Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जानलेवा कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है। यह छापेमारी झारखंड, उत्तर प्रदेश (यूपी) और गुजरात के कुल 25 ठिकानों पर एक साथ चल रही है, जिसमें कई बड़े व्यापारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) ईडी की रडार पर हैं. ईडी की टीम ने सुबह करीब सात बजे यह बड़ी कार्रवाई शुरू की. यह मामला जानलेवा कफ सिरप के अवैध कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है. छापेमारी मुख्य रूप से लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर (यूपी), अहमदाबाद (गुजरात) और रांची (झारखंड)…
Author: News Desk
Jamshedpur. चक्रधरपुर, आद्रा और रांची रेलमंडल में ब्लॉक की वजह से टाटानगर की कई ट्रेनों का परिचालन करीब माहभर तक बाधित रहेगा. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन 7 जनवरी तक रद्द रहेगा. बिलासपुर की ट्रेन के कारण टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस भी रद्द होगी. चक्रधरपुर रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है. इससे पूर्व लाइन ब्लॉक को लेकर टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन का परिचालन दिसंबर व जनवरी में 10 दिन तक रद्द करने का आदेश हुआ था. इससे टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस अप-डाउन में 20, 23, 27 और 30 दिसंबर के साथ 3, 6,…
Jamshedpur। भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम के केन्द्रीय प्रभारी श्री महावीर प्रसाद अपने तीन दिवसीय पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न परियोजनाओं और संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, बीडीओ सह सीओ मुसाबनी पवन कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मॉडल वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण साक्ची स्थित जेल चौक के मॉडल वैक्सीनेशन सेंटर में…
ठंड से राहत पहुंचाने काले पहुंचे बस्ती बस्ती , की सेवा , लिया आशीर्वाद । जमशेदपुर : हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर कंबल सेवा की शुरुआत हुई, पिछले 25 वर्षों से संघ निरंतर जरूरतमंद व असहाय के बीच कंबल वितरण करने का काम करते आ रही है शुक्रवार को संघ का जत्था संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह के नेतृत्व में बिरसानगर जोन नंबर 10, बिरसानगर जोन नंबर 3, रमनी काली मंदिर, बिरसानगर जोन नंबर 3C हरि मंदिर, जेम्को, मछुआ बस्ती, भक्तीनगर, बर्मामाइंस सहित अन्य स्थानों पर कंबल सेवा…
DHANBAD।पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (GM) छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को बंधुआ–कोडरमा–धनबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता, संरक्षा व्यवस्था और संपूर्ण अवसंरचना की मजबूती का आकलन करने के लिए किया गया। इस दौरान जीएम के साथ मंडल और मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, पुल–पुलियों, ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) प्रणाली, पथ-रचना और ट्रैक मेंटेनेंस की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण की खास बात तब सामने आई जब ट्रेन की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे तक पहुँची, और कोच के भीतर रखे…
JAMSHEDPUR। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में आज इंडस्ट्री–अकादमिया कॉन्क्लेव (IAC 2025) के तीसरे संस्करण का भव्य उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री अशोक भगत ने एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार के साथ किया। समारोह में देश के कई प्रमुख संस्थानों के निदेशक और उद्योग जगत के दिग्गज उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में शामिल प्रमुख अतिथियों में प्रो. सुकुमार मिश्रा, निदेशक, IIT (ISM) धनबाद; प्रो. अरविंद चौबे, निदेशक, NIT दुर्गापुर; एवं प्रो. वी.एम.एस.आर. मूर्ति, निदेशक, IIEST शिबपुर शामिल थे। इसके अलावा उद्योग जगत से श्री आर.के. बेहरा, चेयरमैन, RSB ग्लोबल समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों…
16 दिवसीय अभियान के संपन्न होने पर विशेष परिचर्चा का आयोजन ————– जमशेदपुर. अपराध के खिलाफ आवाज उठाना सबसे पहला कदम है. आज के जमाने में घर में बैठे-बैठे भी महिलाएं जेंडर आधारित हिंसा और ऑनलाइन हिंसा की शिकार हो रही हैं, लेकिन आज भी उसे हिंसा न मानकर और आवाज उठाने पर ‘इज्जत’ का हवाला देकर खासकर महिलाओं को सामाजिक रुप से चुप करा दिया जाता है. मगर अपराधी को बढावा न मिले, उसके लिए पहला कदम उठाना जरुरी है. ऑनलाइन हिंसा(चाहे कोई अश्लील सामग्री ऑनलाइन डाल दे, चाहे कोई फोटो या वीडियो एडिट करके डाल दे, कोई अश्लील…
JAMSHEDPUR । शहरी यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से जेएनएसी (JNAC) ने शहर में आवारा पशुओं और सांडों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। अभियान के पहले दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम ने दो आवारा सांडों को पकड़ लिया और उन्हें सुरक्षित रूप से टाटानगर गौशाला भेज दिया। यह पूरा अभियान उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सीधे निर्देशन में चलाया जा रहा है। उनके नेतृत्व में नगर निगम की टीम, जूस्को (JUSCO) की विशेषज्ञ इकाई, पशुपालन विभाग और गौशाला संचालक की संयुक्त टीम ने मिलकर अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम…
JAMSHEDPUR। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रायपुर ने बचपन बचाओ आन्दोलन (BBA), जीआरपी और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम के साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा–मुंबई मेल (12810) से मानव तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी छह नाबालिग बच्चों को काम कराने के उद्देश्य से मुंबई ले जा रहा था। समय रहते की गई इस कार्रवाई ने बच्चों को एक बड़े शोषण चक्र में फंसने से बचा लिया। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई संयुक्त टीम 10 दिसंबर को RPF पोस्ट प्रभारी श्री कर्मपाल सिंह गुर्जर को विश्वसनीय सूचना मिली कि हावड़ा–मुंबई मेल के स्लीपर कोच में एक शख्स 5–6…
JAMSHEDPUR । जमशेदपुर। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज विभिन्न प्रखंडों तथा शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। उपायुक्त से मुलाकात के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर के कई वार्डों तक के लोगों ने अपनी-अपनी मांगें और शिकायतें रखते हुए त्वरित समाधान की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अलग-अलग विषयों पर आवेदन दिए। इनमें बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की स्थिति, स्वरोजगार के लिए सहयोग, राशन कार्ड अपडेट, निजी स्कूलों में नामांकन, दिव्यांगजनों के लिए ट्राई साइकिल उपलब्ध…
