Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सालगाझुड़ी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद, DRM से मिला प्रतिनिधिमंडल
    Breaking News

    Jamshedpur News :सालगाझुड़ी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद, DRM से मिला प्रतिनिधिमंडल

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के ठहराव को अचानक बंद किए जाने के विरोध में संयुक्त ग्राम समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया से मिला। समिति ने स्टेशन पर पूर्व की तरह सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव पुनः बहाल करने की मांग करते हुए लिखित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा ने किया।

    राम सिंह मुंडा ने कहा कि जिस सालगाझुड़ी स्टेशन का ऑनलाइन उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी 2024 को किया था, उसे अब बंद करने की “साजिश” की जा रही है, जो ग्रामीणों और यात्रियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टेशन खुलने से हजारों दिहाड़ी मजदूर, सब्जी विक्रेता, पत्ता-दतुवन बेचने वाले और गरीब तबके के यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं, लेकिन अब ठहराव बंद होने से इन सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें

    प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपे ज्ञापन में निम्न मांगें प्रमुख रूप से शामिल कीं:

    सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति सभी लोकल ट्रेनों का नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

    स्टेशन के पास बन रहे अंडरब्रिज का कार्य शीघ्र पूरा कर आम जनता के लिए खोला जाए।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग काउंटर तुरंत चालू किया जाए।

    प्लेटफॉर्म निर्माण को तेजी से पूरा किया जाए।

    यात्रियों के लिए संसाधनयुक्त विश्राम शेड बनाया जाए।

    सालगाझुड़ी से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंच पथ का निर्माण कराया जाए।

    भारी आबादी वाले बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    डीआरएम का जवाब संतोषजनक नहीं – समिति

    डीआरएम तरुण हुरिया बाहर आकर स्वयं प्रतिनिधिमंडल से मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि “सुरक्षा कारणों से लोकल ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से रोका गया है, सुरक्षा मानक पूरे होते ही ठहराव फिर शुरू किया जाएगा।”
    हालांकि, समिति ने उनकी प्रतिक्रिया को संतोषजनक नहीं बताया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि डीआरएम कार्यालय प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित स्टेशन की उपेक्षा कर रहा है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो वे सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे।

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग

    प्रतिनिधिमंडल में राम सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, संरक्षक दुबराज नाग, पूर्व मुखिया प्रकाश सांडील, तुलसी महतो, सदस्य रुद्र मुंडा, अधिवक्ता कन्हैया पांडे, पी.के. करुआ, संजय सिंह, राम मुखी, गौतम सामंता, जुझार हो, नानिका हांसदा, सीकेपी समाजसेवी रामलाल मुंडा, विजय मेलगानडी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa Today News DRM Chakradharpur Meeting Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand Railway Protest Narendra Modi Station Inauguration Salgajhuri Station News Salgajhuri Train Stop Issue Tatanagar Local Train Stoppage West Singhbhum News ग्रामीण समिति विरोध सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group