Author: News Desk

Mumbai. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र में उनके गृह नगर लातूर में निधन हो गया. परिवार के सूत्रों ने बताया कि पाटिल कुछ समय से बीमार थे और उन्होंने अपने आवास ‘देवघर’ पर ही अंतिम सांस ली. वह 90 वर्ष के थे. उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किए जाने की संभावना है. उनके परिवार में बेटा शैलेश पाटिल, बहू अर्चना और दो पोतियां हैं। उनकी बहू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिकट पर लातूर शहर से कांग्रेस के अमित देशमुख के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन…

Read More

New Delhi. परिचालन संबंधी व्यवधानों से जूझ रही विमानन कंपनी इंडिगो उड़ानें रद्द होने या विलंब के कारण प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये के यात्रा ‘वाउचर’ देगी. यह वाउचर तीन से पांच दिसंबर के दौरान उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को दिया जाएगा. यह नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मानदंडों के तहत उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को प्रदान की जाने वाली राशि के अतिरिक्त होगा. इंडिगो ने बयान में खेद जताते हुए कहा कि तीन, चार और पांच दिसंबर को यात्रा करने वाले उसके कुछ ग्राहक कई घंटों तक कुछ हवाई अड्डों पर फंसे रहे और उनमें से…

Read More

Ranchi. झारखंड में वर्ष 2017-18 और वर्ष 2021-22 के दौरान रॉयल्टी, किराया और जुर्माने का कम भुगतान होने से लघु खनिजों से मिलने वाले राजस्व में लगातार गिरावट आई है. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में पेश एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. कैग रिपोर्ट के मुताबिक, लघु खनिजों से राजस्व वर्ष 2017-18 में 1,082.44 करोड़ रुपये था लेकिन यह घटकर वर्ष 2021-22 में 697.73 करोड़ रुपये रह गया. इस दौरान राज्य के कुल राजस्व में लघु खनिज प्राप्तियों का योगदान भी 5.36 प्रतिशत से घटकर 2.23 प्रतिशत रह गया. झारखंड के वित्त मंत्री…

Read More

Ranchi. रांची से लखनऊ के बीच नई ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह ट्रेन पलामू होकर अयोध्या मार्ग से लखनऊ जायेगी. इसी के साथ रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी, जिससे यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी. यह जानकारी झारखंड के सांसदों की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई मुलाकात के दौरान सामने आयी. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने किया. उनके साथ जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, हजारीबाग के मनीष जायसवाल और चतरा के सांसद कालीचरण सिंह मौजूद थे. बैठक में रेल मंत्री ने न केवल रांची–लखनऊ नई ट्रेन चलाने पर…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में विपक्ष, खासकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन की शुरुआत में ही उन्होंने बीजेपी विधायकों की अनुपस्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र में जब सरकार का एक साल पूरा होने पर विपक्ष को आईना दिखाना चाहिए, तब वे सदन से नदारद हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड 25 साल का हो चुका है और इसे अब कोई डरा या झुका नहीं सकता.सीएम केंद्र सरकार की नीतियों पर हमलावर रहे. उन्होंने शिक्षा और छात्रवृत्ति पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केंद्र…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छात्रों की लंबित छात्रवृत्तियों और सार्वजनिक वितरण विभाग (पीडीएस) के सभी डीलर के कमीशन के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला. सत्तारूढ़ गठबंधन ने कथित देरी के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराते हुए दावा किया कि वह राज्य के बकाया का भुगतान नहीं कर रही है. पूर्वाह्न करीब 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के…

Read More

Chaibasa. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस साल मई में ओडिशा में एक वाहन से लगभग 4,000 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आरोपियों पर गैर कानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम (यूएपीए), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस), शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है, क्योंकि वे आपराधिक साजिश रचने, योजना बनाने और 20-20 किलोग्राम वाले विस्फोटक सामग्री के लगभग 200 पैकेट की लूट में सक्रिय रूप से शामिल पाए गए थे. एजेंसी के अनुसार, विस्फोटक सामग्री 27…

Read More

Rajnagar. राजनगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गेंगेरुली पंचायत के कुसुमबनी नाला से एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ. सूचना पाते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. गुरुवार सुबह एसडीपीओ समीर सवैया और ट्रेनी डीएसपी पूजा कुमारी थाने पहुंचे और पूरे मामले की समीक्षा की. दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच टीम को सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया. प्रथम दृष्टि में पुलिस इसे पानी में डूबने से हुई मौत…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर स्थित समाहरणालय सभागार में आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम के केंद्रीय प्रभारी सह संयुक्त सचिव, भारत सरकार श्री महावीर प्रसाद के नेतृत्व में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. तीन दिवसीय दौरे के प्रथम दिन आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे से संबंधित प्रमुख संकेतकों (इंडिकेटर्स) की समीक्षा की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एडीएम (एसओआर) श्री राहुल जी आनंद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. संयुक्त सचिव ने…

Read More

Jamshedpur. Tata Motors कर्मचारियों के वीडीए (महंगाई भत्ते) में 290 रुपये की वृद्धि हुई है. हर तीन माह में महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है एक जनवरी से यह महंगाई भत्ता बढ़ जाएगा और इससे साढ़े सात हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे. वीडीए में 145 प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है. इसके मुताबित प्रति प्वाइंट दो रुपये की दर से वीडीए आकलन किया जाता है. इस पर 145 प्वाइंट के हिसाब से कर्मचारियों के डीए में 290 की बढ़ोतरी हो जाएगी. इसी तरह टाटा कमिंस में 2.50 प्रति प्वाइंट व टाटा हिताची में प्रति प्वाइंट तीन रुपये की दर से बढ़ता है.

Read More