JAMSHEDPUR। जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत स्थित बाकुलचंदा गांव में संचालित ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। यह आश्रम जिला प्रशासन की पहल पर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है, जहां कई निराश्रित और असहाय बुजुर्ग रह रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, भोजन, देखभाल, दैनिक दिनचर्या और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बातचीत के क्रम में कुछ बुजुर्गों ने बताया कि उनके पास पेंशन, आधार कार्ड या बैंक खाता नहीं है। इस पर उपायुक्त ने डुमरिया बीडीओ…
Author: News Desk
रांची/जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को विधानसभा के शून्यकाल में झारखंड के सभी अंचल कार्यालयों में लागू झारनेट व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की। उन्होंने सदन में कहा कि पूर्व में संचालित वेब वीपीएन (Web VPN) प्रणाली को हटाकर झारनेट लागू किए जाने के बाद से भूमि से संबंधित सभी कार्यों की रफ्तार बुरी तरह प्रभावित हुई है। विधायक ने बताया कि झारनेट सर्वर की अत्यधिक धीमी गति के कारण रैयतों को अपने काम के लिए कई-कई दिनों तक अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे अनावश्यक परेशानी और आर्थिक नुकसान दोनों बढ़ रहे…
Ranchi. भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने चाईबासा में आदिवासी ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान प्रमुखता से उठाया. उन्होंने पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को उठा रहे लोगों पर रात में की गई कार्रवाई गंभीर चिंता का विषय है. साहू ने बताया कि 27 अक्टूबर को चाईबासा के पोखरिया टाटा बायपास रोड पर भारी ओवरलोडेड वाहनों के दिन में परिचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण सड़क पर बैठे थे. पिछले दो वर्षों में इस मार्ग…
Jamshedpur. मानगो और सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दोनों थाना पुलिस ने 60 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ छह ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी गुरुवार को डीएसपी हेड क्वार्टर वन भोला प्रसाद ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानगो और सीतारामडेरा थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। डीएसपी हेडक्वार्टर 1 ने बताया कि मानगो पुलिस को सूचना मिली थी कि मानगो ब्रिज के बगल में दुर्गा मंदिर के पास बनी सरकारी दुकानों के करीब कुछ लोग ब्राउन शुगर…
New Delhi. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चार नवंबर को हुई रेल दुर्घटना पर रेल सुरक्षा आयुक्त की जांच रिपोर्ट में रेल प्रशासन पर एक ऐसे अयोग्य लोको पायलट को तैनात करने का आरोप लगाया गया, जो न केवल अनिवार्य योग्यता परीक्षा में असफल रहा था बल्कि ट्रेन चलाते समय फोन पर कई सुरक्षा संबंधी निर्देश भी लेता रहता था. हाल ही में रेलवे बोर्ड को सौंपी गई जांच रिपोर्ट बिलासपुर संभाग में एक स्थानीय यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर से संबंधित है, जिसमें लोको पायलट सहित 12 लोगों की मौत हो गई थी और 19 यात्री…
Jamshedpur. टाटा स्टील बोर्ड ने दीर्घकालिक विकास रणनीति पर मुहर लगाते हुए क्षमता विस्तार, वैल्यू-एडेड उत्पाद, खनन परिसंपत्तियों और कम कार्बन तकनीक में निवेश को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है. बोर्ड ने नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) में 4.8 एमटीपीए क्षमता विस्तार को सैद्धांतिक मंजूरी दी, जिससे लंबी उत्पाद श्रृंखला और रिटेल बाजार में उपस्थिति बढ़ेगी. टाटा स्टील मेरमंडली में 2.5 एमटीपीए थिन स्लैब कैस्टर एंड रोलिंग फैसिलिटी के डिजाइन और इंजीनियरिंग के लिए भी स्वीकृति दी गई है. महाराष्ट्र के तारापुर स्थित कोल्ड रोलिंग कॉम्प्लेक्स में 0.7 एमटीपीए एचआरपीजीएल लाइन लगाने को भी मंजूरी मिली है, जो देश…
New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि लोकसभा में बुधवार को अपनी बात रखते हुए गृह मंत्री अमित शाह बहुत ‘नर्वस’ नजर आए तथा उन्होंने बहस की चुनौती पर कोई जवाब नहीं दिया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह पूरे देश ने देखा कि अमित शाह मानसिक रूप से बहुत दबाव में हैं. राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, अमित शाह जी कल संसद में बड़े नर्वस थे। उनके हाथ कांप रहे थे, उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया. अमित शाह जी मानसिक रूप से बहुत दबाव में…
Adityapur. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में 12 और 13 दिसंबर को होने वाला इंडस्ट्री–एकेडेमिया कॉन्क्लेव 2025 इस बार और भी भव्य होने जा रहा है. यह आयोजन पूर्वी भारत के सबसे महत्वपूर्ण नवाचार और शोध आधारित इवेंट्स में गिना जाता है. कार्यक्रम का उद्देश्य है- अकादमिक संस्थानों और उद्योगों के बीच मजबूत साझेदारी कर देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देना है. कॉन्क्लेव का संचालन संस्थान की रिसर्च एंड कंसल्टेंसी डिवीजन कर रही है, जो इस कार्यक्रम के माध्यम से उच्च शिक्षा, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े नेताओं को एक ही मंच पर जोड़ने का…
Ranchi. झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है, जिसका आज यानि गुरुवार को पांचवां कार्यदिवस और अंतिम दिन है. सत्र की अवधि पहले से ही 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक निर्धारित की गई थी, जिसमें कुल 5 कार्यदिवस थे. 6 और 7 दिसंबर को अवकाश था. आज की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हुई. प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू की गई. जहां विपक्ष के द्वारा कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाया गया. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर आज झारखंड में लघु खनिजों के प्रबंधन और भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का वित्त लेखा परीक्षा तथा विनियोग लेखा…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को सकारात्मक शुरुआत की लेकिन एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों एवं विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से जल्द ही शुरुआती बढ़त खोकर ये नकारात्मक दायरे में कारोबार करने लगे. बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और 149.3 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 84,540.57 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 45.05 अंक की बढ़त के साथ 25,803.05 अंक पर पहुंचा. बिकवाली का दबाव बढ़ने के साथ ही दोनों बाजारों ने अपनी बढ़त खो दी. सेंसेक्स 222.39 अंक या 0.26 प्रतिशत फिसलकर 84,168.88 अंक पर और निफ्टी 50.90 अंक की गिरावट के…
