Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. पिछले कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 380.02 अंक फिसलकर 85,261.88 अंक पर और 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 98.3 अंक लुढ़कर 26,077.45 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और इटर्नल के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहे. वहीं एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी रही.
Author: News Desk
JAMSHEDPUR : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) के निर्देशानुसार चल रहे मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान प्रमंडल के समन्वयक अख्तर अली ने बताया कि एआईसीसी ने पूरे देश में प्रतिभाशाली युवाओं को मीडिया पैनलिस्ट के रूप में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी के तहत कांग्रेस की विचारधारा को सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और मुख्यधारा की मीडिया में…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में तीन दिसंबर से शीतलहर जैसी स्थिति का एक और दौर शुरू हो सकता है, क्योंकि न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस और गिरने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवाती प्रणाली ‘दित्वा’ के प्रभाव के कारण बादल छाए रहने से झारखंड में पिछले कुछ दिनों से ठंड से आंशिक राहत मिल रही है. सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. सोमवार…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के वर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया. उन्होंने पांच सेट में नामांकन जमा किए, जिनमें संरक्षक रामकृष्ण चौधरी (बीजू बाबू), संरक्षक दीपक भालोटिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेश सोंथालिया, माहेश्वरी समाज से कमल किशोर लड्ढा, ब्राह्मण समाज के प्रकाश जोशी, खंडेलवाल समाज की मंजू खंडेलवाल, नाई समाज से हरिओम सरोज तथा नारी शक्ति से संगीता शर्मा जैसे प्रमुख पदाधिकारी प्रस्तावक व अनुमोदक के रूप में शामिल रहे. नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई, जिसमें सभी उम्मीदवारों के पत्र स्वीकार किए गए.…
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन पर रविवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तस्करी कर तमिलनाडु ले जाई जा रही पांच नाबालिग लड़कियों को बचाने के साथ ही इस सिलसिले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि 15 से 17 साल की उम्र की लड़कियों को पड़ोसी पश्चिमी सिंहभूम जिले से सड़क मार्ग से टाटानगर लाया गया था और वे तमिलनाडु के लिए ट्रेन पकड़ने वाली थीं. आरपीएफ-टाटानगर के प्रभारी अधिकारी ने कहा, ‘जब पूछताछ की गई, तो लड़कियों के साथ आई महिलाओं ने दावा किया कि वे आपस में…
Jamshedpur. टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में सोमवार को टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कई सवालों का जवाब दिये. उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि इस साल टाटा स्टील मिनरल कनाडा ने रिकॉर्ड माइनिंग की है. आइबीएमडी का टाटा ड्यूरोको का स्लैग प्रोडक्ट रांची-कोलकाता हाईवे के प्रतिष्ठित निर्माण कार्य में सप्लाई हो रहा है. उन्होंने बताया कि वेस्ट बोकारो में टाटा स्टील ने 400 कर्मचारियों के लिए क्वार्टर्स का निर्माण शुरू किया है. उन्हें यह भी बताया कि टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) को आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ अकाउंट में शामिल किया गया है. इसके बाद टाटा स्टील…
Jamshedpur. मानगो नगर निगम ने सोमवार को आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया. इसको लेकर स्थानीय लाेेग अचानक उग्र हो गए. सुबह करीब 10:45 बजे निगम की टीम छापेमारी कर रही थी. टीम ने सड़क पर कचरा फेंक रहे 3-4 दुकानदारों को रोका. इस दौरान उनके पास 3-4 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया. दुकानदारों और लोगों ने अचानक विरोध शुरू कर दिया. प्लास्टिक की दुकान-दर-दुकान जांच और संभावित जब्ती कार्रवाई को लेकर लोग उत्तेजित हो उठे. दुकानदारों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना, जागरूकता अभियान और वैकल्पिक व्यवस्था दिए सीधे…
Potka: पोटका थाना क्षेत्र के सावनाडीह में बड़ा हादसा सामने आया है. यहां मां तारा कंस्ट्रक्शन से बोल्डर लेकर गालूडीह की ओर जा रहे हाइवा में भीषण आग लगने से हाईवा पूरी तरह जल गया. घटना में जला हाईवा के मालिक ओमियो रंजन है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वाहन में खराबी को भांप कर ड्राइवर गाड़ी खड़ा कर उतर गया. इसी दौरान संभवतः वाहन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गया और वाहन जलने लगा. सूचना मिलते ही पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल के सहारे गाड़ी में आग बुझा दिया गया है. डंपर पूरी तरह…
Jamshedpur : जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों द्वारा इंस्पेक्टर सह साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा का अंग वस्त्र तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया. गौरतलब हो कि आनंद मिश्रा मैराथन धावक है. रविवार को शहर में आयोजित हाफ मैराथन में श्री मिश्रा का शानदार प्रदर्शन रहा. उन्होंने 2 घंटे 4 मिनट में 21.097 किलोमीटर दौड़ पूरा किया . इस दौरान 30 नवंबर को ही अहमदाबाद में आयोजित फुल मैराथन में उम्दा प्रदर्शन कर टॉप टेन में नौवां स्थान लाने वाले जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के अरूपानंद महतो को आनंद मिश्रा ने अपने हाथों से सम्मानित किये. श्री महतो ने 42…
रेल खबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा एवं सुविधा बढ़ाने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। समपार फाटकों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम करने तथा अत्यधिक सड़क यातायात वाले मार्गों पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान होने वाली असुविधाओं को समाप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न समपार फाटकों पर रोड ओवरब्रिज (ROB), रोड अंडरब्रिज (RUB) एवं लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) का निर्माण किया जा रहा है, ताकि यातायात को सुरक्षित रूप से वैकल्पिक मार्ग प्रदान किया जा सके। इसी क्रम में मंडल के हिमगीर–दाघोरा स्टेशनों के मध्य किमी 552/05-07 पर स्थित समपार संख्या 276…
