Kiriburu. झारखंड में हाल ही में लागू हुई नयी शराब नीति का असर अब साफ देखने को मिल रहा है. शराब के दाम बढ़ने से सीमावर्ती इलाके गुवा, बड़ाजामदा व किरीबुरु सहित आसपास के क्षेत्रों में शराब की बिक्री में भारी गिरावट आयी है. पैसों की बचत के लिए बड़ी संख्या में लोग पड़ोसी राज्य ओडिशा से शराब खरीद रहे हैं. इससे राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. उदाहरण के तौर पर झारखंड में एक बोतल की कीमत 800 रुपये है. वहीं, ब्रांड ओडिशा में 640 रुपये में उपलब्ध है. इस 160 रुपये के अंतर के कारण…
Author: News Desk
New Delhi.. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की. शाह ने दोनों नेताओं के साथ उनके राज्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की.गृह मंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और झारखंड के राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल संतोष गंगवार ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर उन्हें अपने पुत्र के विवाह में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया.
Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है. मंगलवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर के विभिन्न इलाकों में लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाली कई योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया. इन योजनाओं में बिरसानगर जोन नंबर-5 स्थित हरि मंदिर परिसर में सड़क एवं नाली निर्माण, जोन नंबर-4 में सड़क मरम्मतीकरण, जोन नंबर-1 में इंडियन गैस गोदाम के सामने सड़क मरम्मतीकरण, जोन नंबर-1 बी में जयदीप डे से अशोक खामरूई के घर तक तथा मनीराम से ईचागुटू के घर तक नाली निर्माण शामिल है. इसी तरह जोन नंबर-2 ए में मुकेश के…
Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गयी, जब राजेश प्रधान (35) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह करीब 7 बजे परिजनों ने उसे कमरे में लटकता देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाकर कानूनी प्रक्रिया के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार, राजेश पिछले काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था और उसका इलाज रांची…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक किराना दुकान से ‘ब्राउन शुगर’ जब्त की गई जिसके बाद दुकान की मालकिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा सदर थाना क्षेत्र में सिद्धेश्वर मंदिर के निकट एक किराना दुकान पर छापा मारा गया और ‘ब्राउन शुगर’ (एक तरह का मादक पदार्थ) से भरे 161 छोटे पैकेट जब्त किए गए. दुकान की मालकिन संगीता तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया और स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया. जब्त मादक पदार्थ…
RAIL KHABAR। भारतीय रेलवे कन्याकुमारी, चेन्नई, कोयंबटूर और वाराणसी के बीच सात विशेष रेलगाडियों का संचालन कर रहा है ताकि चौथे काशी तमिल संगमम में बड़े पैमाने पर भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और तमिल भाषी क्षेत्र व काशी के प्राचीन आध्यात्मिक केंद्र के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ किया जा सके। इन विशेष ट्रेनों को इस बहु-दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए निर्बाध यात्रा, आरामदायक लंबी दूरी की कनेक्टिविटी और समय पर आगमन सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित किया गया है। 29 नवंबर 2025 को कन्याकुमारी से पहली ट्रेन के रवाना होने के साथ…
JAMSHEDPUR । शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब घनी बस्ती वाले इलाके भी सुरक्षित नहीं बच पाए हैं। ताजा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडिह ए-ब्लॉक का है, जहां रविवार देर रात एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हुई है। पीड़ित मोहम्मद मेहफूज़ आलम धतकीडिह के लाइन नंबर 7 में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मित्र शेख असगर अली विदेश जाने से पहले अपनी बाइक संख्या ‘जेएच05सीयू 9239’ उन्हें उपयोग के लिए देकर गए…
JAMSHEDPUR। जमशेदपुर FC के यूथ कोच ने गोड्डा डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ पेनल्टी में 4-2 से रोमांचक जीत के बाद झारखंड सीनियर इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप जीतने पर जमशेदपुर डिस्ट्रिक्ट की सीनियर टीम की तारीफ़ की है. यह जीत इस जाने-माने स्टेट टूर्नामेंट में जमशेदपुर की लगातार तीसरी जीत है. यूथ डेवलपमेंट के हेड, कुंदन चंद्रा ने इस कामयाबी की तारीफ़ की और कहा कि यह तीसरी जीत शहर में लगातार मज़बूत होते जा रहे फुटबॉल कल्चर को दिखाती है. उन्होंने कहा, “यह जमशेदपुर के लिए गर्व का पल है. लगातार तीसरी बार टाइटल जीतना इस डिस्ट्रिक्ट के कल्चर और फुटबॉल के लिए…
JAMSHEDPUR । परदेसी पाड़ा में टाटा लीज एरिया की अतिक्रमण की हुई जमीन पर मस्जिद बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को एक बैठक की और इस मुद्दे से गंभीरता से चर्चा की। बैठक के संबंध में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि उन्हें बैठक में बुलाया गया। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि परदेसी पाड़ा में जो मस्जिद बनाई जा रही है, उसका पहले भी अनेक बार विरोध हो चुका है। विरोध के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। अब…
JAMSHEDPUR । जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें सुनीं। डीसी ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और शिकायतों का विस्तार से संज्ञान लिया। जन शिकायत निवारण दिवस में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और प्रशासन के समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, सड़क निर्माण, पीएमईजीपी ऋण, भूमि सीमांकन, जमीन विवाद, बेदखल की धमकी, जमीन पर कब्जा दिलाने, अंतर जिला स्थानांतरण, आधार सीडिंग, मुआवजा राशि के भुगतान में…
