Jamshedpur। बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। एक्सपो का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक झारक्राफ्ट प्रियदर्शी दारिपदा, जीएम डीआईसी रवि शंकर प्रसाद, अन्य विशिष्ट अतिथि, झारक्राफ्ट के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कारीगर उपस्थित थे। यह आयोजन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम (NHDP) के तहत किया जा रहा है। एक्सपो 1 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के बुनकर, कारीगर, सहकारी समितियाँ एवं स्वयं सहायता समूह (SHGs)…
Author: News Desk
JAMSHEDPUR।जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने सोमवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की गंभीर और लंबे समय से लंबित स्थिति को मजबूती से उठाया। सांसद महतो ने इस मामले को ग्रामीण जनता की बुनियादी जरूरतों से जुड़ा महत्वपूर्ण मसला बताते हुए केंद्र सरकार का ध्यान तत्काल हस्तक्षेप की ओर आकर्षित किया। उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए बताया कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच तत्कालीन झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से दो प्रमुख जलापूर्ति योजनाएँ शुरू की थीं—बागबेड़ा जलापूर्ति योजना और गोविंदपुर जलापूर्ति योजना। विडंबना यह है कि जो योजना…
JAMSHEDPUR। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के साकची स्थित सभागार में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की मौजूदगी में आयोजित बैठक में जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, सभी अभियंता व पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा के सातों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं एवं विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक पूर्णिमा साहू ने स्पष्ट किया कि उनका प्रयास जमशेदपुर पूर्वी को आदर्श एवं मॉडल विधानसभा के रूप में…
JAMSHEDPUR। करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सामुदायिक सद्भावना सप्ताह 2025 के अंतर्गत सोमवार को एक ऊर्जावान और सुरमयी गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी गायन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो श्रेणियों—एकल और युगल (बॉलीवुड रेट्रो: 60–80 का दशक)—में विभाजित किया गया था। प्रतिभागियों ने हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम युग के क्लासिक गीतों को अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। पूरा सभागार कालजयी धुनों और कर्णप्रिय…
JAMSHEDPUR । उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी आज क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत घीभांगा सबर टोला पहुंचे । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सरकारी योजनाओं की स्थिति का आकलन किया । ग्रामीणों ने उपायुक्त का ध्यान विशेष रूप से पेयजल समस्या, कमजोर मोबाइल नेटवर्क तथा बिजली व्यवस्था की ओर आकृष्ट कराया । ग्रामीणों ने जीविकोपार्जन से जुड़ी चुनौतियों को भी साझा किया । इस क्रम में उपायुक्त ने ग्रामीणों से यह भी जाना कि उन्हें सरकारी योजनाओं विशेषकर आजीविका मिशन, मनरेगा, राशन, पेंशन एवं आवास जैसी योजनाओं का लाभ नियमित रूप से…
JAMSHEDPUR: उपायुक्त सह जिला अनुकंपा समिति के अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला अनुकंपा समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला समाहरणालय में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से प्राप्त कुल 9 अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी आवेदनों की पात्रता, दस्तावेज़ों की वैधता और मृत कर्मियों की सेवा अभिलेखों की गहन जांच के बाद समिति ने 7 आश्रितों को वर्ग-3 पदों के लिए और 2 आश्रितों को वर्ग-4 पदों के लिए नियुक्ति की अनुशंसा की। उपायुक्त ने बैठक में स्पष्ट कहा कि अनुकंपा नियुक्ति एक संवेदनशील प्रक्रिया है और इसका उद्देश्य…
JAMSHEDPUR। पोटका के विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने 2 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से से 4 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. सर्वप्रथम प्रखंड के हेंसलबिल पंचायत के गंगानारायण सिंह चौक, खड़ियासाईं से हेसागोड़ा तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित पक्की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा संपन्न हुआ। 97 लाख रुपए की लागत से बनने वाली यह 1.6 किमी लंबी सड़क क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगी और आवागमन को सुगम बनाएगी। ग्वालकांटा और सानग्राम पंचायत…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को देशभर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ घोटाले की एकीकृत जांच का सोमवार को निर्देश दिया और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से पूछा कि वह साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों का पता लगाने और उन्हें फ्रीज करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहा है? ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर अपराध का एक ऐसा बढ़ता स्वरूप है, जिसमें धोखेबाज कानून प्रवर्तन या अदालत के अधिकारी या सरकारी एजेंसियों के कर्मचारी बनकर ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिये पीड़ितों को धमकाते हैं. वे पीड़ितों को बंधक बनाकर उन…
Chaibasa. टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी बाजार के पास 29 नवंबर को पारा शिक्षक मुकरु देवगम (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी सोमा सुन्डी (25), सीनू गौड़ (20) और मंगल कारोवा (20) हैं। ये सभी केंजरा गांव के रहने वाले हैं. घटना के दिन मुकरु देवगम साप्ताहिक बाजार करने पहुंचे थे. हंड़िया पीने को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ, जिसके बाद तीनों ने मिलकर पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. एसपी…
Ranchi. रांची के मेन रोड स्थित द केन नामक होटल की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर सोमवार को एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मजदूर ऊपरी मंजिल पर काम कर रहा था, तभी अचानक फिसलकर नीचे गिर गया. गिरने के तुरंत बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूर बिना किसी उचित सुरक्षा उपकरण ( सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट) के ऊंचाई पर काम कर रहा था. इसे निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी माना जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और…
