जमशेदपुर। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के 16 सदस्यीय दल बाहरी प्रशिक्षण कैम्प में भाग लेने के लिए रविवार को विशाखापट्टनम रवाना हुआ। यह प्रशिक्षण कैम्प दक्षिण पूर्व रेलवे के नागरिक सुरक्षा कर्मियों के लिए टीम भावना, आत्मविश्वास और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने रवाना होने से पहले बताया कि यह आउटडोर प्रशिक्षण कैम्प पूर्वी तट रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे) के विशाखापट्टनम स्थित परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कैम्प 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण, प्रयोगशाला…
Author: News Desk
सरायकेला-खरसावां, चांडिल। नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में रविवार को महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु और स्वदेशी विचारधारा के प्रखर समर्थक राजीव दीक्षित की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. जटाशंकर पांडे ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, योगदान और विचारों पर प्रबुद्धजनकारी प्रस्तुति दी। छात्रों और शिक्षकों से भरे सभागार में उनका भाषण प्रेरणा, विज्ञान और स्वदेशी चिंतन का संगम बन गया। अपने लगभग 20 मिनट के संबोधन में डॉ. पांडे ने सबसे पहले जगदीश चंद्र बसु के वैज्ञानिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बसु जी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी…
पर्यावरण, वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर होगी गहन चर्चा,राजस्थान से आ रहे हैं पद्मश्री सुंडाराम वर्मा और पद्मश्री लक्ष्मण सिंह JAMSHEDPUR. जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को होटल रामाडा, बिस्टुपुर में होगा. दो दिनों में साहित्य, कला, पत्रकारिता, जनजातीय संस्कृति और सिनेमा पर अनेक सत्र होंगे. लेकिन इस वर्ष का सबसे प्रमुख फोकस पर्यावरण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और जनभागीदारी है.इस साहित्यिक महाकुंभ में जलवायु संकट, जंगलों का क्षरण, समुदाय की भूमिका और टिकाऊ समाधान जैसे विषयों पर गहन संवाद होंगे. फेस्टिवल के दूसरे दिन आयोजित प्रमुख सत्र — Green Revolution 2.0: जल, जंगल और जन–भागीदारी…
JAMSHEDPUR। महापर्व के समापन के बाद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं राष्ट्रीय चेतना संस्थान की ओर से रविवार को गांधी घाट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। दोनों संस्थानों के सदस्यों ने सुबह से ही घाट पर एकत्रित होकर वहां फैले कचरे, पूजा सामग्री और विसर्जन के दौरान छोड़ी गई वस्तुओं को व्यवस्थित तरीके से हटाने का कार्य शुरू किया। अभियान की शुरुआत पानी में विसर्जित की गई प्रतिमाओं को निकालकर की गई। सदस्यों ने पहले प्रतिमाओं के गहने और प्लास्टिक सामग्री अलग की, फिर मूर्तियों को पास के तालाब में प्रवाहित किया, जिससे तालाब की सफाई भी…
Jamshedpur: जमशेदपुर के होटल दयाल इंटरनेशनल में स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का गठन किया गया. स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने नीरज सिंह का नाम अध्यक्ष के रूप में घोषित किया. संरक्षक शिव शंकर सिंह ने महासचिव के रूप में सोनू अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष के रूप में बासु अग्रवाल के नाम की घोषणा की. स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा रोजगार एवं राजस्व अगर कोई क्षेत्र देता है, तो वह निर्माण क्षेत्र एवं रियल एस्टेट क्षेत्र होता है.हमारा प्रयास रहेगा कि ज्यादा से…
JAMSHEDPUR। देश के पहले गृहमंत्री एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात में आयोजित यूनिटी मार्च में भाग लेने के पश्चात झारखंड के युवाओं का समूह रविवार को लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचा। जहां टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष नितीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सभी युवा सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता के संकल्प को दोहराते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं व्यक्त की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने कहा कि कि यूनिटी मार्च भारत की एकता,…
सरयू राय की दो टूकः भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान पूर्ववत जारी रहेगा -बन्ना गुप्ता ने प्रोत्साहन राशि स्वयं लेने का बिल बनाकर कोषागार में भेजा था -60 लोगों के नाम प्रोत्साहन राशि हेतु भेजना भ्रष्ट आचरण का द्योतक RANCHI/JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि झारखंड उच्च न्यायालय में दायर उनके मुकदमा की सुनवाई के दौरान दो दिन पहले न्यायालय द्वारा दिये गए निर्णय का समाचार कतिपय समाचार पत्रों में इस कदर बढ़ा-चढ़ाकर प्रकाशित है मानो यह उनके विरुद्ध है। यहां जारी एक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में वह इसलिए गये थे, क्योंकि…
JAMSHEDPUR । आज पाणिनि उत्सव समिति, जमशेदपुर के तत्वावधान में उत्सव पूर्व प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं. इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने श्लोक पाठ प्रतियोगिता, लयबद्ध माहेश्वर सूत्र पाठ प्रतियोगिता एवं संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं संचालन संस्कृत भाषा में किया गया. समिति के कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र ठाकुर ने मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. सचिव चन्द्रदीप पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में भारतीय ज्ञान परम्परा एवं महार्षि पाणिनि के अवदानों की चर्चा की. डॉ रजनी एवं डॉ पद्मा ने अपने सुरीले कंठों से संस्कृत गीतों का गायन किया. अभिभावक संध्या पाण्डेय एवं श्रीमती चटर्जी ने भी…
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो रविवार को जमशेदपुर परिसदन पहुंचे, जहां पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वर्षों से झारखंड विधानसभा निर्बाध गति से चल रहा है. यहां जो वाद-विवाद किया जाता है, वह स्वाभाविक है. यह लोकतंत्र का नियम है.उन्होंने कहा कि विधानसभा में जो भी विषय आते हैं, वह राज्यहित में रहता है. चाहे वह सत्ता पक्ष की ओर से हो या प्रतिपक्ष की ओर से हो. उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि बिहार के चुनाव का असर झारखंड में…
Jamshedpur. जुगसलाई चौक बाजार के पास स्थित एक ऑपटिकल्स एंड स्टोन्स दुकान से 12 लाख रुपये मूल्य के रत्न की चोरी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. चोरी की यह घटना बीते 29 नवंबर को घटी थी, जिसके संबंध में पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और उसी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरबाज खान उर्फ चुआं के रूप में हुई है,…
