जमशेदपुर। न्यू पुरुलिया रोड के दुकानदारों की मंगलवार को मानगो बड़ा हनुमान मंदिर के समीप एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य विषय पायल टॉकीज छोर पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण और इससे व्यापार और यातायात पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव थे। बैठक में उपस्थित दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित निर्माण डिजाइन और निर्माण अवधि में सड़क को पूरी तरह बंद करने का निर्णय व्यापार के लिए अत्यंत हानिकारक होगा। इससे ग्राहकों की आवाजाही बाधित होगी और दैनिक दुकानदारी गंभीर रूप से प्रभावित होगी। इसके अलावा, वर्तमान में अधूरे फ्लाईओवर कार्यों के कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले से…
Author: News Desk
जमशेदपुर। जिले के 23 पंचायतों एवं जेएनएसी, जुगसलाई नगरपालिका और मानगो नगर निगम क्षेत्र में आज ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायकगण समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार और सोमेश सोरेन भी मौजूद रहे। उन्होंने शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया और नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इन शिविरों का उद्देश्य राईट टू सर्विस के अंतर्गत चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता से प्राप्त करना है। उपायुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट…
चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में आज छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। उपाधि धारकों का प्रवेश सुबह 9:00 बजे से दीक्षांत मंडप में शुरू होगा। समारोह में शामिल होने वाले अभिभावकों के लिए विश्वविद्यालय परिसर में विशेष पंडाल बनाया गया है, जो केनरा बैंक के पास स्थित प्रवेश द्वार से प्रवेश कर सकते हैं। मुख्य अतिथि, झारखंड के राज्यपाल, समारोह में अपने परिधान में उपस्थित होंगे और कक्षा का निर्माण उनके स्वागत के अनुसार किया गया है। कक्षा के सामने से ही…
25 दिसंबर तक नहीं कटेगा कोई पानी कनेक्शन, विशेष कैम्प लगाकर मिलेगा वैध कनेक्शन जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुईयांडीह स्थित कल्याण नगर बस्ती में मंगलवार को पानी कनेक्शन को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सड़क, बिजली समेत सभी नागरिक सुविधाओं से युक्त इस बस्ती में कई परिवारों के पास टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) का वैध कनेक्शन है, जबकि कई लोगों के आवेदन अभी लंबित हैं। इसी बीच, यूआईएसएल वाटर डिपार्टमेंट की टीम सरकारी अधिकारियों के साथ पहुंची और पानी की लाइन काटने की प्रक्रिया शुरू करने लगी, जिसके विरोध में स्थानीय लोग उग्र हो…
जमशेदपुर भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपने फ्लैगशिप पीजीडीएम(बिजनेस मैनेजमेंट) प्रोग्राम में 9 अंतरराष्ट्रीय स्पेशलाइजेशन ट्रैक शुरू करने की घोषणा की है. ये ट्रैक अमेरिका और फ्रांस की चार विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर तैयार किए गए हैं. इस अनोखे प्रोग्राम के तहत छात्रों को एक्सएलआरआइ की पीजीडीएम(बीएम) डिग्री के साथ-साथ विदेशी पार्टनर यूनिवर्सिटी से एमएस /एमबीए डिग्री भी मिलेगी, यानी एक साथ दो डिग्री. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस. जॉर्ज एसजे ने कहा, “यह प्रोग्राम भारतीय छात्रों को विश्व स्तर की स्पेशलाइजेशन के साथ ग्लोबल करियर का सुनहरा…
जमशेदपुर। सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के ठहराव को अचानक बंद किए जाने के विरोध में संयुक्त ग्राम समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया से मिला। समिति ने स्टेशन पर पूर्व की तरह सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव पुनः बहाल करने की मांग करते हुए लिखित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा ने किया। राम सिंह मुंडा ने कहा कि जिस सालगाझुड़ी स्टेशन का ऑनलाइन उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी 2024 को किया था, उसे अब बंद करने की “साजिश” की जा रही…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समनों की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अवहेलना मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश को निरस्त कर दिया है. हाईकोर्ट ने 4 दिसंबर 2024 को अपने अंतरिम आदेश में मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट में सशरीर उपस्थिति से राहत दी थी. लेकिन हाईकोर्ट द्वारा मंगलवार को दिए गए आदेश के बाद अब मुख्यमंत्री को एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रायल के दौरान उपस्थित होना होगा। मालूम हो कि एमपी-एमएलए कोर्ट ने पहले मुख्यमंत्री की…
Jamshedpur. जमशेदपुर।बिरसानगर थाना अंतर्गत हूरलुंग में बन रहे पीएम आवास के निर्माणाधीन भवन से गिरकर ठेकाकर्मी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दीपक पात्रो के रूप में की गई है. मंगलवार सुबह दीपक का शव निर्माणाधीन भवन के नीचे झाड़ियों में पाया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार दीपक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला था. वह पीएम आवास में ठेकाकर्मी के रूप में काम कर रहा था.
Jamshedpur.जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी सुधीर दुबे एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है. उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उसने धमकी भरा बयान दिया है. वीडियो में वह कहता है, ‘मारब टाटा में एगो बढ़िया मारब…’ वायरल वीडियो में सुधीर खुले तौर पर दावा कर रहा है कि वह टाटा में ‘बड़ा खेल’ करेगा, हालांकि उसने किसी विशेष व्यक्ति या गिरोह का नाम नहीं लिया उसके अंदाज़ और भाषा से यह साफ झलक रहा है कि शहर के अंडरवर्ल्ड में किसी नए विवाद या संभावित गैंगवार की आहट है. वीडियो वायरल होते ही शहर में दहशत का माहौल बन गया…
Ranchi. झारखंड सरकार ने झारखंड पुलिस सेवा के 9 सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया है. इनमें श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा, दीपक कुमार-एक शामिल हैं. वहीं, जेपीएससी के दूसरे बैच के राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु को कंडिशनल प्रोन्नति मिली है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेगा. यह फेरबदल झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
