Jamshedpur. जमशेदपुर के अतिक्रमण के मामले में बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह और न्यायाधीश राजेश शंकर की पीठ में हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) के शपथपत्र पर प्रार्थी को प्रति उत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया है. जेएनएसी ने तीसरी बार उच्च न्यायालय की सीधी अवमानना की और अदालत ने जो जानकारियां जेएनएसी को देने को कहा था उसे जेएनएसी ने नहीं दिया. सुनवाई के दौरान जेएनएसी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि वे लोग एनक्रोचमेंट के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, जुर्माना वसूला…
Author: News Desk
Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुई तौकीर उर्फ गोरा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को पुलिस ने इस कांड में फायरिंग करने वाले दो और आरोपियों आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी सद्दाब खान उर्फ बिल्ली और शास्त्रीनगर के शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि बिष्टुपुर बीएच एरिया में दोनों आरोपियों के होने की सूचना पुलिस को मिली. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने छापामारी दल का गठन कर मौके पर पहुंचकर सद्दाब और शुभम को धर दबोचा. दोनों की निशानदेही पर फायरिंग में उपयोग की…
Ranchi. झारखंड में अवैध कोयला कारोबार का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनीखेज दावे किए हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदेश में कोयला चोरी अब केवल अपराधियों का काम नहीं रहा, बल्कि यह पुलिस प्रशासन और कोल माफिया की संगठित साझेदारी में चलाया जा रहा एक व्यापक अवैध व्यापार बन गया है. उन्होंने दावा किया कि पहले चोर चोरी करके पुलिस तक कमीशन पहुंचाते थे, लेकिन अब पुलिस और माफिया मिलकर इस धंधे को आगे बढ़ा रहे हैं.…
जदयू के जिला-महानगर अध्यक्ष और जनसुविधा प्रतिनिधियों ने जारी किया संयुक्त बयान जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, नीरज सिंह, पिंटू सिंह, प्रवीण सिंह और संतोष भगत ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि कोई भी व्यक्ति फ्लाईओवर बनने के विरोध में नहीं है। फ्लाईओवर के डिजाइन में कमियां हैं। उन कमियों को दूर करने की मांग जनता और वहां के व्यवसायी चाहते हैं। वे चाहते हैं कि जब मेन फ्लाइओवर बन जाए, या उसके बनने की अवधि सुनिश्चित हो जाए,…
जमशेदपुर: मंगलवार को मानगो फ्लाईओवर निर्माण रोकने के मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण निर्माण कार्य रोके जाने पर कांग्रेस ने इसे गंभीरता से लिया है। पार्टी का प्रतिनिधि मंडल कल उपायुक्त से मुलाकात कर सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेगा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन जल्द ही निर्माण कार्य पुनः शुरू नहीं करता है, तो पार्टी आंदोलन करेगी। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओम प्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि मानगो और जमशेदपुर पश्चिम की…
जमशेदपुर — जनता दल यूनाइटेड मानगो क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बबालिगुमा में आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मत व्यक्त किया कि आने वाले समय में संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूती देने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता क्षेत्रवासियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे तथा उन्हें शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग…
जमशेदपुर,: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय (विधि संकाय) ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर के दृष्टिकोण और भारतीय संविधान की भावना का सम्मान करते हुए 76वां संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के साथ हुई, जिससे श्रद्धा और गौरव का वातावरण बना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जनार्दन सिंह, जो सिविल कोर्ट, जमशेदपुर के एक प्रतिष्ठित क्रिमिनल एडवोकेट हैं। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक ईकाई, राजनीतिशास्त्र विभाग, गांधी पीस फाउंडेशन और जल जीवन संस्थान के सयुंक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में पोस्टर सह पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी…
जमशेदपुर। देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जमशेदपुर में विशाल यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत माय इंडिया, एन एस एस के सदस्य, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय नागरिकों की भारी मौजूदगी रही। यूनिटी मार्च की शुरुआत आदित्यपुर पुल के समीप स्थित सरदार पटेल स्मारक पर सभी अतिथियों द्वारा सरदार पटेल की आदमकद…
सेवा का अधिकार सप्ताह: सभी प्रखंडों व नगर निकायों में आयोजित शिविरों में अबतक प्राप्त हुए 20209 आवेदन, नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल 25 पंचायतों व चारों नगर निकाय क्षेत्रों में शिविर के प्रति दिखा उत्साह, आगामी शिविरों में भी नागरिकों से भागीदारी की अपील ———————————– जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के अंतर्गत आज 25 पंचायत और चारों नगर निकाय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति…
पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं को वस्तुस्थिति स्पष्ट करें जमशेदपुर । जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भुईंयाडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (एनएच-33) तक स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल और पहुंच पथ योजना के बारे में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं को वस्तुस्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए, ताकि इस बारे में भ्रम न फैले। यह योजना कोई नई योजना नहीं है और न ही यह जमशेदपुर के लिए कोई नई सौगात है। यह कहना भी सही नहीं है कि 10 दिन के भीतर इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा।…
