Author: News Desk

नागपुर . दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक  तरुण प्रकाश के दिशानिर्देशानुसार तथा नागपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में नागपुर मंडल के अंतर्गत मुंबई–हावड़ा रेल मार्ग के मुसरा–जटकन्हार सेक्शन में स्थित समपार फाटक संख्या 469 पर आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत 36 मीटर स्पैन के प्लेट गर्डर (कुल 04 नग) का सफलतापूर्वक लॉंचिंग कार्य संपन्न किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित 2 घंटे 30 मिनट के ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान अप, डाउन एवं तृतीय लाइन पर किया गया। प्लेट गर्डरों का लॉंचिंग कार्य 500 टन क्षमता की टेलीस्कोपिक रोड क्रेन की सहायता से पूर्णतः सुरक्षित…

Read More

JAMSHEDPUR। सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर्चरी और मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस क्रम में आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया, जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आर्चरी प्रतियोगिता में इंडियन राउंड के तहत मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न आर्चरी क्लबों से चयनित तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन देश की जानी-मानी तीरंदाजी कोच, द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं पद्मश्री पूर्णिमा महतो के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में पूरी…

Read More

JAMSHEDPUR। झारखंड में आई.सी.टी. चैंपियनशिप-झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव के तहत सरकारी स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया जिसके आधार पर बेहतर प्रदर्शन वाले बच्चों को सम्मानित किया गया । डिस्ट्रिक्ट टॉपर 8 बच्चों को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मार्ट…

Read More

JAMSHEDPUR उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया । गालूडीह टोल प्लाजा के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान का नेतृत्व जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई)  सूरज हेंब्रम ने किया। जांच अभियान मुख्य रूप से यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर केंद्रित था। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सड़क दुर्घटनाओं की दर चिंताजनक रूप से बढ़ी है। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 143 से अधिक वाहनों की गहन जांच की। जांच में मुख्य रूप से मोटरसाइकिल में ओवरलोडिंग, हेलमेट, बसों में…

Read More

JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बर्मामाइंस एवं आसपास के इलाकों की गंभीर जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के साथ-साथ जेम्को भगत सिंह चौक से गोविंदपुर अन्ना चौक तक भारी वाहनों की अवैध पार्किंग, सड़कों पर उड़ती धूल, अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट, टाटा स्टील यूआईएसएल के द्वारा बिजली–पानी कनेक्शन में देरी और प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में हो रही ढिलाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त…

Read More

जमशेदपुर।शहर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मिथिला सांस्कृतिक परिषद्, जमशेदपुर की ओर से शनिवार को सेवा कार्य संपन्न किया गया। परिषद् द्वारा मानगो उलीडीह स्थित पंडितजी लाईन तथा साकची क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे गरीब, असहाय और ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। लगातार गिरते तापमान और ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए परिषद् ने यह मानवीय पहल की है। परिषद् का मानना है कि ठंड के मौसम में समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना…

Read More

Chaibasa. चाईबासा के भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह को ACB जमशेदपुर की टीम ने 70 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह मामला पुराना उपायुक्त कार्यालय परिसर में नारकोटिक्स विभाग के भवन निर्माण कार्य से जुड़ा है.योजना की कुल लागत 55 लाख रुपये थी, जिसमें से 29 लाख रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था. शेष बिल भुगतान के एवज में अभियंता ने 2.5 प्रतिशत कमीशन के रूप में 70 हजार रुपये घूस की मांग की थी. घूस की मांग से परेशान ठेकेदार रितेश चिरानिया ने एसीबी जमशेदपुर में शिकायत दर्ज कराई.…

Read More

Ranchi. झारखंड में रांची हवाई अड्डे पर उतरते समय इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम हुई, जब भुवनेश्वर से रांची आया विमान हवाई ड्डे पर उतर रहा था. अधिकारियों के मुताबिक, विमान में करीब 70 यात्री सवार थे. रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,“उतरते समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। यात्रियों को अचानक झटका लगा. हालांकि, वे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आयी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया…

Read More

Kolkata. कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को देखने के लिए भारी रकम देकर टिकट लेने वाले दर्शकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी को ठीक से देख नहीं पाने के कारण विरोध-प्रदर्शन किया. मेस्सी लंबे समय से अपने साथी स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल के साथ पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन पहुंचे. उन्होंने थोड़ी देर मैदान में घूमकर दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया. हालांकि, मैदान में रहने के दौरान वह अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी), आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों…

Read More

Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर का दौरा करेंगी, जहां वे आदिवासी संस्कृति के केंद्र करनडीह में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगी और एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति एनआईटी के छात्रों को स्वर्ण पदक और डिग्री प्रदान करेंगी. राष्ट्रपति का विमान 29 दिसंबर की सुबह सोनारी हवाई अड्डे पर उतरेगा. राष्ट्रपति झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं और उनका पैतृक निवास ओडिशा में है. जिला प्रशासन ने दोनों कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं. ये है राष्ट्रपति का कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सबसे पहले सुबह 10…

Read More