New Delhi. दिल्ली की एक अदालत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य से जुड़े नौकरी के बदले कथित रूप से जमीन लेने के मामले में आरोप तय करने पर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुना सकती है. इससे पहले, 10 नवंबर को विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने ने मामले में कथित संलिप्तता को लेकर लालू यादव और अन्य के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर मामले की सुनवाई करते हुए फैसले को चार दिसंबर तक के लिए टाल दिया था. अदालत बृहस्पतिवार को इस बारे में अपना…
Author: News Desk
New Delhi. सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम श्रम संहिताएं अगले साल एक अप्रैल से पूरी तरह से लागू होने की उम्मीद है. मंत्रालय ने अधिसूचित कानून के तहत नियमों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सरकार ने चार श्रम संहिताओं… वेतन संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कामकाज स्थिति संहिता, 2020 को 21 नवंबर को अधिसूचित किया. किसी कानून को लागू करने के लिए, सरकार को उसके तहत नियमों को अधिसूचित करना आवश्यक है। इससे पहले, केंद्र और राज्य सरकारों को जनता की प्रतिक्रिया के लिए नियमों…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. पुतिन की यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं. रूसी राष्ट्रपति के बृहस्पतिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे नयी दिल्ली पहुंचने की संभावना है और उनकी यात्रा का मकसद समग्र द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देना है. मोदी और पुतिन के बीच शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने, द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखने और छोटे ‘मॉड्यूलर रिएक्टर’ के क्षेत्र में संभावित सहयोग…
Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई. हालांकि बाद में निचले स्तर पर लिवाली से दोनों मानक सूचकांकों में तेजी लौटी और बाजार सकारात्मक दायरे में आ गया. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 156.83 अंक की गिरावट के साथ 84,949.98 अंक पर रहा. वहीं एनएसई निफ्टी 47 अंक फिसलकर 25,938.95 अंक पर आ गया. हालांकि, बाद में दोनों मानक सूचकांकों में तेजी लौटी और सकारात्मक दायरे में आ गए. बीएसई सेंसेक्स 146.52 अंक बढ़कर 85,244.78 पर, जबकि निफ्टी 36.70 अंक बढ़कर 26,024.80 पर कारोबार कर रहा था. बाजार में पिछले चार दिनों से…
जमशेदपुर। शंकोसाईं के श्यामनगर में उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब चार दिनों से लापता 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव बुधवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी के तट पर बरामद किया गया। स्थानीय लोग रोज की तरह श्यामनगर छठ घाट की ओर अपने दैनिक कार्यों से लौट रहे थे, तभी उनकी नजर नदी में तैरते एक शव पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर उन्होंने पाया कि वह शव श्यामनगर निवासी प्रदीप साहू का है, जो बीते रविवार से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम…
Ranchi. जेएसएससी सीजीएल (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) में कथित पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच कराने की मांग के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. बुधवार को हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए जेएसएससी को रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है. पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार, JSSC और वादियों एवं सफल अभ्यर्थियों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को महाधिवक्ता राजीव रंजन अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और जेएसएससी की ओर…
Jamshedpur. टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता सात वर्षों की अवधि के लिए होगा. प्रबंधन और यूनियन की बैठक में इस मुद्दे पर लगभग सहमति बन चुकी है. प्रबंधन ने टाटा स्टील समेत इसकी सब्सिडियरी और एसोसिएट कंपनियों में वेज रिवीजन की अवधि सात वर्ष तय किए जाने का हवाला दिया है. बुधवार को भी प्रबंधन और यूनियन के बीच वेज रिवीजन को लेकर मैराथन बैठक हुई. सूत्रों के अनुसार, वार्ता सकारात्मक रही. प्रबंधन ने वार्ता की अगली तारीख 13 दिसंबर तय की है. संभावना है कि इसी माह समझौता हो जाएगा.
Jamshedpur. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी से बुधवार को मुलाकात की एवं जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सड़कों का निर्माण सेन्ट्रल रोड फंड से करवाने को लेकर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की. इस मौके पर सांसद ने कहा कि उनके क्षेत्र में सड़कों की स्थिति अत्यत जर्जर है एवं यह उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। जनहित में इसका निर्माण करवाना अत्यंत आवश्यक है. सांसद ने इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत एन एच-6 कालियाडिंगा से चित्रेश्वर, रांगुनिया, कुम्हारडुबी होते हुए एन एच-6 जगन्नाथपुर पश्चिम बंगाल…
Ranchi. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और कहा कि राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन पूरी तरह से एकजुट और मजबूत है. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता से उस वक्त बात की है, जब सोशल मीडिया मंचों पर कई लोग यह अटकलें लगा रहे हैं कि सोरेन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो सकते हैं. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात हुई. इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि झारखंड में हमारा…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहत देते हुए उन्हें कथित भूमि घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मामले में सांसद/विधायक अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने से बुधवार को छूट दे दी. सोरेन ने सांसद/विधायक अदालत में पारित उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया गया था. संघीय एजेंसी ने सोरेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, क्योंकि उन्होंने ईडी द्वारा जारी समन के बावजूद कार्यालय में उपस्थित होने से इनकार कर दिया था. उच्च न्यायालय ने ईडी द्वारा दायर एक मामले में रांची…
