Author: News Desk

डुमरिया के बाकीशोल पंचायत में आयोजित “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम का पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ जमशेदपुर। पूर्वी सिहभूम जिला के  डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बाकीशोल पंचायत प्रांगण में आयोजित “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम का पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत शुभारंभ किया. विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आम जनता द्वारा रखी गई समस्याओं, मांगों और आवेदन को ध्यानपूर्वक सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक श्री सरदार ने कहा— “हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली अबुआ सरकार…

Read More

Chaibasa. कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में बुधवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया. उन्होंने जीवन में सफलता के मूल सूत्र बताते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. सतत प्रयास, ईमानदारी और मजबूत चरित्र ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक ले जाता है. राज्यपाल ने छात्रों से अपील की कि वे केवल सरकारी या निजी नौकरियों का इंतजार न करें. इसके बजाय, उन्हें स्वयं अवसर सृजन करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए. उन्होंने जोर दिया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में नवाचार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता ही सफलता की कुंजी है.…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील यूआईएसएल और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए करीब दर्जनभर अवैध झोपड़ीनुमा दुकानों को ध्वस्त कर दिया. यह अभियान सीतारामडेरा के भुइयांडीह श्मशान घाट के पास चलाया गया. यहां सभी दुकानें लंबे समय से श्मशान घाट की परिधि में अवैध रूप से संचालित हो रही थीं, जिससे सरकारी एवं लीजधारी भूमि पर कब्जा बढ़ रहा था और अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था. धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सुबह से ही अभियान की शुरुआत की गयी. कार्रवाई में स्थानीय थाना…

Read More

Ranchi. रांची के झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को रांची पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका टीम के अनुभवी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक भी रांची पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर जेएससीए के अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया. खिलाड़ियों के रांची आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फैन्स एयरपोर्ट पर पहुंच गए. सुरक्षा की दृष्टि से विराट कोहली…

Read More

Khunti. खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें लौह अयस्क लदे ट्रक में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसा तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव के पास हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ट्रक ओडिशा से टाटा की ओर जा रहा था, तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया और देखते ही देखते आग की चपेट में आ गया.घटना की सूचना मिलते ही तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम और एसआई अमरेन्द्र कुमार मंडल…

Read More

जमशेदपुर। संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त  भगीरथ प्रसाद तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में समाहरणालय, जमशेदपुर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराया तथा संविधान निर्माताओं के आदर्शों को स्मरण किया। उपायुक्त ने कहा कि संविधान हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है और इसके मूल्यों- न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व को व्यवहार में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता…

Read More

झारखंड सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग शिथिलता का शिकारःसरयू राय रांची/जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि झारखंड सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग शिथिलता का शिकार है। इसका प्रतिकूल प्रभाव मुख्यालय से प्रखंड स्तर की प्रशासनिक दक्षता पर पड़ रहा है। पूर्वी सिंहभूम ज़िला प्रशासन इसका सर्वाधिक शिकार है। यहां जारी एक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि एक ओर विभिन्न जिलों में एवं सरकार के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में अति आवश्यक चिन्हित पद रिक्त हैं। एक अधिकारी एक से अधिक विभागों के प्रभार में है तो दूसरी ओर 80 से ज़्यादा उप समाहर्ता स्तर…

Read More

Bokaro/ Jamshedpur. बोकारो जिले के चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के नजदीक मंगलवार को धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया गया 52-वर्षीय एक आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया. चंद्रपुरा रेलवे पुलिस थाना के प्रभारी एस राम ने बताया कि आरोपी की पहचान सुरेश एंड्रयू जेम्स के रूप में हुई है, जो कर्नाटक के बेंगलुरु का मूल निवासी है, लेकिन ओडिशा के मयूरभंज में रहता था. जेम्स को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गिरफ्तार किये जाने के बाद परसुडीह थाना की पुलिस जमशेदपुर लेकर आ रही थी. भगोड़ा अपराधी पर परसुडीह थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले…

Read More

Medninagar. पलामू जिले में शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने घरेलू झगड़े के दौरान पत्नी को कथित तौर पर उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई.पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के दातम बड़ी झरिया में हुई और पति उपेंद्र परहिया (25) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि शिल्पी देवी (22) नामक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक उपेंद्र अपने घर पर नशे की हालत में था, तभी शिल्पी भी नशे में…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजार के मानक सूचकांकों ने लगातार तीन दिनों से गिरावट से उबरते हुए बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की. यह वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों की लिवाली आने का नतीजा है. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 307.93 अंक चढ़कर 84,894.94 अंक पर पहुंच गया. एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 93.5 अंक बढ़कर 25,978.30 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा…

Read More