JAMSHEDPUR। जमशेदपुर के घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल में कैदियों की स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने सीएसआर मद से तीन एंबुलेंस उपलब्ध कराए हैं। समाहरणालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तीनों एंबुलेंसों की चाबियां संबंधित जेल काराध्यक्षों को सुपुर्द करते हुए कहा कि इन वाहनों का संचालन पूर्ण जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ हो। किसी भी बीमार कैदी को समय पर उपचार प्रदान किया जाना आवश्यक है। कई बार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति में कैदियों को एमजीएम अस्पताल या रांची रेफर…
Author: News Desk
JAMSHEDPUR। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जनवरी माह 2026 में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव प्रस्तावित है। आगामी 09, 10 और 11 जनवरी 2026 को गोपाल मैदान, जमशेदपुर में तीन दिवसीय साहित्य उत्सव के आयोजन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिए । उत्सव की व्यापक तैयारी को लेकर उपायुक्त ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की तथा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि यह उत्सव जिले के सांस्कृतिक और बौद्धिक वातावरण को समृद्ध करेगा। उन्होंने विशेष रूप…
JAMSHEDPUR । शनिवार को करीम सिटी कॉलेज साकची के करियर प्लानिंग एंड गाइडेंस सेल एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के ओडिटोरियम में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में विंग कमांडर ए ॰ एस ॰ रावत, सर्जेंट नेगी, कॉर्पोरल ए ॰ के ॰ साहू (सभी एयरफोर्स स्टेशन बिहटा, पटना से) मौजूद थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज द्वारा मुख्य अतिथि वक्ता को पुष्प गुच्छ तथा मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया गया।कार्यशाला में विंग कमांडर ए॰ के ॰ साहू ने एयर फ़ोर्स एवं डिफेंस क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए…
JAMSHEDPUR : वीमेंस वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के विश्व विजेता बनने का असर छात्राओं के साथ ही कामकाजी महिलाओं पर भी पड़ा है. वे भी हाथों में बैट लिए मैदान पर उतर रही हैं. इसका ताज़ा उदाहरण देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ में देखने को मिला. शनिवार को एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर कैंपस में फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (एक्स-फेक्ट 3.0) के तीसरे संस्करण का शानदार उद्घाटन किया गया. जिसमें पुरुषों की 12 जबकि महिलाओं की चार टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार टूर्नामेंट का थीम है “प्ले फॉर अ कॉज” यानी खेल के…
JAMSHEDPUR। जिले के समाहरणालय सभागार में पीएम–सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर विलेज निर्माण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज, सीईओ–सह–सचिव जिला परिषद नागेन्द्र पासवान, विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुदीप्त राज, तीनों विद्युत प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता, एलडीएम प्रतिनिधि तथा सभी संबंधित प्रखंडों के बीडीओ उपस्थित रहे । जिला में चुने गए 10 गांव, इनमें से एक बनेगा ‘मॉडल सोलर विलेज’ योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार 5000 से अधिक आबादी वाले गांवों अथवा जिले में ऐसे…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले की अदालत ने तीन साल पहले तालाब से मछली पकड़ने को लेकर एक व्यक्ति की हत्या के अपराध में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अतिरिक्त लोक अभियोजक हर्षवर्धन ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिंद्र नाथ सिन्हा की अदालत ने लखीराम सिंह पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. लखीराम सिंह ने 12 दिसंबर 2022 को नीमडीह थाना क्षेत्र में शिवचरण सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने से पहले उसे शराब पिलाई थी. इस संबंध में पीड़ित के रिश्तेदार मलिन्द्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर लखीराम सिंह के…
Jamshedpur. भुइयांडीह को श्मशान घाट से मानगो तक जोड़ने वाले रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन और टाटा स्टील की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है. इस दौरान करीब 60 कच्चे-पक्के घर और दुकानों को ढहा दिया गया है, मकानों के ध्वस्तीकरण के बाद स्थानीय बस्तीवासियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. बिना पूर्व नोटिस के घरों को तोड़े जाने के विरोध में लोग अब सड़क पर उतर आए हैं। शुक्रवार रात बस्तीवासियों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया…
Jamshedpur. जुगसलाई के बाटा चौक में शनिवार दोपहर जेम्स हाउस नामक आभूषण–रत्न दुकान से लाखों के कीमती रत्न गायब हो गये. चोर दुकान में ऐसे दाखिल हुआ, जैसे किसी खरीदार की तरह सामान देखने आया हो, लेकिन मौका मिलते ही उसने शोकेस खोलकर पोखराज, नीलम, मोती समेत अन्य कीमती पत्थर झपट लिए और देखते ही देखते मौके से फरार हो गया. चोरी गए रत्नों की अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपये है. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुट गई है. पुलिस इस मामले को…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष को निशाने पर लिया है. कहा है कि जब-जब झारखंड के साथ षड्यंत्र की कोशिश होगी, तब-तब हम और बड़ी ताकत के साथ कामयाब होंगे. हमारे वीर पुरुखों ने हमें यही तो सिखाया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के इतिहास में यहां युवाओं को सरकारी नौकरी देने के संकल्प में 28 नवंबर का दिन ऐतिहासिक बन गया. इसके असली हकदार हमारे राज्य के युवा हैं. उनके सपने हैं, उनकी मेहनत है और उनके परिवारजन हैं . राज्य के युवाओं का यह सैलाब उन झारखंड विरोधियों के लिए है, जो दिन-रात राज्य के युवाओं का…
Mumbai. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शनिवार को कहा कि बदलाव के दौर से गुजर रही एयर इंडिया टाटा समूह के लिए सिर्फ एक व्यावसायिक अवसर नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है. चंद्रशेखरन ने कहा कि विमानन क्षेत्र लगातार चुनौतियों का सामना कर रहा है और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी समस्याओं के कारण पुर्ज़ों, बुनियादी ढांचे और नए बेड़े की उपलब्धता काफी अनिश्चित हो गई है. उन्होंने कहा, आप जो भी योजना बनाते हैं, वह इस क्षेत्र में सामने आने वाली स्थितियों के कारण कठिन होती जा रही है. चंद्रशेखरन ने यह भी उल्लेख किया कि विमानन एक…
