Author: News Desk

जमशेदपुर. बिरसानगर थाना क्षेत्र के आस्था ट्विन सिटी परिसर में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरने से पांच वर्ष के आदर्श कुंभकार की मौत हो गयी. घटना शनिवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार, आदर्श अपने पिता तपन कुंभकार के साथ साइट पर आया था. तपन कुंभकार मानगो कुमरूम बस्ती का रहने वाला है. उसने बताया कि सुबह वह मानगो चौक पर काम के लिए खड़ा था. इसी दौरान ठेकेदार वहां पहुंचा और उसे काम पर चलने के लिए कहा. पहले उसने बच्चे के कारण मना किया, लेकिन ठेकेदार के जोर देने पर वह बेटे को साथ लेकर वहां चल रहे…

Read More

जमशेदपुर. एचसीएल की 2000 से बंद पड़ी केंदाडीह खदान में फिर से खनन का कार्य शुरू होगा. एचसीएल (हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड) के केंदाडीह खनन पट्टा का लीज समझौते पर शनिवार को हस्ताक्षर कर दिये गये. लीज को अगले 20 साल के लिए मंजूरी प्रदान कर दिया. झारखंड सरकार ने औपचारिक रूप से केंदाडीह खनन पट्टा विलेख (लीज डीड) का निष्पादन कर दिया है, यह समझौता भारत के खनन उद्योग के लिए माइल स्टोन होगा. पच्चीस वर्षों बाद फिर से खनन कार्य शुरू होगा. झारखंड सरकार ने तांबा खनन के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए केंदाडीह खनन पट्टा विलेख का…

Read More

जमशेदपुर. मानगो के मुंशी मोहल्ले के आवास प्लाजा के नीचे स्थित रसरंग स्वीट्स में शनिवार देर शाम सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई. वहां किशोरी सोनिया बिसोय और कारीगर तपन झुलस गए. धमाके की आवाज से दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त गई. घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. वहीं, घटना की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंची. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गंभीर रूप से झुलसे कारीगर को एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया है. वहीं, किशोरी का चेहरा हल्का झुलस गया. वह मानगो पारसनगर की रहने वाली…

Read More

जमशेदपुर. झारखंड के सभी नगर निगम, पंचायत व परिषद के प्रवेश पर अब प्रवेश करने पर किसी तरह के व्यवसायिक वाहनों को टैक्स देना होगा. झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग ने झारखंड नगरपालिका मार्ग (पथ) कर नियमावली 2025 को प्रभावी कर दिया है. हालांकि इसका पहला विरोध सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका व महासचिव मानव केडिया ने झारखंड सरकार को पत्र भेजकर किया है. झारखंड नगरपालिका मार्ग कर नियमावली, 2025 का प्रारूप तैयार कर एक माह में जन साधारण व संस्थाओं से इस पर आपत्ति व सुझाव मांगा गया है. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स…

Read More

जमशेदपुर.. खड़गपुर डिवीजन के राखा माइंस-आसनबनी स्टेशन के बीच ओवरलोड मालगाड़ी में आई तकनीकी खराबी के कारण बीच में ही रूक गई. इसके कारण हावड़ा-मुंबई अप लाइन में रेल परिचालन एक घंटे तक प्रभावित रही. प्राप्त जानकारी के अनुसार ओवरलोड मालगाड़ी खड़गपुर छोर से टाटानगर की ओर आ रही थी. आसनबनी स्टेशन के समीप चढ़ाई (ग्रेडिएंट) होने के कारण इंजन ओवरलोड चल रही मालगाड़ी को खीच नहीं पाया. पीछे लुढ़कने से बचाने के लिए लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया जिसके बाद सेक्शन में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया. इसके कारण पीछे चल रही 12813 हावड़ा-टाटा स्टील…

Read More

चाईबासा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले की सुनवाई शनिवार को चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में होनी थी. लेकिन न्यायाधीश सुप्रिया रानी तिग्गा के अवकाश पर रहने के कारण यह सुनवाई नहीं हो सकी और अब इस मामले की अगली तारीख 9 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है. यह मानहानि मामला राहुल गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर दर्ज हुआ है. इस मुकदमे में राहुल गांधी ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 205 के तहत व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की मांग की है. अदालत…

Read More

Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम, रांची में 30 नवंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा. यह खबर झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशी लेकर आई है. अक्टूबर 2022 के बाद रांची में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. उस समय भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया था. अब दोनों टीमें इस इतिहास को दोहराने के लिए तैयार हैं. JSCA के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के भारत दौरे के दौरान भी रांची को एक अंतरराष्ट्रीय मैच मिलने की संभावना है. JSCA स्टेडियम…

Read More

Ranchi : भाजपा नेता सह चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह को एक बार फिर से जान मारने की धमकी मिली है. अपराधियों ने व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से धमकी दी. इस बार राहुल सिंह ने कॉल कर धमकी दी. यह मामला 3 अक्टूबर सुबह करीब साढ़े दस बजे और ग्यारह बजे की है. मोबाइल संख्या (828)7480850 से रमेश सिंह को धमकी भरा कॉल आया है. इस मामले में रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाया है. राहुल सिंह ने कॉल कर बोला कि बहुत कमा रहे हो और काम भी…

Read More

Ranchi : कांग्रेस ने लंबे समय के बाद जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है. शनिवार को जारी हुए सूची में दोबारा से कुमार राजा को रांची महानगर की कमान सौंपी गयी है. वहीं, ग्रामीण में बदलाव करते हुए सोमनाथ मुंडा को नई जिम्मेदारी सौंपा है. जबकि पूर्वी सिंहभूम में परविंदर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है. कुमार राजा ने रांची महानगर कांग्रेस का अध्यक्ष दूसरी बनाने के लिए नेतृत्व का आभार जताया है. उन्होंने मल्लिकाअर्जुन खरगे, राहुल गाँधी , के राजू जी और केशव महतो कमलेश का भी आभार जताया है. महानगर कांग्रेस कमिटी की तत्काल टीम पर अपना विश्वास…

Read More

रांची. हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रिम्स के लैब तकनीशियन की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त कर दी है. कुल 33 पदों पर नियुक्ति की जानी है. खंडपीठ ने इस नियुक्ति प्रक्रिया को नियम सम्मत नहीं माना. अदालत ने एकल पीठ के आदेश को सही माना. अदालत ने रिम्स प्रशासन को तीन माह में लैब तकनीशियन के पद के लिए नियमों के अनुसार नई नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा है कि जिन लोगों की नियुक्ति इस पद पर हो गई है और कोर्ट के आदेश से प्रभावित हो रहे है, वह…

Read More