JAMSHEDPUR। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मानव केडिया की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं के साथ ही साकची बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लगाये जा रहे दुकानों से आम ग्राहकों को हो रही परेशानी, ट्राफिक जाम, सड़क किनारे ठेला खोमचे वालों द्वारा अतिक्रमण तथा ऑटो ड्राईवरों द्वारा बेतरतीब ढंग से ऑटो खड़ा करने जैसे मुद्दों को उठाया। इसके साथ जुगसलाई से जुड़ी आम जनता की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, सचिव…
Author: News Desk
JAMSHEDPUR : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ के तहत गुरुवार को पोटका प्रखंड के आसानबनी पंचायत प्रांगण में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोटका के विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. योजनाओं का लाभ अब सीधे आपके घर-द्वार तक पहुंचा रही हेमंत सरकार – संजीव सरदार अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा संचालित यह कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच की दूरी को समाप्त करने का माध्यम है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—पेंशन, आवास, राशन, कृषि-लाभ, स्वास्थ्य सेवाएँ, आय-सृजन योजनाएँ…
Jamshedpur.मानगो चौक से पारडीह रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य गुरुवार से दोबारा शुरू कर दिया गया है. निर्माण कार्य के तहत पृथ्वी उद्यान के सामने जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा है. निर्माण कार्य चालू होने से पहले ट्रैफिक पुलिस ने मानगो चौक की तरफ जाने वाली रोड को बंद कर दिया है. मानगो चौक से पारडीह की तरफ आने वाली सड़क चालू है. ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान जो ट्रैफिक व्यवस्था का ऐलान किया था, उसे आज से लागू कर दिया गया है. मानगो में जवाहरनगर रोड नंबर 15 के पास से मानगो चौक…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक18 वर्षीय अमन गोप मंझारी थाना अंतर्गत टूंकुसाइ भरभरिया गांव करने वाला था. जख्मी 20 वर्षीय मुरगी चातर भी उसी गांव का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 4 बजे उक्त दोनों एक बाइक पर सवार होकर जलघर मेला से घर जा रहें थे. जलघर से कुछ दुर जा कर एक खड़ी ट्रक में घक्का मार दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों को घटना स्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया…
Jamshedpur. झारखंड में मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। पारा धीरे-धीरे गिरने लगा है. राज्य के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है. गुरुवार को सिमडेगा में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान (5.7 डिग्री) दर्ज किया गया है.राज्य के ज्यादातर हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है. पारा के गिरने के पीछे की वजह, उत्तर से उत्तर पश्चिम की तरफ चलने वाली हवाएं हैं. इन हवाओं का असर झारखंड के मौसम में भी देखने को मिल रहा है, ये राज्य के ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर आकर बह रही…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में होने वाले पुलिस महानिदेशकों-महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे. आधिकारिक बयान के अनुसार यह तीन दिवसीय सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक जारी रहेगा. इस सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना तथा ‘‘विकसित भारत’’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘‘सुरक्षित भारत’’ बनाने के लिए भविष्य का खाका तैयार करना है. बयान के अनुसार ‘विकासशील भारत: सुरक्षा आयाम’’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद-निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला…
Bhuvneshwar.टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की ओडिशा में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से 10 गीगावाट क्षमता का इन्गॉट एवं वेफर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना है. कंपनी की ओर से कहा गया कि इन्गॉट एवं वेफर सौर सेल और मॉड्यूल के साथ-साथ सेमीकंडक्टर चिप के उत्पादन में उपयोग किए जाने वाले प्रमुख कच्चे माल हैं. कंपनी के पास वर्तमान में 4.55 गीगावाट की सेल और मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता है. इसका लक्ष्य घरेलू उपयोग एवं निर्यात बाजार दोनों के लिए अपने सौर सेल एवं पैनल उत्पादन में इन्गॉट एवं वेफर को एकीकृत करना है. टाटा पावर अपनी इन्गॉट एवं वेफर…
Ranchi. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने वर्ष 2026 की वार्षिक माध्यमिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाओं का डेटशीट जारी कर दिया है. 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी. 10वीं की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.45 से दोपहर एक बजे तक चलेगी. जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 बजे से 5.15 तक चलेंगी. बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे और प्रवेश पत्र साथ रखें. 10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल 3 फरवरी-IIT एवं अन्य व्यावसायिक विषय, 4 फरवरी- हिन्दी (कोर्स A एवं B), 5 फरवरी-वाणिज्य/संस्कृत6 फरवरीउर्दू/बांग्ला/उड़िया,7…
Mumbai. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीद एवं विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच अनुकूल वैश्विक रुझानों से घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही. निफ्टी भी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 416.67 अंक उछलकर 86,026.18 अंक के अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले 27 सितंबर 2024 को यह 85,978.25 अंक पर पहुंचा था. एनएसई निफ्टी 101.65 अंक की बढ़त के साथ 26,306.95 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी ने इससे पहले 27 सितंबर 2024 को कारोबार…
Jamshedpur. जमशेदपुर के भुइयांडीह के निर्मलनगर स्थित होटल अतिथि भवन को लेकर सीलिंग विवाद मामले में गुरुवार को झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा, जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय और सीतारामडेरा थाना प्रभारी विनय प्रसाद मंडल को झारखंड हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति राजेश कुमार की एकल खंडपीठ के समक्ष सशरीर उपस्थित होना पड़ा. दरअसल, झारखंड के पूर्व भू-राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां की पत्नी एवं होटल की संचालिका अंजना भुइयां द्वारा दायर रिट याचिका पर 18 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को हाजिर होने का निर्देश दिया था. सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस की अनुसंधान…
