Author: News Desk

Jamshedpur ।  कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कोऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर के भौतिकी विभाग के वरिष्‍ठ प्राध्यापक एवं नैक कोऑर्डिनेटर डॉ. रंजीत कर्ण को नया कुलसचिव (Registrar) नियुक्त किया है। कुलाधिपति कार्यालय द्वारा नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। डॉ. रंजीत कर्ण उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय से सक्रिय हैं। शिक्षण के साथ-साथ वे कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। नैक आंकलन से जुड़े कार्यों…

Read More

*पर्यावरण, वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर होगी गहन चर्चा* *राजस्थान से आ रहे हैं पद्मश्री सुंडाराम वर्मा और पद्मश्री लक्ष्मण सिंह* जमशेदपुर, ।. जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को होटल रामाडा, बिस्टुपुर में होगा. दो दिनों में साहित्य, कला, पत्रकारिता, जनजातीय संस्कृति और सिनेमा पर अनेक सत्र होंगे. लेकिन इस वर्ष का सबसे प्रमुख फोकस पर्यावरण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और जनभागीदारी है.इस साहित्यिक महाकुंभ में जलवायु संकट, जंगलों का क्षरण, समुदाय की भूमिका और टिकाऊ समाधान जैसे विषयों पर गहन संवाद होंगे. *फेस्टिवल के दूसरे दिन आयोजित प्रमुख सत्र —* *Green Revolution 2.0: जल,…

Read More

Jamshedpur. सदर अस्पताल परिसर में 100 बेड के एक अन्य प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल बनकर तैयार है. अस्पताल के उद्घाटन की तैयारी भी पूर्ण कर ली गई है. इसका उद्घाटन बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी करेंगे. इस अवसर पर मुख्य सचिव अजय कुमार के भी आने की संभावना है. सिविल सर्जन ने मंगलवार को अस्पताल की तैयारी का जायजा लिया और अस्पताल के बगल में बने सीकल सेल एनीमिया की जांच के नए लैबोरेट्री को भी जाकर देखा. पीसीआर विधि से इस लेबोरेटरी में जांच की जाएगी ताकि मरीजों की जांच शत प्रतिशत सही पाई जाए. अभी तक इसे किट…

Read More

New Delhi. अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ संघ के आह्वान पर मंगलवार से देशभर के सभी लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों ने अपने-अपने डिवीजनल मुख्यालयों पर 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है. इसी क्रम में ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने प्रदर्शन करते हुए अपनी नौ सूत्री मांगें सरकार के समक्ष रखीं. प्रदर्शन कर रहे लोको पायलटों का कहना है कि रेलवे तय नियमों के खिलाफ जाकर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन और लंबी ड्यूटी करवा रही है. यह नियमों की स्पष्ट अनदेखी है, और यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन…

Read More

Ranchi. रांची रेलवे स्टेशन के विकास कार्य को लेकर 10 दिसंबर से सात जनवरी तक 20 ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं 10 ट्रेनों को शॉट टर्मिनेट किया गया है. यानी कुछ ट्रेनें अपने मूल स्टेशन तक नहीं जायेंगी. इन्हें बीच के स्टेशनों पर ही रोक दिया जायेगा. 10 दिसंबर से 07 जनवरी तक हटिया–टाटानगर एक्सप्रेस (18602/18601), हटिया–सांकी पैसेंजर (58663/58664), रांची–बोकारो स्टील सिटी–रांची पैसेंजर (58034/58033), हटिया–सांकी पैसेंजर (58665/58666) रद्द रहेगी. 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक खड़गपुर–रांची–खड़गपुर एक्सप्रेस (18085/18086), धनबाद–रांची–धनबाद एक्सप्रेस (13303/13304), टाटानगर–हटिया–टाटानगर मेमू (68035/68036), दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस (13319/13320) रद्द रहेगी.

Read More

New Delhi. नए स्मार्टफोन में सरकारी ऐप ‘संचार साथी’ को अनिवार्य रूप से इंस्टॉल करने के निर्देश पर उठी गोपनीयता संबंधी आशंकाओं के बीच संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उपभोक्ता चाहें तो इस ऐप को मोबाइल से हटा सकते हैं और पंजीकरण न किए जाने तक यह सक्रिय नहीं होगा. सिंधिया ने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को धोखाधड़ी और मोबाइल चोरी की घटनाओं से बचाने के लिए उपलब्ध साधनों की जानकारी देना है. उन्होंने कहा, अगर आप इसे हटाना चाहें, तो हटा दें. अगर इस्तेमाल नहीं करना…

Read More

Ranchi. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में औसतन 60 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि करने का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) के समक्ष रख दिया है. सोमवार को दाखिल की गई इस टैरिफ याचिका में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर को मौजूदा स्तर से बढ़ाकर 10.30 रुपये प्रति यूनिट करने की मांग की गई है. याचिका में औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 9.10 रुपये प्रति यूनिट तथा कृषि सिंचाई के लिए 5.30 रुपये से बढ़ाकर 9 से 10 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है. किसानों पर भी यह…

Read More

Jamshedpur. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद पूर्वी सिंहभूम निवासी एक मजदूर का शव मॉरीशस से वापस लाने का रास्ता साफ हो गया. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मजदूर मॉरीशस की एक निजी कंपनी में काम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. अधिकारियों ने बताया कि पूर्व विधायक कुणाल सारंगी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा ब्लॉक निवासी मोहम्मद शमीम अहमद (45) के मामले में हस्तक्षेप किया. उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान अहमद दुर्घटना का शिकार हो गया था…

Read More

Medninagar. पलामू पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर एक सट्टेबाजी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन घोटाला चलाने में शामिल थे. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. हजारीबाग पुलिस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को हुसैनाबाद पुलिस थाने की सीमा के भीतर एक तीन मंजिला इमारत में छापेमारी की गई. हुसैनाबाद में अनिल कुमार विश्वकर्मा के मकान में किराये पर कमरा लेकर इसे अंजाम दिया जा रहा था. पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने कहा, हमने एक गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले…

Read More

Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेश में कथित रूप से अघोषित संपत्ति रखने के मामले में रांची के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और उसके सहयोगियों के खिलाफ मंगलवार को छापे मारे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट और संदिग्ध हवाला ऑपरेटर नरेश कुमार केजरीवाल, उनके कुछ पारिवारिक सदस्यों और सहयोगियों के रांची, मुंबई और सूरत स्थित परिसरों की विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है. ईडी के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आयकर विभाग के निष्कर्षों के आधार पर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि…

Read More