Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक आर.के. सिंह से एग्रिको स्थित कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा की. बर्मामाइंस समेत पूर्वी विधानसभा की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को विस्तार से रखते हुए उन्होंने त्वरित समाधान की मांग की. विधायक ने बर्मामाइंस में सड़कों की बदहाली, धूल-प्रदूषण, अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट तथा अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायत की. उन्होंने रोड स्वीपिंग मशीन से नियमित सफाई, पानी छिड़काव, प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट तथा पार्किंग स्थलों पर सिक्योरिटी गार्ड तैनाती की मांग उठाई. उन्होंने टूटी सड़कों की मरम्मत, बंद आवागमन…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर की एमजीएम थाना पुलिस ने मुखियाडांगा से एक शातिर युवक को अवैध स्वचालित देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मुखियाडांगा निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार छुपाकर रखा है और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी एमजीएम के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी कर पुलिस ने मुखियाडांगा से अनिक कुमार…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को बर्मामाइंस और आसपास के क्षेत्रों की गंभीर जनसमस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अवैध भारी वाहन पार्किंग, बदहाल यातायात व्यवस्था, उड़ती धूल से बढ़ते प्रदूषण, स्ट्रीट लाइट, बिजली और पानी कनेक्शन में देरी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में ढिलाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. विधायक ने बताया कि जेम्को भगत सिंह चौक से गोविंदपुर अन्ना चौक तक और ट्रैफिक ट्रेनिंग सेंटर से बर्मामाइंस गोलचक्कर तक सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से रोजाना जाम की स्थिति बन…

Read More

Chaibasa. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के दो जवान झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सारंडा के जंगल में रविवार को तलाश अभियान के दौरान तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) में हुए अलग-अलग विस्फोटों में गंभीर रूप से घायल हो गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने संदेह जताया कि इन आईईडी को नक्सलियों ने लगाया था. पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने बताया कि आईईडी विस्फोट की चपेट में आए कोबरा बटालियन के दोनों जवान सारंडा के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ तलाश अभियान चला रही टीम का हिस्सा थे.…

Read More

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘लोक समर्पण’ के तत्वावधान में रविवार को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर में एकदिवसीय स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्यातिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती एवं सम्मानित अथिति मजदूर नेता सह विभिन्न यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, महामंत्री आर के सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे…

Read More

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए रविवार 14 दिसंबर को जलाराम जैन भवन, बिष्टुपुर में हुए चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने एक बार फिर जीत दर्ज की। चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें सम्मेलन के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। चुनाव में कुल 1412 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 1148 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत उल्लेखनीय रहा। मतगणना के दौरान 3 मत अमान्य घोषित किए गए, जबकि शेष 1145 वैध मतों की गणना की गई। मतगणना परिणाम के अनुसार मुकेश मित्तल को 413 मत प्राप्त…

Read More

JAMSHEDPUR ।संसद खेल महोत्सव के अवसर पर रविवार को रामदास भत्ता कम्युनिटी सेंटर में भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुष एवं महिला वर्ग की इस स्पर्धा में कुल 23 टीमों और लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 18 टीमें जबकि महिला वर्ग की 5 टीमों ने हिस्सा लिया। सुबह खेल के उद्घाटन समारोह में  विद्युत महतो को  गंगावली राय द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उद्घाटन के साथ ही खिलाड़ियों में जोश और…

Read More

JAMSHEDPUR। झारखण्ड तेलुगु ब्राह्मण समाजम का वार्षिक मिलन समारोह रविवार को कदमा स्थित ए.डी.एल. सोसाइटी परिसर में हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। झारखण्ड तेलुगु ब्राह्मण संघम द्वारा आयोजित इस समारोह में जमशेदपुर एवं आसपास के लगभग 400 परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघम के अध्यक्ष श्री एन. वी. आर. मूर्ति ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। फाउंडर महासचिव श्री जी. गोपाल कृष्ण ने कार्यक्रम में भारी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग पर बल दिया। समारोह…

Read More

JAMSHEDPUR । जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अब ऐसा लग रहा है कि पूरब (भारत) और पश्चिम (अमेरिका समेत अन्य देश) में वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से साम्य स्थापित होगा। पहले दोनों के बीच जो असमानता थी, वह पदार्थ और विचार के आधार पर था। पहले दोनों एक-दूसरे पर हावी होना चाहते थे। अब वह हावी होने का भाव, मतैक्य का भाव धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। महर्षि पाणिनि के काल से लेकर आज तक कई कालखंड बीत गये। इन कालखंडों में आचार-विचार के स्तर पर बड़े परिवर्तन हुए हैं। पाणिनि उत्सव मना कर हम…

Read More

JAMSHEDPUR। करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के विद्यार्थियों द्वारा महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के प्रसिद्ध उपन्यास ‘गौदान’ पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन आज माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में किया गया। इस नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को ग्रामीण भारत की सामाजिक-आर्थिक सच्चाइयों से रूबरू कराया। नाटक में किसान जीवन की पीड़ा, शोषण, पारिवारिक संघर्ष और मानवीय मूल्यों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया। मुख्य पात्र होरी की भूमिका में राकेश पलाई ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। उनकी पत्नी धनिया के रूप में रिंकी जयसवाल ने एक मजबूत ग्रामीण महिला का चरित्र बखूबी निभाया। अन्य…

Read More