Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात; जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र की कई सड़कों, पुल और अंडरपास निर्माण को लेकर सौंपा विस्तृत प्रस्ताव
    Breaking News

    Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात; जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र की कई सड़कों, पुल और अंडरपास निर्माण को लेकर सौंपा विस्तृत प्रस्ताव

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2025Updated:December 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR ।

    संसद बिद्युत बरन महतो ने आज केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात की एवं जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क निर्माण से सम्बंधित विभिन्न ज्ञापन सौंपा।
    सर्वप्रथम सांसद ने एनएच-33 के सम्बन्ध में कहा कि एनएच-33 के समीप जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर से पटमदा, काटिन, बंधवान, झिलमिली होते हुए बांकुड़ा तक एक नया सड़क मार्ग प्रस्तावित होना अत्यंत आवश्यक है। यह सड़क मार्ग पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्टील सिटी और टाटा स्टील (जमशेदपुर) के मध्य कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगा, जिससे टाटा स्टील (जमशेदपुर) से दुर्गापुर स्टील प्लांट तक सड़क परिवहन एवं यातायात सुविधाओं में सुधार होगा।
    एनएच-220 चाईबासा से हाता का विस्तार बॉम्बे चौकी तक करने का प्रस्ताव देते हुए सांसद श्री महतो ने कहा वर्तमान में एनएच-220 चाईबासा से हाता तक विकसित है, परंतु क्षेत्रीय विकास, खनन एवं औ‌द्योगिक गतिविधियों तथा निरंतर बढ़ते आवागमन को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग को आगे जादूगोड़ा, मुसाबनी, गुड़ाबांदा होते हुए ओडिशा राज्य के बंबई चौक तक विस्तारित करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस विस्तार से इसे एनएच-18 से सुगमता से जोड़ा जा सकेगा, जिससे झारखंड और ओडिशा के बीच परिवहन नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा।
    लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जर्जर सड़कों एवं पलों के निर्माण के लिए सांसद श्री महतो ने सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्टटर फण्ड से करवाने का प्रस्ताव दिया है जिसके तहत
    1. पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत एन० एच०-6 कालियाडिंगा से चित्रेश्वर, रांगुनिया, कुम्हारडुबी होते हुए एन० एच०-6 जगन्नाथपुर पश्चिम बंगाल सीमा तक पथ निर्माण।
    2. पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत NH-18 महेशपुर से ज्योति पहाड़ी पुलिया, जामबनी, आंगारपाडा, आदिवासी टोला होते हुए माकडी, बालीजुड़ी, पहाडपुर उड़िसा सीमा तक पथ निर्माण।
    3. पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत पटमदा प्रखण्ड के बेलटांड चौक से कुलटांड, चुडदा बांसगड होते हुए लछीपुर, मुकरुडीह पश्चिम बंगाल सीमा तक पथ निर्माण।
    4. उडिसा राज्य को जोडन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत बामडोल घाट पर स्वर्णरेखा नदी में पुल का निर्माण।
    5. पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत धालभूमगढ़-नरसिंहगढ़ रेलवे फाटक से भैरवपुर, छोड़िया, छब्बीसा, धड़ासाई, पम्पुघाट बालियागोडा होते हुए मुसाबनी प्रखण्ड के मुसाबनी-डुमरिया मुख्य पथ जो उड़िसा सीमा को जोड़ता है का पथ निर्माण शामिल है।

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विशेष कर घाटशिला के फूलडुंगरी और बहरागोड़ा के पी. डब्लू डी चौक के पास निरंतर हो रही दुर्घटना को रोकने के लिए अंडरपास के निर्माण कार्य को तीव्र गति से सम्पन्न करने के लिए कहा है।
    उन्होंने कहा कि 1. घाटशिला के फुलडंगरी में बहुत अधिक ट्रैफिक होने के कारण यहां प्रतिदिन अत्यधिक दुर्घटनाएँ हो रही है। जिससे लोगों का जान हानी भी हो रही है इनको रोकने के लिए अंडरपास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में पहले आपके द्वारा आश्वासन मिला था परंतु उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस निर्माण कार्य हेतु निविदा भी हो चुकी है, परंतु अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
    2. बहरागोडा के पी० डबल्यू० डी० चौक (ओम होटल क्रासिंग) अंतराज्यीय बस पड़ाव के सामने अंडरपास नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पार करते समय जल्दबाजी के कारण कई लोगों की जान जा चूकी है। यह इस क्षेत्र की ज्वलंत मुद्दा रहा है। इस स्थान पर प्रतिदिन हो रही सडक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ओवरब्रिज/अंडरपास का निर्माण कराना जनहित में अतिआवश्यक है।
    3. NH-6 में बहरागोड़ा के खान्दामौदा में दोनों छोर में घनी आबादी है और वहां हाई-स्कूल कॉलेज इत्यादि भी स्थित है जिसके कारण आए दिन कई सड़क हादसे हो रहे है विशेषकर छात्र-छात्राओं को सड़क क्रासिंग में काफी कठिनाई होती है। यहाँ एक अंडरपास या ओवेरब्रिज का निर्माण होने से सड़क क्रासिंग में होने वाली समस्या का निवारण हो सकेगा ।
    केन्द्रीय मंत्री ने सांसद श्री महतो के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी और सबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी परियोजनाओं के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने को कहा।खास कर खंडामौदा में फूट ओवर ब्रिज और कालियाडिंगा चौक, फूलडूंगरी चौक पर चल रहे कार्य की गति को तेज करने का निर्देश दिया।
    बामडोल में सुवर्णरेखा पर सी आर आई एफ से पुल निर्माण के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्राक्कलन बना कर राज्य सरकार से प्रस्ताव अपेक्षित है।

    Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Baharagora PWD Chowk Bamdol ghat bridge Bengal Jharkhand road link CRIF road projects Jharkhand Dhalbhumgarh road development Durgapur Steel connectivity East Singhbhum roads Foot over bridge Jamshedpur Ghatsila underpass Highway DPR approval. Jamshedpur highways Jamshedpur infrastructure news Jamshedpur MP meeting Jamshedpur road project Jamshedpur traffic solution Khanda Mouda accident zone Musabani road proposal National Highway projects Jharkhand NH-220 extension NH-33 विस्तार NH-6 Kaliyadinga Nitin Gadkari meeting Odisha Jharkhand connectivity Pardiha Kali Mandir road Patmada road construction Road safety Ghatsila Swarnarekha bridge proposal Tata Steel connectivity Underpass construction Jharkhand सांसद विद्युत वरण महतो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    June 20, 2026

    Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे

    June 20, 2026

    Jharkhand: तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत, तीन से नौ वर्ष के बीच थी सभी की उम्र

    June 20, 2026
    Recent Post

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    June 20, 2026

    Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे

    June 20, 2026

    Jharkhand: तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत, तीन से नौ वर्ष के बीच थी सभी की उम्र

    June 20, 2026

    Jharkhand Crime: छात्रावास में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, शिक्षक गिरफ्तार

    June 20, 2026

    Jharkhand Politics: भाकपा (माले) ने राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ की जांच के लिए हेमंत सोरेन को पत्र लिखा, कांग्रेस नेताओं पर उठाये सवाल

    June 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group