Author: News Desk

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी व सिग्नल तथा दूरसंचार विभागों की ओर से 15 से 21 दिसंबर तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्य किया जायेगा. इस कारण रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इसे लेकर यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद किया है. 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर की यात्रा 16 दिसंबर को रद्द रहेगी. 13503/13504 बर्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू एक्सप्रेस, यात्रा 15 व 18 दिसंबर को गोमो स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी और वहीं से शुरू होगी. 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर की…

Read More

Muzaffarpur. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति और उसकी तीन नाबालिग बेटियों के शव उनके घर में फंदे से लटके मिले. पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अमरनाथ राम और उनकी तीन बेटियों राधा कुमारी, राधिका और शिवानी के रूप में हुई है. तीनों बच्चियों की उम्र नौ से 12 वर्ष के बीच थी. उसने बताया कि यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के नवालपुर मिश्रौलिया गांव में रविवार देर शाम की है. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अमरनाथ राम ने कथित तौर पर पहले अपनी तीनों बेटियों को फंदे पर लटकाया और उसके बाद खुद भी यह कदम…

Read More

Chakardharpur. रेलवे के जी एम अनिल कुमार मिश्रा ने सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोआपोसी गुवा जमादा रेल खंड का दौरा किया. उन्होंने स्टेशन की यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया और क्रू लॉबी तथा रनिंग रुम का भी जायजा लिया. जीएम निरीक्षण दस्ता अधिकारियों के साथ लाइट गुड्स स्पेशल वाहन से डागोआपोसी पहुंचे, वहां के स्टेशन का निरीक्षण किया. स्टेशन में उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. साथ ही क्रू लॉबी, रनिंग रुम एवं का भी जायजा लिया. इस अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रबंधक तरुण हुरिया, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभाग के शीर्ष…

Read More

Jamshedpur.सीएसआईआर –नेशनल मेटालर्जिकल लेबोरेटरी जमशेदपुर ने स्टील इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स के लिए एनालिटिकल और कैरेक्टराइजेशन क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से स्टील इंडस्ट्री के कच्चे माल और मेटालर्जिकल बाय-प्रोडक्ट्स का विश्लेषण नामक पांच-दिवसीय कॉर्पोरेट ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया है. यह प्रोग्राम 15-19 दिसंबर 2025 तक सीएसआईआर एनएएमएल कैंपस में आयोजित किया जा रहा है. इस प्रोग्राम का औपचारिक उद्घाटन सीएसआईआर –एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने किया, जिन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में सस्टेनेबिलिटी की दिशा में एक मुख्य रास्ते के रूप में स्टील प्लांट के बाय-प्रोडक्ट्स के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया. उन्होंने स्टील सेक्टर में…

Read More

jamshedpur. मानगो थाना परिसर में रविवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब कार टकराने के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए. झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोगों ने थाना परिसर में ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना में तीन पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई. इस दौरान थाने के अंदर रखी फाइलों का रैक भी जमीन पर गिर गया और ऑफिस अस्त व्यस्त हो गया. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक, मानगो थाना के भीतर ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर…

Read More

Jamshedpur. पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक पर सोमवार की सुबह सड़क हादसा सामने आया. यहां नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की बस ने एक साईकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम परिमल गोप है, जो जुड़ी गांव का निवासी था. जानकारी अनुसार, स्कूल बस जुड़ी से हाता चौक आ रही थी कि अचानक राजनगर की ओर से चौक पहुंचे साइकिल सवार परिमल बस की चपेट में आ गये. परिमल की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पोटका पुलिस पहुंची एवं शव को पोस्टमार्टम हेतु ले जाने का प्रयास किया लेकिन…

Read More

Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक कंटेनर ट्रक पलटने के बाद पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब का जखीरा जब्त किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बड़ी मात्रा में अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिलने के बाद चंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित किए जा रहे एक जांच अभियान के दौरान यह बरामदगी की गई. चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि ट्रक से 1,000 से अधिक कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था. उन्होंने कहा…

Read More

Mumbai. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. विश्लेषकों का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित की. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 384.39 अंक टूटकर 84,883.27 अंक पर और एनएसई निफ्टी 122.9 अंक फिसलकर 25,924.05 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, ट्रेंट, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में रहे। वहीं एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और…

Read More

New Delhi.मेमोरी चिप की बढ़ती लागत और रुपये के अवमूल्यन के कारण अगले साल जनवरी से टेलीविजन की कीमतों में तीन से चार प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है. रुपये का मूल्य हाल ही में पहली बार 90 प्रति डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है. रुपये में गिरावट ने उद्योग को असुरक्षित स्थिति में डाल दिया है, क्योंकि एक एलईडी टीवी में घरेलू मूल्य संवर्धन केवल लगभग 30 प्रतिशत है और मुख्य घटक जैसे ओपन सेल, सेमीकंडक्टर चिप और मदरबोर्ड आयात किए जाते हैं. इसके अलावा यह समस्या मेमोरी चिप संकट से भी जुड़ी हुई है, जहां एआई…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से झारखंड दौरे पर आए भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओएएम ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की. मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस शिष्टाचार भेंट में झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग बढ़ाने तथा निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को ऑस्ट्रेलिया आने का आमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर को झारखंड में उपलब्ध संसाधनों और निवेश को लेकर राज्य सरकार की नीतयों से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने श्रम आधारित अर्थव्यवस्था…

Read More