Author: News Desk

Saraikela -Kharsawa । नववर्ष से पूर्व जिले में अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार और अधीक्षक, उत्पाद श्री सौरभ कुमार तिवारी के नेतृत्व में विशेष अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को गुप्त सूचना पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के गंजिया बैराज के पास स्थित ज्योति भट्ठा के निकट जंगलनुमा सुनसान क्षेत्र में संचालित एक अवैध विदेशी शराब विनिर्माण केंद्र का उद्भेदन किया गया। उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर त्वरित छापेमारी की, जहां एक अस्थायी ढांचे के अंदर बड़े पैमाने…

Read More

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- जेएसएससी सीजीएल परीक्षा प्रकरण से जुड़े हर पहलू की पूरी निष्पक्षता के साथ कराई जांच, दोषियों पर हुई कठोर कार्रवाई, अदालत ने निष्पक्ष जांच और अभ्यर्थियों के ईमानदार प्रयास एवं भावनाओं को दिया सम्मान, मिला न्याय ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- जेपीएससी द्वारा पिछले 18 वर्षों में सिविल सेवा की जितनी परीक्षाएं ली गई, उतनी परीक्षाएं हमारी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में ही ली ● आप सभी को लंबे संघर्ष के बाद मिली इस सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं ● अगर इरादें नेक हों तो हर चीजें बेहतर होती है RANCHI। अगर इरादें नेक हों तो…

Read More

JAMSHEDPUR। पूर्वी सिंहभूम जिले के किसानों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। सांसद बिद्युत बरण महतो ने पटमदा–बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को शीघ्र मंजूरी दिलाने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित केंद्रीय जल आयोग (CWC) के सचिव से मुलाकात की और परियोजना के जल्द क्रियान्वयन का आग्रह किया। सांसद ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार को इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति के लिए पूरा प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। यह योजना क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती है, क्योंकि इसके तहत लगभग 16,900 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध…

Read More

RAIL NEWS । रेल यात्रा सुगम हो साथ ही मालगाड़ी की आवाजाही भी सुगमतापूर्वक किया जा सके इसके लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल आधारभूत संरचना में वृद्धि का कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-झाझा के मध्य तीसरी और चौथी लाईन का निर्माण किया जाएगा । इससे औद्योगिकीकरण में तेजी आएगी साथ ही पूर्व मध्य रेल का यह कदम विकसित बिहार के सपनों को भी साकार करेगा । इसी कड़ी में 17 हजार करोड़ रूपए की लागत से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-झाझा के मध्य लगभग 400 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी…

Read More

जमशेदपुर।नौसेना दिवस के अवसर पर राष्ट्र चेतना एवं कोशिश एक मुस्कान जमशेदपुर की ओर से गुरुवार को गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय नौसेना की बहादुरी, समन्वय और अपार क्षमता का प्रतीक यह दिवस हर वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है, और आज के कार्यक्रम में भी वीर सपूतों के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना स्पष्ट दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक  शिव शंकर सिंह ने भारत माता के चित्र और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक सदस्य वरुण कुमार ने…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दायर उस याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया जिसमें कथित भूमि घोटाला मामले में उन्हें जारी किए गए समन को चुनौती दी गई है. एमपी/एमएलए अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज एक मामले में सोरेन को पेश होने के लिए समन जारी किया था. सोरेन को पहले जारी किए गए कई नोटिस पर पूछताछ के लिए पेश न होने पर ईडी ने अदालत का रुख किया था. उच्च न्यायालय ने कहा कि वह 18 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई कर सकता है.…

Read More

Jamshedpur.मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) में चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने संबोधित किया. क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड कार्यालय पहुंचे. उन्होने बीआरसी को शिक्षा व्यवस्था की बुनियादी संरचना का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की शुरुआत प्रशिक्षित, सजग और नवाचार और तकनीकपूर्ण शिक्षकों से होती है. प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बीआरसी न केवल प्रशासनिक इकाई है, बल्कि यह विद्यालयों की शैक्षणिक प्रगति, शिक्षक क्षमता-विकास और सतत् मॉनिटरिंग का केंद्र है. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि हर शिक्षक…

Read More

Jamshedpur. बर्मामाइंस पार्किंग में अवैध वसूली किए जाने के खिलाफ जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर एसोसिएशन के बैनर तले भारी संख्या में ट्रक और ट्रेलर चालकों ने शुक्रवार को सड़क पर उतर कर विरो प्रदर्शन किया. ड्राइवरों ने पार्किंग गेट के बाहर जाम लगा दिया और नारेबाजी की जिसके कारण ट्रेलर, ट्रक समेत अन्य मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. अचानक हुए विरोध प्रदर्शन से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने बताया कि बर्मामाइंस पार्किंग में चालकों से मेडिकल चेकअप के नाम पर 250 रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं.…

Read More

Jamshedpur. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा गुरुवार को महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़ी 78 महिला सदस्यों को डिजिटल क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया. एफपीओ में कुल 300 महिलाएं सदस्य हैं, जिनमें प्रथम चरण में 78 महिला उद्यमियों को क्यूआर कोड वितरित किए गए. क्यूआर कोड उपलब्ध कराए जाने का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उत्पाद बेचने की प्रक्रिया को अधिक सरल और डिजिटल बनाना है ताकि महिला उद्यमी सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ सकें और अपने उत्पादों की बेहतर कीमत प्राप्त कर सकें. गोहला…

Read More

Jamshedpur.उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाईं में चार दिनों से लापता युवक का शव गुरुवार को स्वर्णरखा नदी से बरामद किया गया. श्यामनगर छठ घाट के पास पानी में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के तीन दोस्तों पर आरोप लगाया है, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रदीप साहू के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, प्रदीप नशे का आदि भी था. उलीडीह थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी प्रदीप साहू की गुमशुदगी अब मौत में बदल गई है. मृतक के पिता…

Read More