Author: News Desk

घाटशिला. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के मुख्य गेट पर मृतक के स्वजनों ने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया. स्वजन प्रशासन से उचित मुआवजा व 46 लोगों पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग कर रहे है. बता दें कि बीते गुरुवार को घाटशिला के तामकपाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर ट्रेलर की चपेट में आने से स्थानीय बालक मुंडा (58) की मौत हो गई थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश स्वरूप कोलकाता जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को 10 घंटे तक जाम कर दिया था. रात्रि 9 बजे प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम को…

Read More

सरायकेला: थाना क्षेत्र गम्हरिया लाल बिल्डिंग, आदर्शनगर में गुरुवार रात एक विवाहिता के भाई को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल को परिजनों द्वारा टीएमएच लाया गया, लेकिन शुक्रवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.घटना कैसे हुई मृतक पुटुस कुमार (34) अपनी बहन रिशू कुमारी से मिलने आदित्यपुर आया था. वह पहले अपने बड़े भाई के ग्रह प्रवेश समारोह में गया था. रात 9 बजे वह अपनी बहन से मिलने उनके घर गया, तभी रिशू के ससुर दशरथ प्रसाद और पुटुस के बीच किसी बात…

Read More

जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के टेल्को घोड़ाबांधा इलाके में शुक्रवार को चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए केवल पांच घंटे में तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लगभग 25 लाख रुपये की नकद और जेवरात की चोरी कर डाली. वारदात संगम टावर, आलोक विहार और पास के पुष्पा अपार्टमेंट में हुई. पहली वारदात संगम टावर के फ्लैट नंबर 6/5 में एक्स आर्मीमैन संजय नंदी के घर चोरी हुई. दिन के 12.45 बजे से 5.45 बजे के बीच चोरों ने नकद 20 हजार, सात तोला सोना और हीरे की अंगूठी समेत लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली.…

Read More

Patna: बिहार के 2011 बैच के IPS अधिकारी आदित्य कुमार का तीन साल से अधिक समय तक चल रहा निलंबन अब खत्म हो गया है. गृह विभाग ने शुक्रवार को उन्हें निलंबनमुक्त कर दिया है और बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है. आदित्य कुमार पर आरोप था कि उन्होंने डीजीपी को हाईकोर्ट जज के नाम पर फर्जी कॉल की थी, जिससे विवाद शुरू हुआ था. इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अक्टूबर 2022 में उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया था. हालांकि, विभागीय और आपराधिक जांच अभी भी जारी…

Read More

Bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की पलिहारी गुरुडीह पंचायत की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी (26) पिछले दो दिनों से लापता हैं. उनके गायब होने से परिवार चिंतित है और इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. मिली जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सपना कुमारी घर लौटीं. दोपहर में वे फिर से घर से निकलीं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं है. परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. सपना के पति आशीष कुमार ने गोमिया थाने में गुमशुदगी की शिकायत…

Read More

Ranchi : झारखंड कांग्रेस में वरिष्ठ नेता और पूर्व महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा का शनिवार अहले सुबह निधन हो गया. वे रांची के सेंटेविटा हॉस्पिटल में इलाजरत थे. उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. बेंजामिन लकड़ा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सक्रिय सदस्य थे. उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया. पूर्व महालेखाकार के रूप में उनकी विशेषज्ञता पार्टी के वित्तीय मामलों में उपयोगी रही. झारखंड के आदिवासी समुदाय से आने वाले लकड़ा ने युवाओं और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर हमेशा आवाज बुलंद की.

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में अब विकास योजनाओं की पूरी जानकारी जनता सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेगी. डीसी कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिले में “ग्राम संपत्ति पोर्टल” शुरू किया गया है. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता बढ़ाना है. पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी विकास कार्य या निर्माण योजना की स्थिति, प्रगति और संबंधित विभागीय जानकारी तुरंत देख सकता है. परियोजना स्थल पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने पर मोबाइल पर योजना से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होगी. इसके अलावा नागरिक इस पोर्टल के जरिए…

Read More

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच पटना में अहम बैठक समाप्त हो गई. भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव आयोग को दिए. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी ने एक या दो चरणों में चुनाव कराने का आग्रह किया है. जायसवाल ने कहा कि पूरे बिहार में केंद्रीय सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती होनी चाहिए. खासकर दियारा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में, जहां पहले बूथ लूट की घटनाएं हुई हैं, वहां केंद्रीय बलों को तैनात रखा जाए.…

Read More

Ranchi : झारखंड के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही, अच्छी खबर यह है कि 5 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और हजारीबाग में अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा और देवघर में भी बारिश का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि खाड़ी पर बना निम्न…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए नोटिस जारी किया है. बुधवार एक अक्टूबर को जारी नोटिस के मुताबिक फीटर मेकेनिकल, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, वेल्डर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई और टर्नर ट्रेड में आईटीआई डिग्रीधारी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदक का जन्म एक अक्टूबर 2000 से एक अक्टूबर 2007 के बीच होना चाहिए. अभ्यर्थियों का वर्ष 2021 या इसके बाद का आईटीआई पासआउट होना जरूरी है. चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अवधि का जॉब प्लांट ट्रेनिंग दिया जाएगा. ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह 12271 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है.…

Read More