Chandil। सामाजिक सरोकार और मानवता की सेवा के उद्देश्य से रविवार को नारायण ट्रस्ट एवं राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह (चांडिल) परिसर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 47 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी एवं नारायण ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. जटाशंकर पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व डॉ. जटाशंकर पांडे ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर…
Author: News Desk
JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को आजादनगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर नगर निगम की साफ़-सफ़ाई व्यवस्था की पोल खोल दी। आज़ादनगर विधायक प्रतिनिधि निसार अहमद की अगुवाई में दौरा किया गया। भाजपा आज़ादनगर मंडल अध्यक्ष फ़ातिमा शाहीन प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। दौरे में शुरुआत में नगर निगम कार्यालय से मात्र 10 कदम दूर गांधी मैदान मानगो में गंदगी का अंबार पाया गया। रोड नंबर 6 स्थित फुटबॉल मैदान में कचरा जमा था। उसे लोग वहीं जला रहे थे। रोड नंबर 9 में नाली की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क…
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लंबे इंतजार के बाद रविवार, 14 दिसंबर को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया. नितिन नबीन बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं. वह जेपी नड्डा की जगह लेंगे. हालांकि, नितिन नबीन को भी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. यानी भाजपा को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिलने में अभी और देरी हो सकती है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा, भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के चातरमा गांव की जंगल-तराई में रविवार को एक जंगली हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. बताया जा रहा है कि यह हाथी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। अत्यधिक कमजोरी और भूख के कारण वह जंगल से सटे धान के खेत की ओर पहुंच गया, जहां कीचड़ और दलदल में फंस गया. दलदल में गिरने के बाद हाथी अपने दम पर बाहर नहीं निकल सका और वहीं घंटों तड़पता रहा. शनिवार सुबह ग्रामीण जब…
Bhuvaneshvar. ओडिशा सरकार ने हाल में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 30 महत्वाकांक्षी खगोलविदों को सम्मानित किया है. एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई. टाटा स्टील ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत भुवनेश्वर के ‘पठानी सामंत तारामंडल’ के सहयोग से एक समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर 9वें ‘टाटा स्टील यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च’ (वाईएटीएस) 2025 के शीर्ष 30 विजेताओं को राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने सम्मानित किया. पात्रा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना और राज्य भर के…
Ranchi. झारखंड सरकार ने लगभग 60 लाख क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य रखा है और यह प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए राज्य भर में कुल 783 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं. राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, सांसदों और विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित क्रय केंद्रों का दौरा करने और इस पहल की शुरुआत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से धान 2,450 रुपये प्रति…
Khunti. झारखंड के खूंटी जिले में पश्चिम बंगाल के एक व्यवसायी और उसके सहयोगी का अपहरण करके 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जरियागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के तिलमी इलाके में हुई. पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही उसने दोनों पीड़ितों को बचा लिया. तोरपा अनुमंडल अधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा, “हमने दोनों पीड़ितों को बचा लिया है और इस अपराध में कथित रूप से शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस…
Jamshedpur. झारखंड के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है और राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थितियां बनी हुई हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी. रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, इन नौ जिलों में गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले शामिल हैं. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में अब भी चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग…
Garhwa. पलामू जिले में पुलिस ने शनिवार को पांच दिन के एक नवजात लड़के को बचाया, जिसे कथित तौर पर एक दंपति को तीन लाख रुपये में बेच दिया गया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दांडा क्षेत्र में घटी और ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद इसका पता चला. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि बच्चे को बचा लिया गया है और उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया…
Rajnagar. सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में हेलमेट ने युवक की जान बचा ली। हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटानागपुर कॉलेज, हेंसल के पास सुबह करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत रुककर स्थिति संभाली. हादसे में युवक के पैर और सिर में…
