30 लाख कर्मचारी राष्ट्रीय महत्व के इस वृहद कार्य को पूरा करेंगे. स्वतंत्रता के बाद से जनगणना का 16वां संस्करण नागरिकों को स्वयं गणना करने का विकल्प भी प्रदान करेगा. देश…

Read More

Chakardjarpur. चक्रधरपुर के कराईकेला थाना अंतर्गत स्कार्पियो और बाइक में सीधी भिडंत में दो युवकों की मौत हो गई. दुर्घटना शुक्रवार शाम की है. रांची-चाईबासा मार्ग एनएच 75 (ई) स्थित कराईकेला पानी टंकी व पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना हुई. इसमें स्कार्पियो और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गई. दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. दोनों युवकों की पहचान बानालता निवासी महेश पूर्ति और चक्रधरपुर के कोलचोकड़ा निवासी सुनील गागराई के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक दोनों युवक कराइकेला साप्ताहिक हाट से खरीदारी कर बाइक से चक्रधरपुर जा रहे थे. इसी दौरान कराइकेला पानी टंकी…

Read More