Ranchi. झारखंड सरकार ने आवारा कुत्तों से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है. इसके लिए सरकार ने एसओपी जारी कर दिया है. जिसके तहत शहरी निकायों को कम से कम 70 प्रतिशत आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का टार्गेट दिया गया है. जो लोग कुत्ते पालते हैं, उसके मालिकों को भी शहरी निकाय या पंचायती राज संस्थाओं से अपने कुत्ते का निबंधन कराना होगा. आवारा कुत्तों की वजह से लोग परेशान हैं. इसका आकलन इस आंकड़े से किया जा सकता है. सिर्फ रांची की ही बात करें तो वर्ष 2023 में सदर अस्पताल में 4,715 लोगों ने…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर रविवार की सुबह खेल और जोश से भर उठा, जब टाटा स्टील हाफ मैराथन की रंगारंग शुरुआत हुई. टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर और एशिया पैसफिक के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसमें देशभर के धावकों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया. रविवार, 30 नवंबर को सुबह 5:30 बजे, टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर और एशिया-पैसिफिक के सीईओ, टीवी नरेंद्रन ने हरी झंडी दिखाकर भव्य दौड़ का शुभारंभ किया. इस वर्ष मैराथन में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की…
Dhanbad. पश्चिम बंगाल में रविवार को होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की साजिश का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने के बाद यह पूरा रैकेट सामने आया. इस मामले में पुलिस ने कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 14 उम्मीदवार शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक शनिवार को धनबाद के तिसरा थाना के निकट पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर जांच की गई. वाहन में सवार लोगों से पूछताछ में पुलिस…
New Delhi. संसद काशीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और 19 दिसंबर को समाप्त होगा. सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें दोनों सदनों के विधायी कार्यों और विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई. इस बैठक में सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभ में सदन के नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए. कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, कोडिकुनिल सुरेश, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन, समावादी पार्टी के अखिलेश यादव, द्रमुक के तिरुचित…
New Delhi. कंपनियों के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का आकर्षण तेजी पकड़ रहा है। मर्चेंट बैंकरों का कहना है कि अगले दो माह के दौरान आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी, मीशो और जुनिपर ग्रीन एनर्जी समेत दो दर्जन और कंपनियां अपना सार्वजनिक निर्गम लाने की तैयारी कर रही हैं. इन आईपीओ के जरिये करीब 40,000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं. इस मजबूत पाइपलाइन में कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स, होम और स्लीप समाधान ब्रांड वेकफिट इनोवेशंस, प्रौद्योगिकी आधारित सुरक्षा और निगरानी कंपनी इनोवेटिवव्यू इंडिया और हॉस्पिटल श्रृंखला पार्क मेडी वर्ल्ड जैसे बड़े नाम शामिल हैं. यह स्थिति न केवल…
New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 96,200.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस को हुआ. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 474.75 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़ा. बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 86,055.86 अंक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया. शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई. वहीं भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय जीवन बीमा निगम…
JAMSHEDPUR:शहरी गरीबों के लिए सुरक्षित आश्रय व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (JNAC) ने शनिवार की रात को शेल्टर होम का नियमित निरीक्षण किया। यह निरीक्षण दीनदयाल अन्त्योदय योजना – नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन (DAY-NULM) के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। निरीक्षण कार्य उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के आदेश पर सिटी मिशन मैनेजर एवं DAY-NULM टीम द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान टीम ने नाइट शेल्टर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। टीम ने सबसे पहले बिस्तर, साफ चादर, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री की स्थिति…
Jamshedpur. 30 नवंबर को रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेला जाना है. मैच में टिकट नहीं मिलने और कालाबाजारी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जेएससीए पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, झारखंड में इस तरह का आयोजन होना गर्व का विषय है, लेकिन इस मैच को देखने आने वाले दर्शकों के साथ अन्याय हुआ है. उन्हें न तो उन्हें ऑनलाइन टिकट ठीक से उपलब्ध करवाए गए और न ही ऑफलाइन. ऑफलाइन टिकट काउंटर को तय समय से एक दिन पहले ही बंद कर दिया गया, जबकि ऑनलाइन टिकट…
Jamshedpur. परसुडीह थाना अंतर्गत दुर्गाबाड़ी ग्वाला पट्टी के झोपड़ीनुमा बंद घर में नवजात शिशु का शव बरामद होने से पूरे इलाके मेंसनसनी फैल गयी. जानकारी के मुताबिक, यहां खेल रहे बच्चों ने बच्ची के शव देख आसपास के लोगों को सूचना दी. इसके बाद लोगों ने नवजात बच्ची के शव को देखा, तो परसुडीह पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. आशंका जतायी जा रही है कि प्रसव के बाद नवजात को छोड़ कर मां चली गयी होगी. . स्थानीय लोगों ने घटना को मानवीय दृष्टि से अत्यंत शर्मनाक बताया और…
Jamshedpur. बागबेड़ा के सिद्धू कान्हू मैदान के पास स्थित आवासीय इलाके में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी. यहां 13 वर्षीय किशोर नवनीत कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नवनीत कक्षा 4 का छात्र था. जानकारी के अनुसार, नवनीत शनिवार दोपहर करीब 1 बजे स्कूल से घर लौटा. वह सामान्य दिनों की तरह सीधे अपने कमरे में चला गया. घर के सदस्य अपनी-अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे, जबकि उसकी छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थी. कुछ देर बाद जब वह अंदर आई, तो उसने धीरे-धीरे दरवाज़ा खोलकर देखा. भीतर का…
