Author: News Desk

JAMSHEDPUR:शहरी गरीबों के लिए सुरक्षित आश्रय व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (JNAC) ने    शनिवार की रात को  शेल्टर होम का नियमित निरीक्षण किया। यह निरीक्षण दीनदयाल अन्त्योदय योजना – नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन (DAY-NULM) के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। निरीक्षण कार्य उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के आदेश पर सिटी मिशन मैनेजर एवं DAY-NULM टीम द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान टीम ने नाइट शेल्टर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। टीम ने सबसे पहले बिस्तर, साफ चादर, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री की स्थिति…

Read More

Jamshedpur. 30 नवंबर को रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेला जाना है. मैच में टिकट नहीं मिलने और कालाबाजारी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जेएससीए पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, झारखंड में इस तरह का आयोजन होना गर्व का विषय है, लेकिन इस मैच को देखने आने वाले दर्शकों के साथ अन्याय हुआ है. उन्हें न तो उन्हें ऑनलाइन टिकट ठीक से उपलब्ध करवाए गए और न ही ऑफलाइन. ऑफलाइन टिकट काउंटर को तय समय से एक दिन पहले ही बंद कर दिया गया, जबकि ऑनलाइन टिकट…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह थाना अंतर्गत दुर्गाबाड़ी ग्वाला पट्टी के झोपड़ीनुमा बंद घर में नवजात शिशु का शव बरामद होने से पूरे इलाके मेंसनसनी फैल गयी. जानकारी के मुताबिक, यहां खेल रहे बच्चों ने बच्ची के शव देख आसपास के लोगों को सूचना दी. इसके बाद लोगों ने नवजात बच्ची के शव को देखा, तो परसुडीह पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. आशंका जतायी जा रही है कि प्रसव के बाद नवजात को छोड़ कर मां चली गयी होगी. . स्थानीय लोगों ने घटना को मानवीय दृष्टि से अत्यंत शर्मनाक बताया और…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा के सिद्धू कान्हू मैदान के पास स्थित आवासीय इलाके में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी. यहां 13 वर्षीय किशोर नवनीत कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नवनीत कक्षा 4 का छात्र था. जानकारी के अनुसार, नवनीत शनिवार दोपहर करीब 1 बजे स्कूल से घर लौटा. वह सामान्य दिनों की तरह सीधे अपने कमरे में चला गया. घर के सदस्य अपनी-अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे, जबकि उसकी छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थी. कुछ देर बाद जब वह अंदर आई, तो उसने धीरे-धीरे दरवाज़ा खोलकर देखा. भीतर का…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने शनिवार को 22 पृष्ठों का आरोप पत्र जारी किया, जिसमें झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह के एक दिन बाद आरोप पत्र जारी करते हुए आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) ने लोगों को सात गारंटी दी थीं, लेकिन अब तक एक भी गारंटी पूरी नहीं की गई है. मरांडी ने…

Read More

Jamshedpur. गोपनीय दस्तावेज के लीक मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने मामले में सरयू राय की ओर से समय मांगे जाने पर 25 मार्च 2025 को दिए गए अंतिम आदेश को समाप्त कर दिया. साथ ही सरयू राय को अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम मौका दिया है. अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी. बता दें की सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव की ओर से मई 2022 में डोरंडा थाना में दर्ज कराया था। हाइकोर्ट की एकल…

Read More

Ranchi. अब केवल वनडे में खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार से यहां शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में आकर्षण का केंद्र होंगे. जिससे वह 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए अपना दावा भी मजबूत करने की कोशिश करेंगे. रांची के जेएससीए स्टेडियम में मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. भारतीय टीम प्रबंधन इस श्रृंखला से चयन संबंधी समस्याओं का समाधान भी करना चाहेगा उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला के दौरान चयन संबंधी मसलों के कारण आलोचना का सामना…

Read More

जमशेदपुर। भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट गोलचक्कर पर जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा अचानक की गई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की मौजदूगी में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के रवैये और कार्रवाई के तरीके पर कड़ा ऐतराज़ जताया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कड़ाके की ठंड में यह कार्रवाई मानवीय मूल्यों के विपरीत और अत्यंत संवेदनहीन है। अचानक घर टूट जाने से…

Read More

JAMSHEDPUR: शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नागरिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (JNAC) के उप नगर आयुक्त  कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता निरीक्षक, सिटी मैनेजर, पर्यवेक्षक और एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप नगर आयुक्त ने सभी को निर्देशित किया कि वे वार्डों में नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, ताकि कचरा संग्रहण सुचारू और समयबद्ध तरीके से हो। बैठक में उठाए गए मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: सभी घरों में 100% डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करना…

Read More

JAMSHEDPUR : जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की गतिविधियों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला खनन कार्यालय, जमशेदपुर ने व्यापक और गहन छापेमारी अभियान चलाया। इसका उद्देश्य बालू खनिज और अन्य खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन में संलिप्त तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना था। छापामारी दल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया और अवैध रूप से खनन एवं परिवहन कर रहे वाहनों को चिन्हित किया। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए एक वाहन जप्त किया गया। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर…

Read More