Author: News Desk

JAMSHEDPUR । झारखंड प्रदेश युवा जनता दल (यू) ने संगठन विस्तार को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मानगो क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि और समाजसेवी पप्पू सिंह को युवा जदयू झारखंड का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।यह मनोयन आदेश प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सह मुख्यालय प्रभारी अशोक कुमार सिन्हा द्वारा 27 नवंबर 2025 को जारी किया गया। मनोयन पत्र में कहा गया है कि पप्पू सिंह लंबे समय से पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। उनकी कर्मठता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके…

Read More

Jamshedpur । झारक्राफ्ट एवं झारखंड रेशम, वस्त्र एवं हस्तशिल्प विकास निगम लिमिटेड द्वारा राज्य स्तरीय Handloom Expo – “Hathkargha” का आयोजन 1 दिसंबर से 14 दिसंबर तक जमशेदपुर के गोपाल मैदान में किया जा रहा है। यह आयोजन वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से संपन्न होगा। एक्सपो का मुख्य उद्देश्य झारखंड के स्थानीय बुनकरों, हस्तकरघा वस्त्रों और पारंपरिक हस्तशिल्प को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि उनकी कला, कौशल और उत्पाद अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके। इस एक्सपो में झारखंड के साथ देशभर से आए बुनकर अपने विशिष्ट हैंडलूम उत्पाद—कपास, तसर, रेशम, ऊनी वस्त्र,…

Read More

Jamshedpur । जमशेदपुर में वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स-2025’ का 18वां संस्करण 29 और 30 नवंबर को सेंटर फॉर एक्सीलेंस, बिष्टुपुर जुबली पार्क गेट के पास (सीएफई) में आयोजित होगा। दोनों दिन शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस महोत्सव में 22 लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनकी अवधि 3 से 29 मिनट के बीच होगी। इन फिल्मों में हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और मूक फिल्म शामिल है। फेस्टिवल की शुरुआत साइलेंट फिल्म फेट (निर्देशक- तथागत चौधरी) से होगी। इसी के साथ झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निर्देशक विवेक उपाध्याय द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री झारखंड इलेेक्शन…

Read More

Jamshedpur : पोटका के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ रहा हैं जहाँ पोटका प्रखंड अंतर्गत आसनबनी पंचायत के तिलामुड़ा मौजा स्थित स्वर्णरेखा नदी के कुलियाना घाट पर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो रही है. यहाँ मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत् शिलान्यास शुक्रवार को पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार द्वारा पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। यह पुलिया क्षेत्र की बहुउद्देशीय आवश्यकताओं को पूरा करेगा तथा स्थानीय जनता को जमशेदपुर, घाटशिला और पश्चिम बंगाल आने-जाने में अत्यधिक सुगमता प्रदान करेगा। आने वाले समय में यह मार्ग न केवल सुविधाजनक होगा…

Read More

JAMSHEDPUR । कदमा स्थित बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में अत्यंत आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच गीता चेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉo शुभ्श्री सरकार विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक डॉo अशोक सिंह और सभी शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय की प्राचार्या डॉo शुभ्श्री सरकार ने मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी दूबे, सी.वी.पी. कोऑर्डिनेटर चिन्मया विद्यालय बिष्टुपुर के स्वागत पुष्पगुच्छ से किया । दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में कुल 100 छात्रों में से श्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चयनित किया…

Read More

JAMSHEDPUR । भुईयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट गोलचक्कर पर जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान ने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को प्रभावित किया है। बिना पूर्व सूचना, माइकिंग या सीमांकन के कार्रवाई करने पर कई घर और दुकानें ढह गईं, जिससे स्थानीय परिवारों का आशियाना उजड़ गया और लोग अपना जरूरी सामान तक समेट नहीं पाए। इस मामले में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू लगातार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही हैं। प्रभावित परिवारों से मिलने के बाद…

Read More

JAMSHEDPUR समर्पण, संतुलन और संकल्प—इन्हीं तीन स्तंभों पर अपनी सफलता की इमारत खड़ी करने वाली जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी ने आज झारखंड प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत उप-समाहर्ता (Deputy Collector) पद के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। उन्होंने JPSC परीक्षा में शानदार 30वीं रैंक हासिल की थी। शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उन्होंने पति कन्हैया कुमार और अपनी तीन वर्षीय पुत्री संस्कृति श्रृंगारिका के साथ शिरकत किया। अंकिता कुमारी, जमशेदपुर के भाजपा नेता अंकित आनंद की बड़ी बहन हैं तथा टेल्को निवासी बिनोद तिवारी और सीमा देवी की पुत्री हैं।…

Read More

बोले सरयू…………… -दम तोड़ चुका है सेवा का अधिकार अधिनियम -इसे याद करना जले पर नमक छिड़कने जैसा -लोगों को नहीं पता कि इस अधिनियम के तहत उनके अधिकार हैं क्या-क्या -जेएनएसी, मानगो नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद ने सरकारी धन का क्या किया? JAMSHEDPUR । जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की दूसरी पाली की पहली वर्षगांठ पर सरकार ने उपलब्धि कार्यक्रमों का पिटारा खोल दिया है। इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण है 10,000 युवाओं को नियुक्ति देना और फिर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम। सरकारें ऐसे अवसरों का यहीं करती…

Read More

Ranchi.हेमंत सरकार 28 नवंबर (आज) अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ मना रही है. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने हजारों युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर.हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखण्ड वासियों की अपनी सरकार का एक साल पूरा हो रहा है. आज इसी ऐतिहासिक अवसर पर झारखण्ड के हमारे हजारों नौजवानों को सरकारी नौकरी की सौगात दी जा रही है. इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने 8792 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इसमें उपसमाहर्ता, पुलिस उपाधिक्षक, काराधीक्षक, झारखंड शिक्षा सेवा, जिला समादेष्टा, श्रम अधीक्षक, प्रोबेशन…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेलवे से यह बताने को कहा है कि दुर्घटना बीमा कवर केवल ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले यात्रियों को ही क्यों प्रदान किया जाता है, ऑफलाइन टिकट बुक करने वालों को क्यों नहीं. न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ को बताया गया कि दुर्घटनाओं के लिए बीमा कवर केवल ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले यात्रियों को प्रदान किया जाता है. अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) विक्रमजीत बनर्जी इस मामले में रेलवे की ओर से अदालत में पेश हुए. पीठ ने अपने आदेश में कहा, “इसके अलावा, न्याय मित्र ने बताया है कि दुर्घटनाओं…

Read More