Ranchi. शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच जारी है. मंगलवार को एसीबी ने जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी से लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ की. कर्ण सत्यार्थी इससे पहले उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व आयुक्त उत्पाद सह झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक थे. एसीबी ने विस्तृत जानकारी लेते हुए कई गंभीर सवाल पूछे, एसीबी ने यह जानने की कोशिश की कि फर्जी बैंक गारंटी देने वाली प्लेसमेंट एजेंसी को मैनपावर आपूर्ति का ठेका किसके सहयोग से मिला और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे? मामला उजागर होने के बाद भी फर्जी…
Author: News Desk
Jamshedpur. शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार देर शाम मानगो औरआसपास के इलाकों में पैदल गश्त की. इस दौरान सिटी एसपी ने आजादनगर थाना, मानगो थाना और उलीडीह ओपी के व्यस्त मार्ग, बाजार क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीम के साथ पैदल निरीक्षण किया. मौके पर डीएसपी मुख्यालय-1 भोला प्रसाद, मानगो थाना प्रभारी निरंजन प्रसाद और आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार समेत पर्याप्त पुलिस बल तैनात थी. सिटी एसपी ने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें…
Jamshedpur. जेएनएसी ने मंगलवार को बिस्टुपुर के इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. जेएनएसी की टीम ने मुख्य सड़क, खाऊ गली, वोल्टास सर्कल और गैराज लाइन क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया. इस दौरान 29,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया. ड्रीम हाइट्स की जांच में सामने आया कि दुकानों की संख्या स्वीकृत सीमा से अधिक है.अनधिकृत विस्तार से पार्किंग क्षेत्र कम हो गया है. पार्किंग गेट बंद रखा गया है, जिससे आम नागरिक इस सुविधा का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. निर्देश दिया है कि बंद पार्किंग गेट तुरंत खोलें. भवन को स्वीकृत मानकों के अनुसार दुरुस्त करें. टीम…
Jamshedpur. टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय टेक फेस्ट 2025 का शुभारंभ किया गया. इसमें 30 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और आइटीआइ ने भाग लिया. फेस्ट का उद्घाटन त्रिवेणी अर्थ मूवर्स एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के मेंटर ए कार्तिकेयन ने किया. समारोह में टाटा स्टील फाउंडेशन के कैप्टन अमिताभ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने छात्रों को इनोवेशन और कौशल-आधारित शिक्षा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. इस वर्ष का टेक फेस्ट आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर गोलमुरी और टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट बर्मामाइंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. यह आयोजन…
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में लोको पायलटों की कमी और बुधवार को होने वाली चीफ लोको इंस्पेक्टर (सीएलआई) परीक्षा के चलते रेलवे ने टाटानगर से चलने वाली कई प्रमुख मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को तीन दिनों के लिए रद्द कर दिया. इस निर्णय का असर सीधे हजारों दैनिक यात्रियों, मजदूरों, छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ा है.कई महत्वपूर्ण ट्रेनें 25, 26 और 27 नवंबर तक रद्द रहेंगी. टाटानगर-राउरकेला पैसेंजर 25, 26 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी. राउरकेला-टाटानगर पैसेंजर उसी तारीखों पर संचालन बंद रहेगा. टाटानगर-मेमू पैसेंजर (ट्रेन नंबर 58659) 25 से 27 नवंबर तक रद्द है. राउरकेला-रांची पैसेंजर25 और…
Mumbai. चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान को 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप ए में रखा गया है और मंगलवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) और पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के बीच टूर्नामेंट के लिए हुए समझौते के अनुसार पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा. मौजूदा चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ करेगा और उसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा. टीम इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए…
Jamshedpur. मानगो स्थित गंगा मेमोरियल अस्पताल के संचालक डाॅ नागेंद्र सिंह का मंगलवार को निधन हो गया. रविवार को तबीयत खराब होने पर डॉ सिंह को बेहतर इलाज के लिए रविवार की देर रात करीब तीन बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन का समाचार प्राप्त होने पर शहर में शोक व्याप्त है. आइएमए, राजनीतिक दल, समाजसेवी संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए डाॅ नागेंद्र सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है. मां की याद…
Ranchi. 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों का गजब उत्साह देखने को मिल रहा है. रांची के जेएससीए स्टेडियम में मंगलवार सुबह 9 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हुई. लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का मैच के प्रति इतना जुनून है कि ठंड में लोग देर रात से ही टिकट काउंटर के बाहर कतार में लग गए. कई युवा और क्रिकेट प्रेमी सुबह की भीड़ से बचने के लिए रात में ही स्टेडियम परिसर पहुंच गए. कई फैंस ने तो रातभर वहीं इंतजार किया, ताकि सुबह सबसे पहले टिकट खरीदने…
जमशेदपुर। जमशेदपुर प्रखंड में आयोजित ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में भारी अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में 15 सूत्री मांग पत्र जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में डीडीसी नागेंद्र पासवान को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष आंदोलन शुरू किया जाएगा। डीडीसी नागेंद्र पासवान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और अधीनस्थ अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट तलब की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम जल्द…
जमशेदपुर पूर्वी को मिलने वाली है बड़ी सौगात, भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक फोर लेन सड़क और फोर लेन पुल निर्माण कार्य दस दिनों में होगा प्रारंभ, विधायक पूर्णिमा साहू ने योजना प्रगति की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। भुईयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (एनएच-33) तक फोर लेन सड़क तथा स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी प्रदान की गई है। इस परियोजना की कुल लागत ₹39,91,72,857.53 निर्धारित की गई है, जो 2024-25 के 11…
