Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel: टाटा स्टील नोवामुंडी खदान के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह का हुआ आयोजन, जानें एमडी टीवी नरेंद्रन ने क्या कहा?
    Breaking News

    Tata Steel: टाटा स्टील नोवामुंडी खदान के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह का हुआ आयोजन, जानें एमडी टीवी नरेंद्रन ने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Noamundi.टाटा स्टील की नोवामुंडी खदान ने गुरुवार को अपने खनन कार्यों के 100 साल पूरे होने शताब्दी समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत- 100 साल फिर से जीना : नोवामुंडी की गाथा- नामक ऑडियो-विजुअल फीचर की स्क्रीनिंग के साथ हुई, जिसमें नोवामुंडी के दशकों के बदलाव को दिखाया गया. टाटा स्टील के महाप्रबंधक, अयस्क खान और खदानें, अतुल भटनागर ने नोवामुंडी के एक मॉडल खनन स्थल बनने की यात्रा पर प्रकाश डाला. अतीत के पन्ने- नामक एक भावुक खंड ने वर्तमान और पूर्व नेतृत्व की अमूल्य यादों को जीवंत कर दिया.

    कार्यक्रम में कंपनी के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि नोवामुंडी ने टाटा स्टील की विकास यात्रा में निर्णायक भूमिका निभाई है, जिसके कारण कंपनी खनन क्षेत्र में स्वावलंबी बन पायी. उन्होंने बताया कि जिम्मेदार खनन, सततता और सामुदायिक सहभागिता के नये मानक स्थापित करते हुए यह इकाई कंपनी के रॉ मैटेरियल संचालन की आधारशिला बनी हुई है. यह शताब्दी समारोह उन सभी पीढ़ियों को समर्पित है, जिन्होंने 1925 से अब तक इसे देश की सबसे तकनीकी रूप से उन्नत और जिम्मेदार खनन इकाइयों में शुमार कराया.
    टाटा स्टील के वीपी-कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदररामम ने नोवामुंडी में काम करने के दौरान वाले अनुभव साझा किए.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    इसके बाद पूर्व अधिकारियों एएम मिश्रा और एडी बैजल के किस्से सुनाए गए, जिन्होंने नोवामुंडी की खनन यात्रा के महत्वपूर्ण अध्यायों और इसे आकार देने वाले लोगों को याद किया. उत्सव का मुख्य आकर्षण टीवी नरेंद्रन, सीईओ और प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील, संदीप कुमार, वीपी-रॉ मैटेरियल, टाटा स्टील ने स्मृति चिह्न और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। कॉफी टेबल बुक, नोवामुंडी की 100 साल की यात्रा का एक दृश्य और कथात्मक इतिहास है.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know what MD TV Narendran said? Tata Steel: Centenary celebrations were organised on completion of 100 years of Tata Steel Noamundi mine Tata Steel: टाटा स्टील नोवामुंडी खदान के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह का हुआ आयोजन जानें एमडी टीवी नरेंद्रन ने क्या कहा?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group