Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समनों की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अवहेलना मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश को निरस्त कर दिया है. हाईकोर्ट ने 4 दिसंबर 2024 को अपने अंतरिम आदेश में मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट में सशरीर उपस्थिति से राहत दी थी. लेकिन हाईकोर्ट द्वारा मंगलवार को दिए गए आदेश के बाद अब मुख्यमंत्री को एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रायल के दौरान उपस्थित होना होगा। मालूम हो कि एमपी-एमएलए कोर्ट ने पहले मुख्यमंत्री की…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर।बिरसानगर थाना अंतर्गत हूरलुंग में बन रहे पीएम आवास के निर्माणाधीन भवन से गिरकर ठेकाकर्मी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दीपक पात्रो के रूप में की गई है. मंगलवार सुबह दीपक का शव निर्माणाधीन भवन के नीचे झाड़ियों में पाया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार दीपक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला था. वह पीएम आवास में ठेकाकर्मी के रूप में काम कर रहा था.
Jamshedpur.जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी सुधीर दुबे एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है. उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उसने धमकी भरा बयान दिया है. वीडियो में वह कहता है, ‘मारब टाटा में एगो बढ़िया मारब…’ वायरल वीडियो में सुधीर खुले तौर पर दावा कर रहा है कि वह टाटा में ‘बड़ा खेल’ करेगा, हालांकि उसने किसी विशेष व्यक्ति या गिरोह का नाम नहीं लिया उसके अंदाज़ और भाषा से यह साफ झलक रहा है कि शहर के अंडरवर्ल्ड में किसी नए विवाद या संभावित गैंगवार की आहट है. वीडियो वायरल होते ही शहर में दहशत का माहौल बन गया…
Ranchi. झारखंड सरकार ने झारखंड पुलिस सेवा के 9 सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया है. इनमें श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा, दीपक कुमार-एक शामिल हैं. वहीं, जेपीएससी के दूसरे बैच के राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु को कंडिशनल प्रोन्नति मिली है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेगा. यह फेरबदल झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
Ayodhya.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार और ”जय श्री राम” के नारों की गूंज के बीच भगवा ध्वज फहराया। इस अनुष्ठान के साथ ही मंदिर का निर्माण औपचारिक रूप से पूरा हो गया. मोदी ने राम मंदिर ध्वजारोहण को ‘युगांतकारी’ की संज्ञा देते हुए कहा कि “सदियों के ज़ख्म और दर्द भर रहे हैं” क्योंकि 500 साल पुराना संकल्प आखिरकार राम मंदिर के औपचारिक निर्माण के साथ पूरा हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और मां सीता की ‘विवाह…
Patna. नवगठित बिहार मंत्रिमंडल ने मंगलवार को अपनी पहली बैठक की और अगले पांच साल में राज्य के युवाओं को एक करोड़ नौकरियां देने का फैसला किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक के बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने और उद्योगों के विस्तार को नई दिशा देने के लिए तेजी से पहल शुरू कर दी है. सरकार का दावा है कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराया गया, जबकि अगले पांच…
जमशेदपुर: मानगो, दाईगुट्टू, न्यू पुरुलिया रोड एवं अन्य इलाकों के स्थानीय निवासियों और व्यवसायियों के कड़े विरोध के मद्देनजर मंगलवार को मानगो फ्लाइओवर का काम रोक दिया गया है. स्थानीय लोगों और व्यवसायियों का कहना था कि फ्लाइओवर के निर्माण कार्य से उन्हें कोई एतराज नहीं ,लेकिन जिस तरीके से बीते तीन दिनों से फुटपाथी दुकानदारों को जबरिया हटाया जा रहा था, उनका बिजनेस प्रभावित हो रहा था, वह कहीं से ठीक नहीं. लोगों का कहना था कि अगर छोटे व्यवसायी व्यापार नहीं करेंगे तो जीवित कैसे बचेंगे? जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर निर्माण हेतु मानगो चौक से लेकर गांधी मैदान…
Jamshedpur. साकची आदित्य विज़न के सामने सोमवार की देर रात बड़ी घटना सामने आयी है. यहां तेज़ रफ्तार वरना कार ने खड़ी ब्रांड न्यू स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वरना में अचानक लगी आग और कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो भी लपटों की चपेट में आ गयी. दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गयी. आग की लपटें उठते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. घटना के तुरंत बाद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को सूचना दी. बावजूद जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, आग विकराल रूप…
Ranchi.झारखंड में में नगर निकाय चुनाव मार्च-2026 तक करा लिए जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट को यह जानकारी दी. आयोग ने शपथपत्र के साथ एक सीलबंद रिपोर्ट भी अदालत को सौंपी, इसमें बताया गया है कि आठ सप्ताह के अंदर चुनाव की तैयारी पूरी कर ली जाएगी और उसके बाद 45 दिनों के अंदर पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न करा दी जाएगी. इस पर मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने आयोग को निर्धारित समय-सीमा में चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी. इससे पहले सुनवाई के दौरान…
Mumbai. विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजार कमजोरी के रुख के साथ खुले. बहुत उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 124.95 अंक गिरकर 84,775.76 अंक पर आ गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 35.35 अंक के नुकसान के साथ 25,924.15 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में थे. हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में कारोबार…
