Ranchi. झारखंड कैबिनेट ने सोमवार को 33 प्रस्तावों को मंजूरी दी. कैबिनेट ने फैसला किया कि राज्य के किसानों को वित्त वर्ष 2025-26 में फसलों के लिए केंद्र के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अलावा धान पर 81 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया. बैठक में अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों के सिविल सेवक बनने की चाह रखने वाले युवाओं को दी जाने वाली वित्तीय मदद भी एक लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़…
Author: News Desk
New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य से जुड़े कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले में विभिन्न आरोपियों की स्थिति की पुष्टि के लिए सोमवार को दिल्ली की एक अदालत से समय मांगा. विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं कि क्या आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. न्यायाधीश ने चार दिसंबर को सीबीआई को मामले में आरोपियों की स्थिति के संबंध में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था. मामले के 103 आरोपियों में से…
Medninagar. पलामू जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर संजय कुमार ने 26 वर्षीय महिला के साथ उसके बच्चे के सामने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. आरोप है कि पीड़िता शुक्रवार को छतरपुर के हुटुकदाग गांव में निजी क्लिनिक के संचालक झोलाछाप चिकित्सक संजय कुमार के पास गयी थी. उसे अपने बच्चा का इलाज कराना था. यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी. पुलिस ने बताया कि महिला अपने बच्चे को सर्दी-जुकाम होने के कारण छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक क्लीनिक लेकर गई थी. पुलिस ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर ने महिला से कहा कि उसके बच्चे को भाप देने की जरूरत…
Jamshedpur. टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) स्थित शहरबेड़ा मोड़ के पास अज्ञात बस ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई तथा दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कार में सवार तीन युवक घायल हो गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना सोमवार की देर रात करीब 10 बजे की है. घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी. जानकारी के मुताबिक कार सवार जमशेदपुर के सोनारी के रहने वाले है. वे लोग जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहे थे. इधर, घटना की जानकारी मिलने…
Jamshedpur. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस से सोमवार सुबह टाटानगर स्टेशन पहुंचे. राज्यपाल के आने पर जमशेदपुर पुलिस के दर्जनों दर्जनों अधिकारी स्टेशन पर मौजूद थे और टाटानगर स्टेशन सुरक्षा सख्त कर दी गई थी. वहीं, कई वरिष्ठ रेल अधिकारी स्टेशन पर सतर्क थे. बताया जाता है कि, राज्यपाल को ओडिशा के रायरंगपुर जाना है. इससे जमशेदपुर के सर्किट हाउस में कुछ देर रुककर राज्यपाल सड़क मार्ग से रायरंगपुर रवाना हुए.
Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना पुलिस ने 50 लाख रुपये के चिटफंड ठगी में आठ महीने से फरार चल रही मां-बेटी शिल्पा राय और साइना राय को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों दर्जनों लोगों से लाखों रुपये जमा कराने के बाद फरार हो गई थीं. पुलिस ने सोमवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बागुन नगर की रहने वाली शिल्पा राय और उसकी बेटी साइना राय शहर छोड़कर कोलकाता में छिपी हुई हैं. बारीडीह निवासी मुरली राव ने 10 अप्रैल को सिदगोड़ा थाना में…
New Delhi. नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार इंडिगो के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में कटौती करेगी और विमानन कंपनी के हालिया बड़े पैमाने पर परिचालन व्यवधानों के बाद उन्हें अन्य संचालकों को आवंटित करेगी. नायडू ने दूरदर्शन समाचार चैनल से कहा, “हम इंडिगो के मार्ग को कम करेंगे. वे अभी 2,200 उड़ानें संचालित कर रहे हैं। हम उन्हें निश्चित रूप से कम करेंगे. मंत्री ने यह भी बताया कि एक से आठ दिसंबर (शाम पांच बजे तक) तक रद्द किए गए 7,30,655 पीएनआर के लिए 745 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. उन्होंने…
Ranchi. झारखंड एसीबी की टीम एक बार फिर एक्शन मोड में है. एजेंसी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित व्यवसाई श्रवण जालान के घर और ऑफिस समेत अन्य ठिकानों पर रेड की है. एसीबी ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित श्रणव जालान के राणी सती प्लाई एंड डेकोर नाम के प्रतिष्ठान पर भी रेड की है. जिस मामले में श्रवण जालान के ठिकानों पर रेड हुई है, वह IAS विनय चौबे के शराब घोटाला केस से जुड़ा है. एसीबी को इस बात की जानकारी मिली है कि विनय चौबे ने अपनी अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा श्रवण जालान…
जमशेदपुर: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जरूरत और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था जीवन द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इनमें अर्ली चाइल्डहुड मेंटल हेल्थ अवेयरनेस मंथ, मेंस हेल्थ अवेयरनेस मंथ (Movember), नेशनल स्ट्रेस अवेयरनेस डे, वर्ल्ड काइंडनेस डे और इंटरनेशनल सर्वाइवर्स ऑफ सुसाइड डे प्रमुख हैं। जीवन ने पूरे नवंबर माह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न वर्गों पर केंद्रित जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित कीं। इनमें सबसे प्रमुख अर्ली चाइल्डहुड मेंटल हेल्थ अवेयरनेस मंथ के तहत छोटे बच्चों के भावनात्मक और सामाजिक विकास पर विशेष कार्यक्रम शामिल रहे। विशेषज्ञों ने माता-पिता और शिक्षकों को बताया कि…
HAJIPUR। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु पटना एवं दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 02-02 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन निम्नानुसार किया जायेगा- 1. गाड़ी संख्या 02395 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 09, 11 एवं 13 दिसम्बर को 20.30 बजे खुलकर 20.45 बजे दानापुर, 21.15 बजे आरा, 22.00 बजे बक्सर, 23.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 02396 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन 10, 12 एवं 14 दिसम्बर को आनंद विहार से 19.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर…
