Author: News Desk

Ranchi.झारखंड के राजभवन का नाम अब लोक भवन कर दिया गया है. राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी की ओर से बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया. जारी निर्देश में बताया गया है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड के राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद रांची और दुमका स्थित राजभवनों का नया नाम औपचारिक रूप से लोक भवन किया गया है.

Read More

Ranchi. बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान ‘दित्वाह’ के कमजोर पड़ने के बाद झारखंड समेत पूर्वी भारत में हवा का रुख बदल गया है. जमशेदपुर समेत झारखंड में गुरुवार से सर्द हवा का सिलसिला तेज होगा. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही सुबह और रात में कनकनी बढ़ जाएगी. वहीं, दिन का अधिकतम तापमान भी दो से तीन डिग्री तक नीचे जाने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार देश के उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. हिमालय क्षेत्र…

Read More

JAMSHEDPUR । झारखंड सरकार द्वारा टाटा स्टील का लीज नवीकरण किए जाने से पूर्व बागबेड़ा, कीताडीह एवं घाघीडीह क्षेत्र के 15 पंचायत क्षेत्रों में सीएसआर मद के तहत स्थायी रूप से नागरिक सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने किया। सौंपे गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि जमशेदपुर में बागबेड़ा, कीताडीह एवं घाघीडीह क्षेत्र टाटा स्टील संयंत्र से मात्र तीन से पांच किलोमीटर की परिधि में स्थित हैं, जहां टाटा…

Read More

Saraikela -Kharsawa । बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला से उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया तथा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में, उपायुक्त द्वारा हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारम्भ किया गया, जिसके माध्यम से नागरिकों को बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। यह रथ 03 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगा और बाल विवाह रोकथाम से संबंधित संदेश जन-जन तक पहुँचाएगा। उपायुक्त ने कहा…

Read More

JAMSHEDPUR: करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट द्वारा कम्यूनल हार्मनी वीक 2025 के अंतर्गत बुधवार को भव्य “ट्रेडिशनल वॉक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषाओं को प्रदर्शित कर भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर दुनिया में अद्वितीय है, और युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह इसे समझे, सहेजे और आगे बढ़ाए। NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली और NSS को-ऑर्डिनेटर…

Read More

JAMSHEDPUR । संसद बिद्युत बरन महतो ने आज केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात की एवं जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क निर्माण से सम्बंधित विभिन्न ज्ञापन सौंपा। सर्वप्रथम सांसद ने एनएच-33 के सम्बन्ध में कहा कि एनएच-33 के समीप जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर से पटमदा, काटिन, बंधवान, झिलमिली होते हुए बांकुड़ा तक एक नया सड़क मार्ग प्रस्तावित होना अत्यंत आवश्यक है। यह सड़क मार्ग पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्टील सिटी और टाटा स्टील (जमशेदपुर) के मध्य कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगा, जिससे टाटा स्टील (जमशेदपुर) से दुर्गापुर स्टील प्लांट तक सड़क परिवहन एवं यातायात…

Read More

JAMSHEDPUR। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम एवं जिला सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आज विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जुगसलाई विधायक श्री मंगल कालिंदी, उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत अन्य उपस्थित थे । कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम — “Fostering disability inclusive Societies for advancing Social Progress” — के…

Read More

PATNA । श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। 19 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक पटना साहिब स्टेशन पर 19 जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों को 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा 1. गाड़ी सं. 12361 आसनसोल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई एक्सप्रेस – 23.57/23.59 बजे 2. गाड़ी सं. 12362 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई-आसनसोल एक्सप्रेस – 13.54/13.56 बजे 3. गाड़ी सं. 12545 रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस – 23.57/23.59 बजे 4. गाड़ी सं. 12546 लोकमान्य तिलक-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस – 22.49/22.51 बजे 5.…

Read More

JAMSHEDPUR . एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के पीजीडीएम (जीएम) छात्रों ने एआइ नेक्सस क्लब के बैनर तले ‘मनकृति 2.0: ट्रस्ट, ट्रुथ एंड ट्रांसफॉर्मेशन-बिल्डिंग रिस्पॉन्सिबल एआइ फॉर द नेक्स्ट डिकेड’ का आयोजन किया. इस एआइ कॉन्क्लेव में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और तकनीकी नेताओं ने हिस्सा लिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की रूपांतरणकारी शक्ति, बदलते कारोबारी परिदृश्य तथा भविष्य के नेतृत्व मॉडल पर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम की शुरुआत एक्सएलआरआइ के एसोसिएट डीन (एक्सओएल) एवं मार्केटिंग विभाग के प्रख्यात प्रो. गिरिधर रामचंद्रन के उद्घाटन संबोधन से हुई. उन्होंने कहा कि आने वाला दशक उन्हीं कॉर्पोरेट लीडरों का होगा, जो इनोवेशन को…

Read More

CHANDIL। नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में बुधवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को याद किया। एडवोकेट निखिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, सादगी के प्रतीक और राष्ट्र सेवा के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रसाद का जीवन अनुशासन, त्याग…

Read More