Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) अध्यक्षों को कैदियों के भोजन की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए जेलों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने एक आपराधिक अपील पर सुनवाई करते हुए डीएलएसए अध्यक्षों और सचिवों को यह निरीक्षण करने का आदेश दिया कि कैदियों को दिया जाने वाला भोजन जेल नियमावली के दिशानिर्देशों के अनुरूप है या नहीं. ये निर्देश आकाश कुमार रॉय द्वारा दायर एक आपराधिक अपील पर पारित किए गए. पीठ ने अपने आदेश में कहा कि कैदियों…
Author: News Desk
Chatra. झारखंड के चतरा में गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में कार सवार एक युवती की मौत हो गई। जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। सभी एक ही परिवार से हैं और इटखोरी में रिसेप्शन में जा रहे थे. हादसा चतरा सिमरिया मार्ग पर हफुवा गांव के पास हाइवा की टक्कर से हुआ. मृतका की पहचान रामगढ़ जिले के सयाल निवासी मुकेश राम की 18 वर्षीय पुत्री रीया कुमारी के रूप में हुई है. रीया दुल्हन की मौसेरी बहन थी, जबकि घायलों में हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव निवासी सुजीत राम, इनकी पत्नी गेंदरी देवी, बेटी…
Jamshedpur. झारखंड में पहली बार झारखंड गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन शुक्रवार को जमशेदपुर शुरू हो गया. 30 नवंबर को जमशेदपुर गोलमुरी क्लब में समापन किया जाएगा. इस चैंपियनशिप में झारखंड के अलावा भुवनेश्वर, पटना और हजारीबाग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. यह आयोजन राज्य में गोल्फ को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा. टूर्नामेंट में पुरुष, महिला, जूनियर और कैडी वर्गों के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं. विजेताओं को मुख्य पुरस्कार के रूप में अंतरराष्ट्रीय गोल्फ हॉलिडे वाउचर प्रदान किया जाएगा. कार्यक्रम के मानद संरक्षक मंत्री सुदीव्य कुमार होंगे, जबकि भारतीय…
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर और खड़गपुर रेल मंडलों से होकर गुजरने वाली चार विशेष स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की है. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं 08612 अजमेर–सांतरागाछी विशेष किराया स्पेशल ट्रेन का परिचालन 1 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है. इसी प्रकार खड़गपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली दो प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई गई है. ट्रेन संख्या 02841 शालिमार–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल का संचालन 29 दिसंबर तक जारी रहेगा. जबकि वापसी दिशा में चलने वाली 02842 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–शालिमार स्पेशल…
New Delhi. एशिया के सबसे प्रतिष्ठित टाटा मुंबई मैराथन (टीएमएम) के 21वें संस्करण की वापसी की घोषणा की है, जिसका आयोजन 18 जनवरी, 2026 को होगा. 389,524 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली यह विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल दौड़, जो भारत के सबसे बड़े सहभागी खेल मंच को प्रदर्शित करती है, एकजुटता और लचीलेपन की भावना का जश्न मनाती है, प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से शुरू होगी, जो हरदिलमुंबई के बैनर तले सभी क्षेत्रों के धावकों को एकजुट करेगी. इस बार के आयोजन में फिल्म अभिनेता आमिर खान और उनके परिवार के सदस्य जनवरी में होने वाली टाटा मुंबई मैराथन…
Simdega. झारखंड के सिमडेगा जिले में चोरी के संदेह में कुछ लोगों के एक समूह ने 38 वर्षीय प्लंबर की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे रांची में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. कोलेबिरा थाने के प्रभारी हर्ष कुमार साह ने बताया कि मृतक सिकंदर प्रसाद की पत्नी ने 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 19 नवंबर को उनके पति पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने कहा,…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 103.96 अंक चढ़कर 85,824.34 अंक पर और एनएसई निफ्टी 36.2 अंक की बढ़त के साथ 26,251.75 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, टेक महिंद्रा और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई. दूसरी ओर एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स के शेयर में गिरावट रही.
झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी जमशेदपुर 20–21 दिसंबर को एक ऐतिहासिक साहित्यिक और सांस्कृतिक संगम का प्रतीक बनेगी. विद्यादीप फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह के पहले दिन कई महत्वपूर्ण सत्र, चर्चाएँ और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देश के विख्यात लेखक, कलाकार, पद्मश्री विभूतियाँ और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियाँ शामिल होंगी. आयोजन के पहले दिन अपराह्न 2.30 बजे विख्यात उद्यमी, निवेशक एवं सस्ता सुंदर के प्रबंध निदेशक, कोलकाता के बनवारी लाल मित्तल व्यापार और स्टॉक मार्केट में निवेश के गहन विषय पर चर्चा करेंगे. वे अपनी पुस्तक क्रैकिंग द मारवाड़ी कोड के ज़रिए मारवाड़ी लोकोक्तियों के गूढ़ महत्व को…
Dumka. दुमका रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि दुमका रेलवे स्टेशन के पास दोपहर करीब दो बजकर 10 मिनट पर हुई इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दुमका स्टेशन पूर्व रेलवे के अधीन है. ट्रेन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई थी और इसे झारखंड में जसीदीह स्टेशन पहुंचना था. पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वेद प्रकाश ने बताया, रामपुरहाट–जसीडीह मेमू (63081) पैसेंजर ट्रेन…
Jamshedpur. झारखंड शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी ने जमशेदपुर के डीसी करण सत्यार्थी से गुरुवार को एक बार फिर पूछताछ की है. एजेंसी ने उन्हें समन भेजकर उपस्थित होने को कहा था.इससे पहले भी एसीबी दो बार करण सत्यार्थी से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन जांच टीम को कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं. एसीबी इस मामले में उन्हें गवाह नहीं, बल्कि आरोपी के तौर पर पूछताछ कर रही है. अब तक जांच में सामने आया है कि जब करन सत्यार्थी उत्पाद विभाग में आयुक्त थे, तब विजन और मार्शन नाम की दो कंपनियों में…
